Ladki Bahin Yojana eKYC: बंद हो सकता है ₹1,500 का मासिक लाभ, समय रहते पूरा करें यह काम, देखें e-KYC Process और Direct Link
Ladki Bahin Yojana eKYC Link: मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिण योजना की ₹1,500 मासिक सहायता बंद न हो जाए, इसके लिए समय पर eKYC पूरा करें। प्रक्रिया पूरी करने की अंतिम तिथि एक बार फिर बढ़ाकर 31 दिसंबर 2025 कर दी गयी है। आधार, बैंक पासबुक और आय प्रमाण जैसे दस्तावेज़ तैयार रखें। महाराष्ट्र की स्थायी आवेदिका डायरेक्ट लिंक https://ladakibahin.maharashtra.gov.in पर जाकर अपना eKYC प्रोसेस अपडेट कर सकती है, साथ योजना से जुड़ी अन्य जरुरी डिटेल्स भी देख सकती है।
Mazi Ladki Bahin Yojana ekyc Link: महाराष्ट्र सरकार की “मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिण योजना” के तहत लाभार्थियों के लिए eKYC प्रक्रिया अनिवार्य कर दी गई है। पात्र महिलाओं को अपनी पहचान व दस्तावेज़ सत्यापन के लिए यह प्रक्रिया ऑनलाइन पूरी करनी होगी, ताकि उन्हें ₹1,500 की मासिक आर्थिक सहायता निरंतर मिलती रहे। पात्रता, आवश्यक दस्तावेज़, आधिकारिक पोर्टल और चरणबद्ध eKYC प्रक्रिया सहित सभी डिटेल्स नीचे दी गई है।
मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिण योजना महाराष्ट्र सरकार की एक कल्याणकारी योजना है, जिसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करना है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को प्रतिमाह ₹1,500 की डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) राशि दी जाती है। पारदर्शिता बनाए रखने और केवल वास्तविक लाभार्थियों को सहायता सुनिश्चित करने के लिए eKYC प्रक्रिया अनिवार्य की गई है।
SIR Form Fill UP: SIR फॉर्म कैसे भरना है और कौन से डॉक्यूमेंट है जरुरी, यहां देखें सब कुछ
बढ़ा दी गयी ईकेवाईसी की डेट:
बात दें कि लाडकी बहिण योजना की eKYC की आखिरी तारीख बढ़ा कर 31 दिसंबर, 2025 कर दी गयी है, पहले यह तारीख 18 नवंबर थी. ऐसे में जिन महिलाओं ने अभी तक तकनीकी दिक्कतों के चलते ईकेवाईसी नहीं करा पाई है, उनके लिए यह राहत की खबर है. वहीं मंत्री ने सभी बहनों से अपील की है कि वह ईकेवाईसी की प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा कर लें।
मोबाइल से e-kyc कैसे करें?
मोबाइल से ई-केवाईसी (e-KYC) करने के लिए, आपको संबंधित सरकारी योजना या सेवा की आधिकारिक वेबसाइट या ऐप पर जाना होता है। वहां ‘e-KYC’ विकल्प चुनें, अपना आधार नंबर दर्ज करें और मोबाइल पर आए OTP को सत्यापित करें। यदि फेस ई-केवाईसी करनी हो, तो ‘मेरा ईकेवाईसी’ या ‘आधार फेस आरडी’ ऐप डाउनलोड करें, लोकेशन ऑन करें, आधार नंबर डालें और कैमरे से अपनी लाइव फोटो कैप्चर करके प्रक्रिया पूरी करें।
ladakibahin.maharashtra.gov.in पर कैसे पूरा करें eKYC:
लाडकी बहन योजना की वेबसाइट ladakibahin.maharashtra.gov.in पर ई-केवाईसी करने के लिए, सबसे पहले वेबसाइट पर 'e-KYC' विकल्प चुनें। इसके बाद, अपना आधार नंबर और स्क्रीन पर दिखने वाला कैप्चा कोड भरें। फिर 'Send OTP' पर क्लिक करें। आपके आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर एक वन-टाइम पासवर्ड (OTP) आएगा, जिसे दर्ज करके आपको 'सबमिट' करना होगा।
Ladki Bahin Yojana eKYC कौन सी है ऑफिसियल वेबसाइट
इस योजना से संबंधित सभी आवेदन और eKYC प्रक्रिया निम्नलिखित आधिकारिक पोर्टल पर पूरी की जाएगी:
e-KYC - मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिण योजना | इथे क्लिक करा / यहाँ क्लिक करें |
Ladki Bahin Yojana eKYC | ladakibahin.maharashtra.gov.in |
Lado Lakshmi Yojana Haryana | ₹2,100 प्रति माह |
योजना को लेकर मंत्री ने क्या कहा:
इस योजना में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और पात्र लाभार्थी महिलाओं को नियमित वित्तीय लाभ प्रदान करने के लिए लागू की जा रही ई-केवाईसी प्रक्रिया अभी भी जारी है।
योजना के संबंध में विभिन्न मीडिया माध्यमों से आ रही भ्रामक जानकारियों से गुमराह हुए बिना, सभी लाभार्थी केवल राज्य सरकार की आधिकारिक वेबसाइट / सरकारी संकल्पों / आधिकारिक मीडिया आउटलेट्स के माध्यम से प्रसारित आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें।
