This is an archived article last updated on Jul 14, 2025. The information may be outdated.

बिहार के इस जिले में बना रेल इंजन अब खींचेगा अफ्रीकी ट्रेन! इस देश ने किया इंपोर्ट

Last Updated: Jul 14, 2025, 11:44 IST

Bihar-Made Rail Engines: बिहार के सारण जिले के मरहौड़ा लोकोमोटिव फैक्ट्री में बने शक्तिशाली रेल इंजन अब अफ्रीका के देश गिनी में ट्रेनों को खींचेंगे। भारतीय रेलवे और अमेरिकी कंपनी वेबटेक के सहयोग से बने ये इंजन ‘मेक इन इंडिया’ पहल को नई पहचान देंगे और आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करेंगे।

बिहार के सारण में बना रेल इंजन अब अफ्रीका की ट्रेनें खींचेगा
बिहार के सारण में बना रेल इंजन अब अफ्रीका की ट्रेनें खींचेगा

PM मोदी ने हाल ही में बिहार के सीवान में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि बिहार के युवाओं की नजरें राज्य में हो रहे ऐतिहासिक बदलावों पर हैं। उन्होंने मरहौड़ा लोकोमोटिव फैक्ट्री (Marhowrah Diesel Locomotive Factory Saran) का उदाहरण देते हुए सरकार के विकास मॉडल को उजागर किया। पीएम मोदी ने बताया कि मरहौड़ा फैक्ट्री में बना पहला इंजन अब अफ्रीका निर्यात किया जा रहा है।

UP के गोरखपुर जिले में हैं कुल कितने रेलवे स्टेशन? देखें सभी नाम

RAC यात्रियों के लिए खुशखबरी, भारतीय रेलवे ने उठाया यह अहम कदम

उन्होंने कहा, “वही सारण जिला जिसे कभी पिछड़ा कहा जाता था, आज वहां से इंजन अफ्रीका भेजे जा रहे हैं। यह बिहार के लिए गर्व का क्षण है।” पीएम मोदी ने कहा कि बिहार में बने ये इंजन अब विदेशी ट्रेनों को ताकत देंगे और यह राज्य में हो रहे व्यापक बदलावों का प्रमाण है। साथ ही उन्होंने कहा कि बिहार ‘मेड इन इंडिया’ मैन्युफैक्चरिंग का एक हब बनता जा रहा है। अब राज्य के स्थानीय उत्पाद जैसे मखाना, फल-सब्जियां भी औद्योगिक सामानों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजारों में पहुंचेंगे।

ग्लोबल पार्टनरशिप में बना इंजन

Saran Rail Factory मरहौड़ा रेल फैक्ट्री में Rail इंजन अमेरिका की कंपनी वेबटेक और भारतीय रेलवे के सहयोग से बनाए जा रहे हैं। पटना के पास स्थित मरहौड़ा रेल फैक्ट्री की स्थापना साल 2015 में एक समझौते के तहत हुई थी, जिसमें 10 साल में 1,000 शक्तिशाली मालगाड़ी इंजन बनाने का लक्ष्य रखा गया था। वेबटेक ने पहला इंजन 2018 में सौंपा और अब तक इस फैक्ट्री से 700 से अधिक इंजन बनाए जा चुके हैं।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Ministry of Railways (@railminindia)

इस देश ने किया इंपोर्ट 

बिहार Saran के मरहौड़ा डीजल लोकोमोटिव फैक्ट्री से अब 150 Evolution Series ES43ACmi इंजन निर्यात किए जाएंगे। ये इंजन गिनी के सिमांडौ लौह अयस्क परियोजना को सपोर्ट करेंगे। यह डील अन्तर्राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा के माध्यम से प्राप्त हुआ है और इसका कुल मूल्य 3,000 करोड़ रुपये से अधिक का है।

फेजवाइज डिलीवरी डील:

इन इंजनों की डिलीवरी तीन साल में फेज वाइज तरीके से की जाएगी। 150 इंजनों में से 37 इंजन इस फाइनेंसियल ईयर में भेजे जाएंगे, 82 अगले साल और शेष 31 तीसरे साल में डिलीवर किए जाएंगे। हर इंजन में मॉडर्न AC केबिन है।

इस ऐतिहासिक पहल के जरिए बिहार न सिर्फ देश में बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रहा है। यह राज्य के युवाओं को नए अवसर और गर्व का कारण देगा।

यूपी के वाराणसी जिले में है कुल कितने रेलवे स्टेशन? देखें सभी नाम

UP के जौनपुर जिले में हैं कुल कितने रेलवे स्टेशन? देखें सभी नाम


Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Jul 14, 2025, 11:44 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News