EMRS Teaching Non-Teaching Tier-II Result 2026 Release: एकलव्य मॉडल रेजीडेंशियल स्कूल (ईएमआरएस) एनईएसटीएस ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर टीचिंग/नॉन-टीचिंग टियर-2 परीक्षा का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। इसकी परीक्षा 22 मार्च से 25 मार्च 2026 के बीच आयोजित की गई थी। टियर-1 की परीक्षा 13 दिसंबर, 14 दिसंबर और 21 दिसंबर 2025 को आयोजित की गई थी और रिजल्ट 31 जनवरी 2026 को जारी किया गया था। ईएमआरएस टीचिंग और नॉन-टीचिंग टियर 2 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेंडेशियल्स अर्थात् रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके रिजल्ट की PDF डाउनलोड कर सकते हैं।
ईएमआरएस इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से विज्ञापन संख्या एनईएसटीएस /विज्ञापन /2025 /01 के तहत प्रिंसिपल, टीजीटी, पीजीटी, स्टाफ नर्स (महिला), होस्टल वार्डन, अकाउंटेंट, जूनियर सेक्रिटेरियट असिस्टेंट (जेएसए) और लैब अटेंडेंट के कुल 7267 रिक्त पदों को भरना चाहता है।
EMRS Tier-II Result 2026 PDF Download
ईएमआरएस टीचिंग और नॉन-टीचिंग टियर 2 परीक्षा का रिजल्ट डाउनलोड करने का लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद इसमें दी गई डिटेल्स को ध्यान से चेक करें। आप नीचे दिए गए लिंक से भी रिजल्ट की PDF डाउनलोड कर सकते हैं।
|
ईएमआरएस टीचिंग और नॉन-टीचिंग टियर 2 रिजल्ट डाउनलोड लिंक
|
EMRS Tier 2 Result Date 2026 - हाइलाइट्स
ईएमआरएस टीचिंग और नॉन-टीचिंग पदों के सलेक्शन में लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट/प्रैक्टिकल टेस्ट (पोस्ट के अनुसार), इंटरव्यू (यदि आवश्यक हो), डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षा शामिल है। बाकी डिटेल्स नीचे टेबल में दी गई है।
|
विवरण
|
जानकारी
|
|
भर्ती प्राधिकरण का नाम
|
एकलव्य मॉडल रेजीडेंशियल स्कूल (ईएमआरएस) एनईएसटीएस
|
|
पद का नाम
|
टीचिंग/नॉन-टीचिंग - प्रिंसिपल, टीजीटी, पीजीटी, स्टाफ नर्स (महिला), होस्टल वार्डन, अकाउंटेंट, जूनियर सेक्रिटेरियट असिस्टेंट (जेएसए) और लैब अटेंडेंट
|
|
रिक्त पदों की संख्या
|
7267
|
|
विज्ञापन संख्या
|
एनईएसटीएस /विज्ञापन /2025 /01
|
|
सलेक्शन के चरण
|
लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट/प्रैक्टिकल टेस्ट (पोस्ट के अनुसार), इंटरव्यू (यदि आवश्यक हो), डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षा
|
|
टियर-1 परीक्षा तिथि
|
13 दिसंबर, 14 दिसंबर और 21 दिसंबर 2025 को आयोजित
|
|
रिजल्ट जारी होने की तिथि
|
31 जनवरी 2026
|
|
टियर-2 परीक्षा तिथि
|
22 मार्च से 25 मार्च 2026 के बीच आयोजित
|
|
रिजल्ट जारी होने की तिथि
|
11 सितंबर 2026
|
EMRS Teaching/Non-Teaching Tier-II Result 2026 डाउनलोड कैसे करें?
ईएमआरएस टीचिंग और नॉन-टीचिंग टियर 2 का रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं।
-
सबसे पहले नेशनल एजुकेशन सोसाइटी फॉर ट्राइबल स्टूडेंट्स (NESTS) की आधिकारिक वेबसाइट nests.tribal.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर दिए गए 'Recruitment' या 'Latest Updates' सेक्शन पर क्लिक करें।
EMRS Teaching/Non-Teaching Tier-II Result 2026 पर क्लिक करें।
रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करें।
रिजल्ट/मेरिट लिस्ट पीडीएफ फॉर्मेट में आपकी स्क्रीन पर खुल जाएगी।
Ctrl+F का उपयोग करके अपना रोल नंबर दर्ज कर नाम चेक करें।
रिजल्ट की एक कॉपी भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें।
ये भी पढ़ें: Railway RRB Technician Exam Date 2026: आरआरबी टेक्नीशियन परीक्षा तिथि जारी, यहां देखें ऑफिशियल नोटिस