ई-केवाईसी की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2025 तक बढ़ा दी गई है। यह विनम्र अनुरोध है कि सभी लाभार्थी बहनें इस अवधि के भीतर ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी कर लें।
इस योजना के कौन है पात्र:
लाडकी बहिण योजना का लाभ पाने के लिए महिलाओं को निम्नलिखित शर्तें पूरी करनी होंगी-
-
आवेदिका महाराष्ट्र की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
-
आयु 21 से 65 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
-
परिवार की वार्षिक आय ₹2.5 लाख से कम होनी चाहिए।
-
आधार से जुड़ा बैंक खाता अनिवार्य है।
-
एक परिवार से केवल एक अविवाहित महिला आवेदन कर सकती है।
-
योजना विवाहित, विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्ता या असहाय महिलाओं के लिए भी मान्य है।
-
चारपहिया वाहन या बड़ी संपत्ति वाले परिवार इस योजना से वंचित रहेंगे।
मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिण योजना हाई लाइट्स:
| आयु सीमा | 21–65 वर्ष |
| आधिकारिक पोर्टल | |
| वार्षिक आय सीमा | ₹2.5 लाख से कम |
| आधार लिंक बैंक खाता | अनिवार्य |
| eKYC की अंतिम तिथि | 18 नवंबर 2025 |
| लाभ राशि | ₹1,500 प्रति माह (DBT के माध्यम से) |
काही प्रसार माध्यमांवर मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण योजनेबाबत प्रसारित होत असलेली बातमी वस्तुस्थितीला धरून नाही. "प्राथमिक छाननीत 52 लाख लाभार्थी महिला अपात्र" अशा मथळ्याखाली आलेल्या या बातम्या निराधार आहेत.
— Aditi S Tatkare (@iAditiTatkare) November 25, 2025
या योजनेत पारदर्शकता येण्यासाठी व योजनेच्या पात्र लाभार्थी महिलांना…
कौन से डॉक्यूमेंट है जरुरी:
eKYC और आवेदन के लिए निम्नलिखित दस्तावेज़ आवश्यक हैं:
-
हाल की पासपोर्ट साइज फोटो
-
आधार कार्ड (पहचान सत्यापन हेतु)
-
निवास प्रमाणपत्र (या विकल्प: राशन कार्ड/वोटर आईडी/जन्म प्रमाणपत्र/स्कूल छोड़ने का प्रमाणपत्र, जो कम से कम 15 वर्ष पुराना हो)
-
महाराष्ट्र से बाहर जन्मी महिलाओं के लिए पति का निवास प्रमाण या राशन कार्ड/वोटर आईडी
-
आय प्रमाणपत्र (यदि येलो/ऑरेंज राशन कार्ड नहीं है)
-
विवाह प्रमाणपत्र (यदि नाम राशन कार्ड में नहीं है)
-
आधार लिंक बैंक पासबुक की प्रति
-
स्वघोषणा पत्र (Self-declaration)
ऑनलाइन eKYC प्रक्रिया
-
आधिकारिक वेबसाइट https://ladakibahin.maharashtra.gov.in पर जाएं।
-
“e-KYC” या “e-KYC Process” पर क्लिक करें।
-
अपना आधार नंबर और कैप्चा कोड भरें।
-
“I Agree” चुनें और “Send OTP” पर क्लिक करें।
-
आधार रजिस्टर्ड मोबाइल पर आए OTP को दर्ज करें।
-
सत्यापन के बाद सभी आवश्यक विवरण जैसे बैंक जानकारी, आय प्रमाण आदि भरें।
-
सभी आवश्यक दस्तावेज़ स्कैन कर अपलोड करें।
-
जानकारी की पुष्टि करें और “Submit” पर क्लिक करें।
-
अंत में प्राप्त Reference Number को भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।
क्या है ऑफलाइन eKYC ऑप्शन
यदि आप ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी नहीं कर पा रहे हैं, तो नजदीकी आंगनवाड़ी केंद्र, सेतु केंद्र या तहसील कार्यालय में जाकर सहायता प्राप्त करें। अपने सभी मूल दस्तावेज़ और आधार कार्ड साथ लेकर जाएं, ताकि त्वरित सत्यापन हो सके।
कब तक eKYC विकल्प रहेगा एक्टिव:
वर्तमान eKYC प्रक्रिया 31 दिसंबर, 2025 तक पूरी करनी अनिवार्य है। वहीं हर वर्ष जून माह तक eKYC नवीनीकरण करना आवश्यक है। समय पर eKYC न करने पर लाभ की किश्तें रोक दी जाएंगी या रद्द हो सकती हैं।
लाडकी बहिण योजना का लाभ जारी रखने के लिए समय पर eKYC प्रक्रिया पूरी करें। सभी डाक्यूमेंट्स स्कैन व स्पष्ट रूप में तैयार रखें। किसी भी कठिनाई की स्थिति में निकटतम सहायता केंद्र में जाकर प्रक्रिया पूरी करें।
Ladki Bahin Yojana eKYC: हर महीने ₹1,500 की क़िस्त जारी रखनी है तो इस तारीख तक पूरा करें यहां जरुरी काम
Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.