यूपी के वाराणसी जिले में है कुल कितने रेलवे स्टेशन? देखें सभी नाम
उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध वाराणसी जिले में वाराणसी जंक्शन रेलवे स्टेशन सहित कई बड़े और छोटे रेलवे स्टेशन है. ये स्टेशन लाखों यात्रियों को देश के प्रमुख शहरों से जोड़ते हैं.
वाराणसी शहर उत्तर प्रदेश ही नहीं भारत का एक प्रमुख और प्राचीन शहर है, जो अपनी विरासत और टूरिस्ट स्पॉट के लिए सर्वाधिक प्रसिद्ध है. शहर में भारत ही नहीं दुनिया भर से पर्यटक घुमने के लिए आते है. ऐसे में शहर की कनेक्टिविटी में रेलवे का महत्वपूर्ण रोल है. वाराणसी उत्तरी रेलवे जोन में स्थित है। वाराणसी में वाराणसी जंक्शन, वाराणसी कैंट स्टेशन और सारनाथ रेलवे स्टेशन जैसे विकल्प यात्रियों को बहुआयामी कनेक्टिविटी प्रदान करते हैं। यहाँ हम वाराणसी जिले में स्थित सभी रेलवे स्टेशनों के बारें में बताने जा रहे है.
उत्तर प्रदेश से शुरू होने वाला सबसे लंबा नेशनल हाईवे कौन-सा है? जानें नाम
UP के जौनपुर जिले में हैं कुल कितने रेलवे स्टेशन? देखें सभी नाम
वाराणसी जंक्शन सबसे प्रमुख स्टेशन:
वाराणसी जंक्शन रेलवे स्टेशन (स्टेशन कोड: BSB) जिसे वाराणसी कैंट या BSB के नाम से भी जाना जाता है, शहर के मध्य में स्थित है और वाराणसी की रेल सेवाओं की धुरी है। यहाँ से प्रतिदिन 200 से अधिक ट्रेनें दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और आगरा जैसे बड़े शहरों को जोड़ती हैं। इसे ग्रेड A+ रेलवे स्टेशनमाना जाता है।
बनारस रेलवे स्टेशन:
बनारस रेलवे स्टेशन (स्टेशन कोड: BSBS) जो पहले मंडुआडीह स्टेशन के नाम से प्रसिद्ध था, इतिहास की कहानियों को संजोए हुए है। BSB से लगभग 4 किलोमीटर दूर स्थित यह स्टेशन भीड़भाड़ से दूर शांत वातावरण में यात्रा करने का विकल्प देता है।
UP के गोरखपुर जिले में हैं कुल कितने रेलवे स्टेशन? देखें सभी नाम
भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि, इस राज्य में बनी देश की सबसे लंबी रेल टनल!
वाराणसी जिले के रेलवे स्टेशन:
वाराणसी जिले में कुल 27 रेलवे स्टेशन हैं, जिनमें वाराणसी जंक्शन (BSB) ग्रेड A+ श्रेणी में आता है। यहाँ से रोज़ाना सैकड़ों ट्रेनें गुजरती हैं। बाकी स्टेशन अलग-अलग ग्रेड में यात्रियों को कनेक्टिविटी देते हैं।
| स्टेशन का नाम | स्टेशन कोड | ग्रेड | प्लेटफार्मों की संख्या |
| वाराणसी जंक्शन | BSB | A+ | 9 |
| वाराणसी सिटी | BCY | C | 3 |
| काशी | KEI | C | 3 |
| बनारस | BSBS | C | 3 |
| हरपालपुर | HPP | D | 2 |
| बाबतपुर | BTP | D | 2 |
| चौखंडी | CHH | D | 1 |
| सारनाथ | SRNT | D | 2 |
| कपसेठी | KEH | D | 2 |
| भुलनपुर | BHLP | D | 1 |
| खालिसपुर | KSF | D | 2 |
| सेवापुरी | SWPR | D | 2 |
| पिण्डरा रोड | PDRD | E | 2 |
| बहेरवा हॉल्ट | BRWH | E | 0 |
| हरदत्तपुर | HDT | E | 1 |
| शिवपुर | SOP | E | 3 |
| बिरापट्टी | BRPT | E | 2 |
| व्यासनगर | VYN | E | 0 |
| निगतपुर | NTU | E | 0 |
| राजा तालाब | RTB | E | 0 |
| लोहता | LOT | O | 3 |
| मिल्कापुर हॉल्ट | MLQR | O | 0 |
| उमरहा | URH | O | 0 |
| बाबा भगवान राम हॉल्ट | BBRM | O | 0 |
| कादीपुर | KDQ | O | 2 |
| वाराणसी यार्ड | BSBY | O | 0 |
| वाराणसी आउटर केबिन | XX-BSBC | O | 0 |
Source: railyatri.in
वाराणसी जिले के रेलवे स्टेशन न केवल पूर्वांचल बल्कि पूरे उत्तर भारत की रेल कनेक्टिविटी में अहम भूमिका निभाते हैं। वाराणसी जंक्शन से लेकर छोटे हॉल्ट स्टेशनों तक, ये स्टेशन लाखों यात्रियों को देश के प्रमुख शहरों से जोड़ते हैं और क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक विकास को गति देते हैं।
RailOne App से ट्रेन की इन Ticket Booking पर मिलेगी इतनी छूट! देखें डिटेल्स
Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.