UP के जौनपुर जिले में हैं कुल कितने रेलवे स्टेशन? देखें सभी नाम
उत्तर प्रदेश के जौनपुर (Jaunpur) जिले में कुल 37 रेलवे स्टेशन हैं, जिनमें बड़े जंक्शन से लेकर छोटे हाल्ट स्टेशन शामिल हैं। जौनपुर का मुख्य रेलवे स्टेशन जौनपुर जंक्शन (JNU) है, जो जिले का सबसे व्यस्त स्टेशन माना जाता है। यहां से हर दिन 60 से ज्यादा ट्रेनें गुजरती हैं और यह राजधानी लखनऊ सहित कई प्रमुख शहरों से सीधे जुड़ा हुआ है।
पूर्वांचल के प्रमुख जिले जौनपुर (Jaunpur) को रेलवे नेटवर्क के माध्यम से उत्तर प्रदेश और देश के अन्य हिस्सों से जोड़ा गया है। सिरजे हिन्द नाम से मशहूर इस जिले में कई बड़े और छोटे रेलवे स्टेशन है, जो क्षेत्रीय और लंबी दूरी की यात्रा को सुगम बनाते हैं। जौनपुर जंक्शन यहां का मुख्य स्टेशन है, जहां से हर दिन 60 से अधिक ट्रेनें गुजरती हैं। ये स्टेशन यात्रियों के साथ-साथ ट्रांसपोर्ट के लिए भी बेहद अहम हैं और जिले की विकास यात्रा को गति देते हैं। जौनपुर जिला ऐतिहासिक और सांस्कृतिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है।
यूपी के वाराणसी जिले में है कुल कितने रेलवे स्टेशन? देखें सभी नाम
यूपी के जौनपुर जिले का पुराना नाम क्या था? यहां देखें नाम
RAC यात्रियों के लिए खुशखबरी, भारतीय रेलवे ने उठाया यह अहम कदम
जौनपुर का मुख्य रेलवे स्टेशन
जौनपुर जंक्शन (JNU) जौनपुर का सबसे बड़ा रेलवे स्टेशन और प्रमुख जंक्शन है। इसमें कुल 5 प्लेटफॉर्म, 10 ट्रैक हैं और यह ट्रैक पूरी तरह इलेक्ट्रिक है। इसे आदर्श स्टेशन (NSG-3 श्रेणी) का दर्जा भी प्राप्त है और यहां प्रतिदिन 20,000 से अधिक यात्री आवागमन करते हैं। यह स्टेशन वाराणसी–जौनपुर–अयोध्या–लखनऊ सहित कई महत्वपूर्ण रूटों से जुड़ा है। यहां प्रतीक्षालय, डाकघर, RPF सेवा, स्नैक कॉर्नर, ओवरपास/अंडरपास जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं।
UP के गोरखपुर जिले में हैं कुल कितने रेलवे स्टेशन? देखें सभी नाम
अन्य महत्वपूर्ण स्टेशन
जौनपुर जंक्शन (JNU)के अतिरिक्त,शाहगंज जंक्शन (SHG), जफराबाद जंक्शन (ZBD), जौनपुर सिटी (JOP) और जंघई जंक्शन (JNH) जैसे बड़े स्टेशन जिले की रेलवे कनेक्टिविटी की रीढ़ हैं। इनके अलावा केराकत, जलालगंज, मरियाहूं, बादशाहपुर, डोभी और मुफ्तीगंज जैसे छोटे स्टेशन भी यात्रियों की सुविधाओं को बेहतर बनाते हैं और जौनपुर जिले को प्रदेश के अन्य शहरों और बड़े नेटवर्क से जोड़ने में अहम भूमिका निभाते हैं।
बिहार के इस जिले में बना रेल इंजन अब खींचेगा अफ्रीकी ट्रेन! इस देश ने किया इंपोर्ट
जौनपुर जिले के सभी रेलवे स्टेशनों की लिस्ट
आप यहां जौनपुर जिले के सभी रेलवे स्टेशनों की लिस्ट देख सकते है. बताते चलें कि जौनपुर सिटी (JOP) से कुछ ट्रेनें ऐसी भी है जो राज्य की राजधानी लखनऊ और देश की राजधानी दिल्ली को जिले से जोड़ती है. इस लिस्ट में श्रमजीवी, महामना, फरक्का, जैसी ट्रेनें शामिल है, वहीं जौनपुर जंक्शन से गंगा-सतलज, सुहेलदेव जैसी ट्रेनें गुजरती है.
| स्टेशन का नाम | स्टेशन कोड | ग्रेड | प्लेटफॉर्म की संख्या |
| जौनपुर जंक्शन | JNU | B | 5 |
| शाहगंज जंक्शन | SHG | B | 4 |
| जफराबाद जंक्शन | ZBD | C | 4 |
| जौनपुर सिटी | JOP | C | 3 |
| जंघई जंक्शन | JNH | C | 3 |
| बादशाहपुर | BSE | D | 2 |
| हरपालगंज | HRPG | D | 1 |
| डोढ़ी हाल्ट | DHE | D | 2 |
| जलालगंज | JLL | D | 2 |
| खेतासराय | KS | D | 1 |
| मड़ियाहूं | MAY | D | 1 |
| श्रीकृष्ण नगर | SKN | D | 2 |
| मुफ्तीगंज | MFJ | E | 2 |
| तुलसी नगर | TLGR | E | 0 |
| सरकोनी | SIQ | E | 2 |
| बरसठी | BSY | E | 1 |
| मिहरवान | MIH | E | 1 |
| सल्खापुर | SAF | E | 0 |
| वारिगांव नेवादा | WRGN | E | 0 |
| कजगांव तेरहवां | KJTW | E | 0 |
| शुदनीपुर | SPPR | E | 0 |
| जरौना | JUA | E | 0 |
| मणिकलान हाल्ट | MNKN | E | 0 |
| महगवां हाल्ट | MGWN | E | 1 |
| बरिया राम | BYHA | E | 1 |
| केराकत | KCT | E | 1 |
| भानौर | VNN | E | 0 |
| गंगौली | GNGL | O | 1 |
| कुशरना | KSRN | O | 0 |
| दूधौंडा | DDNA | O | 1 |
| बक्शा | BKSA | O | 1 |
| त्रिलोचन महादेव | TLMD | O | 2 |
| सराय हरखू | SVZ | O | 1 |
| निभापुर | NBP | O | 1 |
| जौनपुर कचहरी | JNUK | O | 0 |
| यादवेंद्र नगर | YDV | O | 0 |
| कटवार बाजार | KWBR | O | 0 |
Source: railyatri.in
ये सभी स्टेशन मिलकर जौनपुर जिले के लाखों यात्रियों को आवाजाही और व्यापार के लिए आसान रास्ता प्रदान करते हैं और क्षेत्र को प्रदेश के विभिन्न शहरों और देश के अन्य हिस्सों से जोड़ने में अहम भूमिका निभाते हैं।
भारतीय रेलवे की बड़ी उपलब्धि, इस राज्य में बनी देश की सबसे लंबी रेल टनल!
Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.