This is an archived article last updated on Jul 6, 2025. The information may be outdated.

RailOne App से ट्रेन की इन Ticket Booking पर मिलेगी इतनी छूट! देखें डिटेल्स

Last Updated: Jul 6, 2025, 23:29 IST

RailOne ऐप में IRCTC रिजर्व टिकट, अनरिजर्व टिकट और प्लेटफॉर्म टिकट बुकिंग, PNR और ट्रेन स्टेटस ट्रैकिंग, कोच पोजिशन, Rail Madad और यात्रा फीडबैक जैसी सभी सुविधाएं एक ही जगह मिलेंगी। RailOne की एक बड़ी खासियत यह है कि इसमें सिंगल साइन-ऑन की सुविधा दी गई है। अनारक्षित और प्लेटफॉर्म टिकट बुकिंग पर यात्रियों को अब 3 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी।

RailOne की एक बड़ी खासियत यह है कि इसमें सिंगल साइन-ऑन की सुविधा दी गई है।
RailOne की एक बड़ी खासियत यह है कि इसमें सिंगल साइन-ऑन की सुविधा दी गई है।

भारतीय रेलवे ने ‘RailOne’ नाम से एक नया सुपर ऐप लॉन्च किया है, जो यात्रियों के लिए एक ही प्लेटफॉर्म पर सभी रेलवे सेवाओं का समाधान प्रदान करेगा। इस ऐप का उद्देश्य यात्रियों को बुकिंग से लेकर ट्रेन स्टेटस और फीडबैक तक हर सुविधा एक ही जगह उपलब्ध कराना है, ताकि बार-बार अलग-अलग ऐप्स डाउनलोड करने की परेशानी खत्म हो जाए। 

RAC यात्रियों के लिए खुशखबरी, भारतीय रेलवे ने उठाया यह अहम कदम

RailOne ऐप: हाईलाइट्स

वन-स्टॉप प्लेटफॉर्म:
RailOne ऐप में IRCTC रिजर्व टिकट, अनरिजर्व टिकट और प्लेटफॉर्म टिकट बुकिंग, PNR और ट्रेन स्टेटस ट्रैकिंग, कोच पोजिशन, Rail Madad और यात्रा फीडबैक जैसी सभी सुविधाएं एक ही जगह मिलेंगी।

आसान इंटरफेस:
इस ऐप को खासतौर पर यूजर फ्रेंडली और बिना झंझट वाला बनाया गया है, ताकि हर यात्री आसानी से इस्तेमाल कर सके।

सिंगल साइन-ऑन फीचर:
RailOne की एक बड़ी खासियत यह है कि इसमें सिंगल साइन-ऑन की सुविधा दी गई है। यानी यात्रियों को अलग-अलग पासवर्ड याद रखने की जरूरत नहीं होगी। यूजर पुराने RailConnect या UTSonMobile लॉगिन से भी सीधे लॉगिन कर सकते हैं।

R-Wallet की सुविधा:
RailOne में रेलवे का ई-वॉलेट (R-Wallet) भी जुड़ा है। यूजर mPIN या बायोमेट्रिक लॉगिन से अपने खाते में आसानी से एक्सेस कर सकेंगे।

एंड्रॉइड और iOS पर उपलब्ध:
RailOne ऐप एंड्रॉइड प्ले स्टोर और iOS ऐप स्टोर दोनों पर उपलब्ध है, जिससे हर प्लेटफॉर्म के यूजर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

गेस्ट एक्सेस और आसान रजिस्ट्रेशन:
नए यूजर्स के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया बेहद आसान रखी गई है। जानकारी कम देनी होगी और केवल मोबाइल नंबर/OTP से गेस्ट एक्सेस भी मिलेगा।

अनारक्षित और प्लेटफॉर्म टिकट बुकिंग पर छूट: 

भारतीय रेलवे के नए सुपर ऐप ‘RailOne’ से अनारक्षित और प्लेटफॉर्म टिकट बुकिंग पर यात्रियों को अब 3 प्रतिशत तक की छूट मिलेगी। यह सुविधा डिजिटल बुकिंग को बढ़ावा देने और यात्रियों का अनुभव बेहतर बनाने के लिए शुरू की गई है।

 

अब कई ऐप्स की जरूरत नहीं!

अभी तक यात्री IRCTC Rail Connect से टिकट बुक करते थे, Rail Madad से शिकायत दर्ज करते थे, UTSonMobile से अनरिजर्व टिकट खरीदते थे और National Train Enquiry System से ट्रेन स्टेटस देखते थे। अब RailOne से ये सब एक ही ऐप में हो सकेगा, जिससे डिवाइस स्टोरेज भी बचेगा और काम भी जल्दी होगा।

IRCTC Rail Connect ऐप पहले ही 10 करोड़ से ज्यादा डाउनलोड के साथ रेलवे का सबसे लोकप्रिय ऐप बन चुका है। कई बाहरी ट्रैवल प्लेटफॉर्म भी IRCTC से ही टिकट बुक करते हैं। ऐसे में RailOne ऐप से यात्रियों को एक ही छत के नीचे सारी सुविधाएं मिलेंगी और रेलवे की डिजिटल सेवाएं और भी मज़बूत होंगी।

AC और स्लीपर क्लास का किराया बढ़ा, 1 जुलाई से लगेगा कितना किराया? यहां देखें 



Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Jul 6, 2025, 23:29 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News