UP के गोरखपुर जिले में हैं कुल कितने रेलवे स्टेशन? देखें सभी नाम
गोरखपुर जंक्शन (GKP) नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे का मुख्यालय होने के साथ-साथ दुनिया का सबसे लंबा रेलवे प्लेटफॉर्म होने के लिए भी मशहूर है। गोरखपुर जिले में कई छोटे बड़े रेलवे स्टेशन हैं, जो यात्रियों की आवाजाही को आसान बनाते हैं।
उत्तर प्रदेश के पूर्वी भाग में स्थित गोरखपुर जिला राज्य के सबसे पुराने और सबसे बड़े जिलों में से एक है, जो रेल मार्ग से देशभर से जुड़ा हुआ है। यहां का गोरखपुर जंक्शन (GKP) नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे का मुख्यालय होने के साथ-साथ दुनिया का सबसे लंबा रेलवे प्लेटफॉर्म होने के लिए भी मशहूर है। गोरखपुर जिले में कई छोटे बड़े रेलवे स्टेशन हैं, जो यात्रियों की आवाजाही को आसान बनाते हैं। इनमें गोरखपुर कैंट (GKC),पिपिगंज (PJ) और ऐतिहासिक चौरिचौरा (CC) जैसे स्टेशन प्रमुख हैं। इसके अलावा जगतबेला (JTB) और सहजनवां (SWA) जैसे स्टेशन भी इस क्षेत्र में रेलवे नेटवर्क को मजबूत करते हैं।
PM-KISAN से ज्यादा पैसा दे रही ये दो सरकारी योजनाएं! कैसे और कब करें आवेदन, जानें सबकुछ
कश्मीर का पुराना नाम क्या था? ये रहा सही जवाब
यूपी के जौनपुर जिले का पुराना नाम क्या था? यहां देखें नाम
गोरखपुर जिले का मुख्य रेलवे स्टेशन
गोरखपुर जंक्शन (GKP) जिले का सबसे प्रमुख और बड़ा रेलवे स्टेशन है. जिसमें 10 प्लेटफॉर्म हैं और यह रोजाना हजारों यात्रियों को उनकी मंजिल तक पहुंचाता है। बता दें की यह स्टेशन दुनिया के सबसे लंबे रेलवे प्लेटफॉर्म होने के लिए भी मशहूर है। यह स्टेशन भारतीय रेलवे के टॉप 100 टिकट बुकिंग और यात्रा करने वाले स्टेशनों में शामिल है।
RAC यात्रियों के लिए खुशखबरी, भारतीय रेलवे ने उठाया यह अहम कदम
गोरखपुर के अन्य प्रमुख रेलवे स्टेशन
गोरखपुर कैंट (GKC): यह स्टेशन शहर से लगभग 4 किलोमीटर दूर स्थित है और जिले का एक अहम रेलवे स्टेशन है।
चौरिचौरा (CC): गोरखपुर जिले का एक महत्वपूर्ण स्टेशन, जिसमें 2 प्लेटफॉर्म हैं।
पिपिगंज (PJ): इस स्टेशन में भी 2 प्लेटफॉर्म हैं और यह जिले के यात्रियों की यातायात जरूरतों को पूरा करता है।
जगतबेला (JTB) और सहजनवां (SWA): ये स्टेशन भी गोरखपुर जिले के रेलवे नेटवर्क में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
गोरखपुर जिले के रेलवे स्टेशन
गोरखपुर जंक्शन (GKP) के साथ-साथ गोरखपुर कैंट (GKC), चौरिचौरा (CC) जगतबेला (JTB) जैसे रेलवे स्टेशन प्रमुख है. गोरखपुर के रेलवे स्टेशन पड़ोसी जिलों को भी अहम कनेक्टिविटी प्रदान करते है.
यहां आप जिले के सभी रेलवे स्टेशनों की लिस्ट देख सकते है.
| क्र. सं | स्टेशन का नाम | ग्रेड |
| 1 | गोरखपुर जंक्शन (GKP) | A |
| 2 | चौरिचौरा (CC) | D |
| 3 | सहजनवां (SWA) | D |
| 4 | पिपराइच (PPC) | D |
| 5 | गोरखपुर कैंट (GKC) | D |
| 6 | पिपिगंज (PJ) | D |
| 7 | जगतबेला (JTB) | D |
| 8 | डोमिनगढ़ (DMG) | E |
| 9 | कुस्मी (KHM) | E |
| 10 | सरदारनगर (SANR) | E |
गोरखपुर के ये स्टेशन जिले की कनेक्टिविटी को न सिर्फ यूपी बल्कि पूरे देश से जोड़ते हैं।
यूपी के वाराणसी जिले में है कुल कितने रेलवे स्टेशन? देखें सभी नाम
UP के जौनपुर जिले में हैं कुल कितने रेलवे स्टेशन? देखें सभी नाम
Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.