पब्लिक सेक्टर की इन दो बैंकों ने FD की ब्याज दरों में किया बदलाव, अब मिलेगा इतना रिटर्न, चेक करें नई दरें
FD Interest Rate: पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने चुनिंदा फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) के ब्याज दरों में बदलाव किया है, जिसे 1 नवंबर से ही लागू कर दिया गया है। ये बदलाव 3 करोड़ रुपये से कम की घरेलू टर्म डिपॉजिट पर लागू किया गया हैं। वहीं केनरा बैंक ने भी कुछ FD ब्याज दरों में बदलाव की घोषणा की है।
यदि आप भी अपनी बचत पर अच्छा रिटर्न पाना चाहते हैं, तो Fixed Deposit (FD) एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इसी बीच देश के दो बड़े सरकारी बैंकों पंजाब नेशनल बैंक (PNB) और केनरा बैंक ने नवंबर 2026 में अपनी FD की ब्याज दरों में बदलाव किया है। नई दरें 1 नवंबर और 2 नवंबर से लागू हो गई हैं।
इन बदलावों के बाद केनरा बैंक में सामान्य ग्राहकों को अधिकतम 6.75% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.25% ब्याज मिल रहा है। वहीं, PNB में सामान्य ग्राहकों के लिए अधिकतम ब्याज दर 6.60% और सीनियर सिटीजन्स के लिए 7.10% है। दोनों बैंकों की ये दरें 3 करोड़ रुपये से कम की घरेलू जमा योजनाओं पर लागू हैं।
Canara Bank FD पर मिल रहा 6.75% तक ब्याज
केनरा बैंक की नई ब्याज दरें 2 नवंबर 2026 से लागू हो गई हैं। बैंक ने कुछ चुनिंदा अवधि की FD पर 15 बेसिस प्वाइंट तक ब्याज बढ़ाया है। बैंक की 555 दिनों वाली स्पेशल FD स्कीम पर सबसे ज्यादा 6.75% ब्याज मिल रहा है। पहले इस योजना पर 6.60% ब्याज मिलता था। वहीं, 444 दिनों की स्पेशल FD पर 6.65% इंटरेस्ट दिया जा रहा है।
अन्य अवधियों की बात करें तो 7 से 45 दिनों की जमा पर 3%, 46 से 90 दिनों पर 4% और 91 से 179 दिनों की FD पर 4.25% ब्याज मिलेगा। 180 से 269 दिनों की जमा पर 5.25%, जबकि 270 दिनों से एक साल से कम की FD पर 5.50% इंटरेस्ट निर्धारित है।
एक साल से 15 महीने तक की सामान्य FD पर 6.40% और 15 महीने से 10 साल तक की अलग-अलग अवधियों वाली जमा पर 6.25% ब्याज मिल रहा है। हालांकि स्पेशल FD योजनाओं की दरें अलग हैं।
सीनियर सिटीजन्स को केनरा बैंक में 7.25% ब्याज
सीनियर सिटीजन्स के लिए केनरा बैंक की 555 दिनों वाली FD सबसे आकर्षक है। इस पर 7.25% ब्याज मिलेगा। वहीं, 444 दिनों की जमा पर 7.15% और एक साल से 15 महीने तक की FD पर 6.90% ब्याज दिया जा रहा है। बैंक पात्र वरिष्ठ नागरिकों को 180 दिनों या उससे अधिक की घरेलू जमा पर सामान्य दर के मुकाबले 0.50 प्रतिशत अंक अतिरिक्त ब्याज भी देता है।
PNB FD की नई ब्याज दरें
पंजाब नेशनल बैंक की संशोधित दरें 1 नवंबर 2026 से लागू हैं। बैंक सामान्य ग्राहकों को 3 करोड़ रुपये से कम की FD पर 3% से 6.60% तक ब्याज दे रहा है।
PNB की 444 दिनों वाली स्पेशल FD पर सबसे ज्यादा 6.60% ब्याज मिल रहा है। वहीं, 666 दिनों की जमा योजना पर 6.50% ब्याज निर्धारित है।
PNB में सीनियर सिटीजन्स को मिलेगा कितना रिटर्न?
वरिष्ठ नागरिकों को PNB की 444 दिनों वाली FD पर अधिकतम 7.10% ब्याज मिल रहा है। 666 दिनों की जमा पर 7% और एक साल की FD पर 6.75% ब्याज दिया जा रहा है।
FD कराने से पहले बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर ब्याज दरों की जानकारी जरूर करें। साथ ही, निवेश की अवधि, समय से पहले निकासी के नियम और टैक्स से जुड़े पहलुओं को समझकर ही फैसला लें।
इस सरकारी बैंक ने बढ़ाया FD पर ब्याज, अब मिलेगा इतने तक का रिटर्न, देखें नई दरें
Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.