भारत में सूरज का पहला घर, इस गांव में सबसे पहले होती है सुबह

Last Updated: Nov 4, 2026, 11:07 IST

क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि जब पूरा देश गहरी नींद में सो रहा होता है, तब भारत के एक हिस्से में सुबह हो चुकी होती है। इस लेख में हम भारत की उस जगह के बारे में जानेंगे, जहां सबसे पहले सुबह होती है।

सूर्योदय
सूर्योदय

यदि आपको भी यह लगता है कि भारत में हर जगह सुबह एक ही जगह होती है, तो ऐसा नहीं है। क्योंकि, भारत के अलग-अलग हिस्सों में सूर्योदय और सूर्यास्त का समय अलग-अलग है। इस कड़ी में क्या आप जानते हैं कि भारत में सूरज का सबसे पहला घर कौन-सा है, यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।

किस गांव में निकलता है सबसे पहले सूरज 

भारत के सबसे पूर्व में बसा एक छोटा-सा और बेहद खूबसूरत गांव 'डोंग' एक ऐसी ही अद्भुत जगह है। अरुणाचल प्रदेश में स्थित इस गांव को 'भारत में सूरज का पहला घर' कहा जाता है। यह वह स्थान है, जहां देश में सबसे पहले सूर्य की किरणें धरती को चूमती हैं।

डोंग गांव की भौगोलिक स्थिति

डोंग गांव अरुणाचल प्रदेश के पूर्वी किनारे पर अंजॉ जिले में स्थित है। यह भौगोलिक रूप से भारत का सबसे पूर्वी गांव है। समुद्र तल से लगभग 1,240 मीटर की ऊंचाई पर बसा यह गांव लोहित और सती नदियों के संगम पर स्थित है। इसके करीब ही किबिथू है, जो भारत, चीन और म्यांमार की सीमाओं के त्रिकोणीय जंक्शन के पास स्थित है। अपनी इसी पूर्वी स्थिति के कारण धरती के घूमने पर भारत में सबसे पहले सूरज यहीं दिखाई देता है।

सुबह 3 से 4ः30 के बीच निकलता है सूरज

डोंग की सबसे बड़ी खासियत यहां का अनूठा समय-चक्र है। पूरे भारत में एक ही 'भारतीय मानक समय' (IST) लागू है, इसलिए डोंग में दिन और रात का अनुभव देश के बाकी हिस्सों से बिल्कुल अलग होता है। मौसम के अनुसार, यहां सुबह लगभग 3 से 4:30 बजे के बीच ही सूरज निकल आता है। वहीं, शाम को 4 बजे के आसपास ही सूरज ढल जाता है और घुप अंधेरा छा जाता है। जब दिल्ली या मुंबई के लोग सुबह की अलार्म का इंतजार कर रहे होते हैं, तब डोंग के लोग अपना आधा काम खत्म कर चुके होते हैं।

1999 की वह ऐतिहासिक खोज 

दिलचस्प बात यह है कि 1999 से पहले तक यह माना जाता था कि अंडमान-निकोबार का कच्छल द्वीप वह जगह है, जहां सूरज सबसे पहले निकलता है। लेकिन, 1999 में जब खगोलविदों ने गणना की, तो आधिकारिक तौर पर डोंग को वह स्थान घोषित किया गया, जहां भारत में सूरज की पहली किरण पड़ती है।

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Nov 4, 2026, 11:07 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News