UPTAC Counselling 2026: यूपीटेक काउंसिलिंग राउंड-1 अलॉटमेंट रिजल्ट जारी, यहां से पाएं PDF
UPTAC Round 1 Seat Allotment Result 2026: उत्तर प्रदेश के इंजीनियरिंग और अन्य प्रोफेशनल अंडरग्रेजुएट (UG) सिलेब्स में एडमिशन लेने के लिए आयोजित UPTAC Round 1 Seat Allotment Result 2026 को वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। इसके माध्यम से छात्र B Tech / B Des/ M Tech (Integrated) आदि कोर्सेज में एडमिशन ले सकते हैं। UPTAC Counselling 2026 के रिजल्ट के लिए छात्र डायरेक्ट लिंक यहां से पाएं।
UPTAC Counselling 2026: डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी (AKTU), उत्तर प्रदेश टेक्निकल एडमिशन काउंसलिंग UPTAC 2026 के पहले राउंड के सीट अलॉटमेंट का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया है। उत्तर प्रदेश के इंजीनियरिंग और प्रोफेशनल कॉलेजों में एडमिशन लेने वाले छात्र काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट uptac.samarth.edu.in पर जाकर यूपीटीएसी राउंट 1 सीट अलॉटमेंट 2026 को देख सकते हैं।
UPTAC Counselling 2026 के राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट को वेबसाइट से डाउनलोड करने के लिए वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करना होगा। साथ ही, इन अलॉटेड सीट के लिए छात्रों को 18 से 20 जुलाई 2026 तक सीट कंफर्मेशन फीस को भी जमा करना होगा। आज यानी 2ै0 जुलाई 2026 को काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए फीस जमा करने का लास्ट डेट है। यह फीस ऑनलाइन मोड में करी जाएगी।
UPTAC Counselling 2026 Round 1 से जुड़ी इंपोर्टेंट डेट्स और शेड्यूल
AKTU यूनिवर्सिटी द्वारा जारी किए गए रिवाइज्ड शेड्यूल के अनुसार, UPTAC Round 1 Result के बाद छात्रों को फीस भुगतान जमा करनी है। साथ ही, छात्र इससे जुड़ी सभी अपडेट्स और डेट्स के लिए नीचे दी गई टेबल को देखें।
| काउंसलिंग इवेंट (Round 1 & 2) | इंपोर्टेंट डेट्स |
| राउंड 1 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट | 18 जुलाई 2026 (जारी) |
| सीट कन्फर्मेशन फीस | 18 जुलाई से 20 जुलाई 2026 |
| ऑनलाइन विलिंगनेस (Freeze / Float) | 18 जुलाई से 20 जुलाई 2026 |
| राउंड 2 चॉइस फिलिंग और करेक्शन | 21 जुलाई 2026 से |
| राउंड 2 सीट अलॉटमेंट रिजल्ट | 24 जुलाई 2026 |
UPTAC Counselling 2026 Round-1 Allotment Result Official Link
छात्र UPTAC Counselling 2026 Round-1 Result को चेक करने के लिए नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक का इस्तेमाल करें।
UPTAC Counselling 2026 Round-1 Allotment - यहां क्लिक करें
UPTAC Counselling 2026 Round 1 Result Declared होने के बाद क्या करें?
छात्र UPTAC Counselling 2026 Round 1 Seat मिलने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट uptac.samarth.edu.in पर जाकर लॉगिन कर के अपने अलॉटमेंट स्टेटस को देखें। साथ ही, इन दों ऑप्शन को चुनें।
- Freeze - फ्रीज: छात्रों को अलॉट हुए कॉलेज और ब्रांच से यदि वह पूरी तरह से संतुष्ट हैं और उसी में एडमिशन लेना चाहते हैं, तो छात्र बिना कोई देर करें ये 'Freeze' ऑप्शन को चुन सकते हैं। इसके बाद छात्रों को सीट कन्फर्मेशन की फीस भी जमा करनी होगी।
- Float - फ्लोट: छात्र को अलॉट हुई सीट पंसद है लेकिन वह अगले राउंड में और ऑप्शन को देखना चाहते है, तो छात्र इस फ्लोट ऑप्शन को चुन सकते हैं। परंतु, आपको सीट कन्फर्मेशन फीस को तब भी सबमिट करना होगा।
UPTAC Counselling 2026 Round 1 Result OUT से जुड़ी इंफॉर्मेशन
1. नया समर्थ पोर्टल Samarth Portal: AKTU यूनिवर्सिटी इस साल अपनी काउंसलिंग प्रक्रिया uptac.samarth.edu.in पोर्टल के माध्यम से जारी कर रहा है। साथ ही, छात्र पुरानी वेबसाइटों में न पड़ें। साथ ही, रिजल्ट का स्टेट्स जानने के लिए ऑफिशियल समर्थ पोर्टल का ही उपयोग करें।
2. कटऑफ एनालिसिस: पहले राउंड का रिजल्ट आने के बाद संस्थान-वार ओपनिंग और क्लोजिंग रैंक को जारी किया जा रहा है। राउंड-2 में जाने से पहले छात्र इस कटऑफ PDF को डाउनलोड कर लें। ऐसा इसलिए करने को कहा जा रहा है क्योकि राउंड 2 में छात्रों को बेहतर कॉलेज मिल सकें।
3. रजिस्ट्रेशन का कोई दूसरा मौका नहीं: UPTAC के नियमित राउंड यानी राउंड 1 से 4 के लिए फ्रेश रजिस्ट्रेशन का यह फाउनल मौका था। नए छात्र राउंड-2 या 3 में रजिस्टर नहीं कर पाएंगे।
UPTAC Round 1 Seat Allotment Result 2026 कैसे चेक करें?
- UPTAC ऑफिशियल वेबसाइट uptac.samarth.edu.in पर विजिट करें।
- होमपेज पर दिए गए ‘UPTAC B.Tech Round 1 Seat Allotment’ लिंक पर क्लिक करें।
- फिर, एप्लिकेशन नंबर, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन को फिल करके लॉगिन करें।
- इसके बाद अलॉटमेंट लेटर स्क्रीन पर आ जाएगा।
- इसे डाउनलोड कर लें।
- फिर, एक कलर्ड प्रिंटआउट निकाल लें।
UPTAC Counselling 2026 के लिए डॉक्यूमेंट्स
छात्र UPTAC Counselling 2026 के लिए नीचे दिए गए इन डॉक्यूमेंट्स की लिस्ट को देखकर सभी कागजों को तैयार रखें।
1. यूपीटीएटी रजिस्ट्रेशन 2026 पेज
2. 10वीं और 12वीं की मार्कशीट व सर्टिफिकेट
3. कैटेगरी सर्टिफिकेट
4. निवास प्रमाण पत्र
5. चरित्र प्रमाण पत्र
6. टीसी
7. मेडिकल फिटनेस सर्टिफिकेट
8. फीस में छूट वाले छात्रों के लिए इनकम सर्टिफिकेट (यदि लागू हो)
9. फोटो पहचान पत्र
10. पासपोर्ट साइज फोटो
UPTAC Round 1 Seat Allotment 2026 Acceptance Fees
UPTAC Round 1 के सीट अलॉटमेंट में शामिल हुए छात्र इससे जुड़ी कैटेगरी-वाइज फीस की डिटेल्स जानने के लिए यहां देखें।
1. सामान्य और OBC कैटेगरी: 20,000
2. SC और ST कैटेगरी: 12,000
छात्र UPTAC के सभी Rounds के बारे में जानने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट के साथ-साथ यहां हमारे साथ जुड़े रहें।
Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.
A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.