This is an archived article last updated on May 23, 2025. The information may be outdated.

Madarsa Board Result 2025 UP: यूपी मदरसा बोर्ड परिणाम हुए घोषित, यहां जानें कितने प्रतिशत छात्र हुए पास

Last Updated: May 23, 2025, 14:23 IST

UP Madarsa Board Result 2025 Out: उत्तर प्रदेश मदरसा बोर्ड की ओर से सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी बोर्ड परीक्षा 2025 के परिणामों को जारी कर दिया गया है। छात्रों का पास प्रतिशत सहित सभी महत्वपूर्ण डिटेल्स नीचे लेख में देखें।

UP Madarsa Board Result 2025
UP Madarsa Board Result 2025

 UP Madarsa Board Result 2025 Out: उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा बोर्ड की ओर से मुंशी, मौलवी, आलिम, कामिल और फाजिल परिणामों को जारी कर दिया गया है। यह परिणाम ऑनलाइन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट madarsaboard.upsdc.gov.in पर 23 मई, 2025 को घोषित किए गए हैं। पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर द्वारा परिणाम जारी किए गए, जिसमें कुल 87.66 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। वहीं मुंशी मौलवी सेकेंडरी में 85.07 प्रतिशत और आलिम सीनियर सेकेंडरी में 94.62 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। मदरसा शिक्षा बोर्ड परीक्षा में 68423 छात्र शामिल हुए थे। 

UP Madarsa Board Result 2025: महत्वपूर्ण तिथियां 

यूपीबीएमई मौलवी, मुंशी और अन्य शाखाओं के परिणामों से संबंधित महत्वपूर्ण तिथियों की जानकारी प्राप्त करने के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल की जांच कर सकते हैं:

बोर्ड 

तिथियां 

मुंशी, मौलवी, आलिम, कामिल और फाजिल शाखा की परीक्षा तिथि 

17 से 22 फरवरी 2025

यूपी मदरसा बोर्ड रिजल्ट डेट 2025

23 मई 2025

स्क्रूटनी की अंतिम तिथि

जून 2025

स्क्रूटनी आवेदन भरने की अंतिम तिथि 

जून 2025

UP Madarsa Board Result 2025 Out: यूपी मदरसा बोर्ड परिणाम कैसे चेक करें?

जो भी छात्र यूपी मदरसा बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपना परीक्षा परिणाम नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स के जरिए फटाफट चेक कर सकते हैं:

  • स्टेप 1 छात्र सबसे पहले यूपी मदरसा बोर्ड 2025 की ऑफिशियल वेबसाइट madarsaboard.upsdc.gov.in पर जाएं।
  • स्टेप 2 होम पेज पर, ‘Madarsa Board Result 2025’ लिंक पर क्लिक करें।
  • स्टेप 3 अब छात्र अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें
  • स्टेप 4 ‘Submit Button’ पर क्लिक करें।
  • स्टेप 5 यूपी मदरसा बोर्ड का रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • स्टेप 6 रिजल्ट चेक करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट अपने पास रखें।
Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: May 23, 2025, 14:10 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News