BSF HCM Answer Key 2026 OUT: बीएसएफ हेड कांस्टेबल Ministerial, ASI स्टेनो और अन्य कई पदों के लिए आंसर की जारी, ये रहा लिंक

BSF HCM Answer Key 2026 OUT: महानिदेशालय, सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ), ने हेड कांस्टेबल Ministerial, ASI स्टेनो और अन्य कई पदों  के लिए आयोजित परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। उम्मीदवार जिन्होंने परीक्षा दी थी, वे अब आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। अगर किसी भी अभ्यर्थी को उत्तर कुंजी पर आपत्ति है तो वह 21 सितंबर 2026 तक ऑब्जेक्शन दर्ज कर सकता है। 

Sep 21, 2026, 15:48 IST
BSF HCM Answer Key 2026 डाउनलोड करें।
BSF HCM Answer Key 2026 डाउनलोड करें।

BSF HCM Answer Key 2026 OUT: बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) ने हेड कांस्टेबल (मिनिस्ट्रियल), ASI (स्टेनो) समेत अन्य नॉन-GD पदों के लिए आयोजित दूसरे चरण की CBT और डिस्क्रिप्टिव परीक्षा की आंसर की जारी कर दी है। इसके साथ ही उम्मीदवारों के लिए आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने का ऑब्जेक्शन मैनेजमेंट पोर्टल भी एक्टिव कर दिया गया है। इन पदों के लिए परीक्षा 1, 3 और 18 सितंबर 2026 को देशभर में आयोजित की गई थी। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब आधिकारिक पोर्टल पर लॉग इन कर अपनी रिस्पॉन्स शीट देख सकते हैं और किसी उत्तर पर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

BSF ने आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए 21 सितंबर से 23 सितंबर 2026 तक का समय दिया है। उम्मीदवार इस दौरान पोर्टल पर लॉग इन करके अपनी रिस्पॉन्स शीट चेक कर सकते हैं। अगर किसी प्रश्न या उत्तर में गलती लगती है, तो अभ्यर्थी जरूरी प्रमाण के साथ ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। 

BSF Answer Key 2026 PDF Download Link 

बीएसएफ ने हेड कॉन्स्टेबल (मिनिस्टीरियल), ASI (स्टेनो) और कई अन्य पदों की आंसर की डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक एक्टिव कर दिया गया है। उम्मीदवार अब अपने लॉगिन आईडी पासवर्ड की मदद से उत्तर कुंजी की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं और अंको का मिलान कर संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। 

BSF Answer Key 2026 Login Link

BSF ने खोला Objection Management Portal

सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने ASI (Steno) और HC (Ministerial) परीक्षा 2024 में शामिल उम्मीदवारों के लिए Objection Management Portal खोला है। Direct Entry और LDCE के तहत CBT परीक्षा 1 से 3 सितंबर और 18 सितंबर 2026 को आयोजित की गई थी।

23 सितंबर तक दर्ज कर सकेंगे आपत्ति

उम्मीदवार परीक्षा के प्रश्नों को लेकर अपनी आपत्ति 23 सितंबर 2026 रात 11:55 बजे तक दर्ज कर सकते हैं। इसके लिए BSF की आधिकारिक भर्ती वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर Objection Management Portal उपलब्ध कराया गया है। यह सुविधा Non-GD Cadres के सभी पदों के लिए लागू नहीं है।

BSF Answer Key 2026 हाइलाइट्स

बीएसएफ हेड कांस्टेबल मिनिस्ट्रियल, एएसआई स्टेनो और अन्य पदों के लिए आयोजित परीक्षा से जुड़ी सभी प्रमुख जानकारी यहां देख सकते हैं।

भर्ती संगठन का नाम
सीमा सुरक्षा बल (BSF)
विभाग
गृह मंत्रालय
पदों के नाम
विभिन्न Non-GD पद, ASI (Steno) और HC (Ministerial)
विज्ञापन संख्या
विभिन्न 2024 भर्ती विज्ञापन
आंसर की जारी होने की तारीख
21 सितंबर 2026
आधिकारिक वेबसाइट
rectt.bsf.gov.in
परीक्षा की तारीख
1, 3 और 18 सितंबर 2026
आपत्ति दर्ज करने की अवधि
21 से 23 सितंबर 2026
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Just Now

Result Updates