UP Board 10th, 12th Practical Exam Date 2027 OUT: दो चरणों में आयोजित होंगी यूपी बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षाएं, देखें नोटिस PDF
UP Board 10th, 12th Practical Exam Date 2027 OUT: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UP Board) ने वर्ष 2027 की 10वीं और 12वीं की प्रयोगात्मक परीक्षाओं की तारीखें घोषित कर दी हैं। प्रैक्टिकल परीक्षाएं 11 जनवरी से 28 जनवरी 2027 के बीच दो अलग-अलग चरणों में आयोजित की जाएंगी।
UP Board 10th, 12th Practical Exam Date 2027 OUT: यूपी बोर्ड ने 2027 की 10वीं (हाईस्कूल) और 12वीं (इंटरमीडिएट) की प्रैक्टिकल परीक्षाओं की तारीखों की घोषणा कर दी है। बोर्ड सचिव भगवती सिंह के मुताबिक, ये परीक्षाएं 11 जनवरी से 28 जनवरी 2027 के बीच दो चरणों में होंगी। इसमें सबसे बड़ा बदलाव 10वीं के छात्रों के लिए है, जहां काफी समय बाद अब विज्ञान और गृह विज्ञान के प्रैक्टिकल खुद बोर्ड कराएगा, और दोनों में 30-30 नंबर का प्रैक्टिकल होगा।
#upboardpryj https://t.co/1E5eM2qStp
— Madhyamik Shiksha Parishad, Uttar Pradesh (@upboardpryj) November 23, 2026
UP Board 10th, 12th Practical Exam 2026: दो चरणों में आयोजित होंगी परीक्षाएं
प्रदेश के सभी मंडलों में परीक्षाएं आसानी से और सही ढंग से हो सकें, इसके लिए बोर्ड ने इन्हें दो चरणों में बांटा है:
-
पहला चरण (11 से 19 जनवरी 2027): इस दौरान लखनऊ, झांसी, चित्रकूट, आगरा, सहारनपुर, बरेली, अयोध्या, आजमगढ़, देवीपाटन और बस्ती मंडल के स्कूलों में प्रैक्टिकल होंगे।
-
दूसरा चरण (20 से 28 जनवरी 2027): इस दौर में अलीगढ़, मेरठ, मुरादाबाद, कानपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, वाराणसी और गोरखपुर मंडल के स्कूलों में प्रैक्टिकल परीक्षाएं कराई जाएंगी।
हाईस्कूल (10th): विज्ञान और गृह विज्ञान में होगा बड़ा बदलाव
इस सत्र की सबसे बड़ी खबर 10वीं के छात्रों के लिए है। बोर्ड ने विज्ञान और गृह विज्ञान में 30-30 नंबर का प्रैक्टिकल फिर से खुद कराने का फैसला किया है। अब छात्रों को लैब में जाकर अपना प्रैक्टिकल करके दिखाना होगा।
इसके अलावा, हाईस्कूल (10th) के अन्य सभी विषयों की प्रैक्टिकल परीक्षाएं पिछले वर्षों की तरह ही विद्यालय स्तर पर 'आंतरिक मूल्यांकन (प्रोजेक्ट कार्य)' के आधार पर पूरी की जाएंगी।
मार्क्स अपलोड करने के लिए 1 जनवरी से खुलेगा पोर्टल
बोर्ड ने प्रधानाचार्यों को निर्देश दिया है कि वे 1 जनवरी से खुलने जा रहे आधिकारिक वेब पोर्टल पर छात्रों के अंक अपलोड करने का काम शुरू करें। इसके तहत:
-
हाईस्कूल (10वीं) के प्रोजेक्ट वर्क और internal assessment के नंबर बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड करने होंगे।
-
हाईस्कूल (10th) और इंटरमीडिएट (12th) दोनों स्तरों पर नैतिक शिक्षा, योग, खेल एवं शारीरिक शिक्षा विषय के अंकों को अनिवार्य रूप से पोर्टल पर दर्ज करना होगा।
प्राइवेट स्टूडेंट्स के लिए जरूरी निर्देश
प्राइवेट फॉर्म भरने वाले छात्रों के लिए बोर्ड ने स्थिति साफ कर दी है। ऐसे सभी छात्रों को सलाह है कि वे बिना देर किए अपने फॉरवर्डिंग सेंटर के प्रधानाचार्य से तुरंत बात करें। प्रैक्टिकल कब और कहां होगा, इसकी सही जानकारी वहीं से मिलेगी। अगर छात्र देर करेंगे, तो बाद में परेशानी हो सकती है।
Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.
He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.