Indian Air Force Agniveer Vayu 02/2027 Result 2026 कब आएगा?, चेक करें लेटेस्ट अपडेट
Agniveer Vayu Result 2026: इंडियन एयरफोर्स अग्निवीर वायु 02/2027 का रिजल्ट जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर जारी किया जाएगा। एक बार घोषित होने के बाद अभ्यर्थी अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके स्कोर चेक कर सकते हैं। ऑनलाइन परीक्षा 22 और 23 सितंबर, 2026 को आयोजित की गई थी।
Agniveer Airforce Result 2026: भारतीय वायुसेना की Agniveer Vayu 02/2027 भर्ती परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। इस भर्ती की Phase-I ऑनलाइन परीक्षा 22 और 23 सितंबर 2026 को आयोजित की गई थी। परीक्षा के बाद Agniveer Vayu Answer Key 2026 भी जारी की जा चुकी है। अब उम्मीदवार जानना चाहते हैं कि Indian Air Force Agniveer Vayu 02/2027 Result 2026 कब आएगा? फिलहाल भारतीय वायुसेना ने रिजल्ट की पक्की तारीख घोषित नहीं की है। हालांकि, उपलब्ध जानकारी के अनुसार रिजल्ट अक्टूबर 2026 के अंत तक जारी होने की उम्मीद है।
रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार अपना स्कोरकार्ड आधिकारिक पोर्टल iafrecruitment.edcil.co.in पर जाकर चेक कर सकेंगे। इसके लिए उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड और मांगी गई अन्य जानकारी दर्ज करनी होगी।
Indian Air Force Agniveer Vayu 02/2027 Result 2026-हाइलाइट्स
भारतीय वायु सेना अग्निवीर वायु 02/2027 परिणाम 2026 का उम्मीदवारों को बेसब्री से इंतजार है। फेज-I परीक्षा 22 और 23 सितंबर 2026 को आयोजित हुई थी। इसकी आंसर की भी जारी हो चुकी है। अब उम्मीदवार अग्निवीर एयरफोर्स रिजल्ट 2026 का इंतजार कर रहे हैं। रिजल्ट की तारीख अभी घोषित नहीं हुई है। अधिक जानकारी के लिए नीचे दी गई तालिका देखें।
| भर्ती का नाम | भारतीय वायुसेना अग्निवीर वायु 02/2027 |
| पद | अग्निवीर वायु |
| परीक्षा का नाम | पहला चरण ऑनलाइन परीक्षा |
| परीक्षा तिथि | 22 और 23 सितंबर 2026 |
| Agniveer Airforce Result 2026 Date | अक्टूबर 2026 के लास्ट सप्ताह में संभावित |
| रिजल्ट मोड | ऑनलाइन |
| आधिकारिक वेबसाइट | agnipathvayu.cdac.in |
Agniveer Airforce Result 2026 कब आएगा?
Agniveer Airforce Result 2026 की आधिकारिक तिथि अभी सामने नहीं आई है। मौजूदा लेटेस्ट अपडेट और पिछले ट्रेंड के अनुसार Agniveer Vayu 02/2027 Result 2026 अक्टूबर के लास्ट सप्ताह में जारी हो सकता है। हालांकि, उम्मीदवारों को अंतिम तिथि तक भारतीय वायुसेना की आधिकारिक वेबसाइट का इंतजार करना चाहिए। रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी अपने लॉगिन विवरण की मदद से स्कोर और परीक्षा में अपनी स्थिति देख सकेंगे।
Agniveer Vayu Answer Key 2026 जारी
भारतीय वायुसेना ने Agniveer Vayu Answer Key 2026 को 26 सितंबर 2026 को जारी की थी। यह आंसर की Intake 02/2027 की Phase-I परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध कराई गई है। उम्मीदवार आंसर की के साथ अपनी रिस्पॉन्स शीट और प्रश्नपत्र भी देख सकते हैं। आंसर की की मदद से अभ्यर्थी अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं और संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं। ध्यान रखें कि आंसर की से निकाला गया स्कोर अंतिम रिजल्ट नहीं माना जाएगा।
Agniveer Vayu Result 2026 कैसे चेक करें?
Agniveer Vayu Result 2026 जारी होने के बाद उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स से अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे:
-
सबसे पहले भारतीय वायुसेना की आधिकारिक भर्ती वेबसाइट पर जाएं।
-
Agniveer Vayu 02/2027 Result के लिंक पर क्लिक करें।
-
अब अपना लॉगिन आईडी, पासवर्ड या मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
-
सबमिट करने के बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
-
रिजल्ट डाउनलोड करें और इसका प्रिंटआउट लेकर रख लें।
अग्निवीर वायु रिजल्ट के बाद क्या होगा?
Agniveer Vayu 02/2027 Result में सफल होने वाले उम्मीदवारों को भर्ती की अगली प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा। Agniveer Vayu भर्ती में लिखित परीक्षा के बाद Physical Fitness Test, Adaptability Test और Medical Examination जैसे चरण होते हैं। इसलिए उम्मीदवारों को रिजल्ट के साथ-साथ आगे की चयन प्रक्रिया की तैयारी भी शुरू कर देनी चाहिए।
Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.
He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.