UPSC EPFO Apply Online 2026: ईपीएफओ एपीएफसी भर्ती का फॉर्म भरने की लास्ट डेट आज, upsconline.nic.in से तुरंत करें अप्लाई
UPSC EPFO Form 2026 Last Date: यूपीएससी ईपीएफओ 2026 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया आज 11 सितंबर 2026 को शाम 6 बजे बंद हो जाएगी। छात्र नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक का उपयोग करके रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा कर लें।
UPSC EPFO APFC 2026: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा आयोजित EPFO (कर्मचारी भविष्य निधि संगठन) Assistant Provident Fund Commissioner (APFC) भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की आज यानी 11 सितंबर 2026 लास्ट डेट है। जिन छात्रों ने अभी तक अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म सबमिट नहीं किया है, वे बिना किसी देरी के UPSC के ऑफिशियल पोर्टल upsconline.nic.in पर जाकर आज शाम 6 बजे तक फॉर्म को फिल कर सकते हैं। साथ ही, छात्र लास्ट समय में सर्वर डाउन की समस्या से बचने के लिए अभी तुरंत प्रक्रिया को पूरा कर लें।
UPSC EPFO APFC Recruitment 2026 की ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 22 अगस्त, 2026 से शुरू की गई थी। साथा ही, रजिस्ट्रेशन फॉर्म को आज ही जल्द सबमिट कर दें। UPSC के भर्ती पोर्टल से विज्ञापन नंबर 52/2026 के अंदर सभी जानकारी हासिल हो जाएगी।
UPSC EPFO APFC Recruitment 2026: मुख्य डिटेल्स
UPSC EPFO Form 2026 Last Date से जुड़ी सभी अन्य और इंपॉर्टेंट डिटेल्स के बारे में जानने के लिए छात्र यहां देखें।
| इवेंट | भर्ती से जुड़ी डिटेल्स |
| भर्ती संगठन | संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) |
| विभाग | कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) |
| पोस्ट का नाम | Assistant Provident Fund Commissioner (APFC) |
| कुल वैंकेसी | 80 पोस्ट |
| रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट | आज (शाम 6:00 बजे तक) |
| लिखित एग्जाम (RT) डेट | 20 दिसंबर 2026 |
| पे - स्केल | पे लेवल-10 (7th CPC) |
| ऑफिशियल वेबसाइट |
UPSC EPFO APFC 2026 Registration Link
UPSC EPFO APFC Exam 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन करने का आज 11 सितंबर 2026 लास्ट डेट है। छात्र इस एग्जाम में शामिल होने के लिए नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक का इस्तेमाल करें। साथ ही, आपको बता दें कि UPSC EPFO APFC 2026 Exam के लिए रजिस्ट्रेशन केवल आज शाम 6 बजे तक ही खुली है।
| UPSC EPFO APFC 2026 Registration Link | |
| UPSC EPFO APFC 2026 Notice |
UPSC EPFO APFC Recruitment 2026: एलिजिबिलिटी और आयु सीमा
- शैक्षणिक योग्यता: किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी सब्जेक्ट में ग्रेजुएशन की डिग्री होना जरूरी है।
- आयु सीमा: अनारक्षित कैटेगरी के लिए कम से कम आयु सीमा 35 साल रखी गई है। साथ ही, आरक्षित कैटेगरी जैसे OBC, SC, ST, PwBD को नियम के अनुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी।
यूपीएससी ईपीएफओ एपीएफसी भर्ती 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करने के लिए छात्रों को इन निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करना होगा। छात्र यहां से देखें ये स्टेप्स।
- यूपीएससी की ऑफिशियल ऑनलाइन भर्ती पोर्टल upsc.online.nic.in पर विजिट करें।
- अपने क्रेडेंशियल का उपयोग करके रजिस्ट्रेशन करें।
- फिर, अकाउंट में लॉग-इन करें।
- एपीएफसी भर्ती 2026 के रजिस्ट्रेशन के ऑप्शन को चुनें।
- फिर, अपनी सभी जानकारी को फिल करें।
- फोटो और हस्ताक्षर जैसे आवश्यक डॉक्यूमेंट्स को अपलोड करें।
- डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने के बाद फीस को ऑनलाइन जमा करें।
- फीस जमा करते ही रजिस्ट्रेशन फॉर्म का एक कलर्ड प्रिंटआउट निकाल लें।
यूपीएससी ईपीएफओ रजिस्ट्रेशन फीस
छात्र यहां नीचे दी गई टेबल से UPSC EPFO APFC Registration Fees 2026 के बारे में जानें।
| कैटेगरी | फीस |
| यूआर/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस (पुरुष) | 25 रुपये |
| एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी छात्र | छूट प्राप्त |
| सभी महिला छात्र | छूट प्राप्त |
UPSC EPFO APFC Recruitment 2026 के एग्जाम में शामिल होने के लिए छात्र यहां दिए गए लिंक से आज शाम 6 बजे से पहले अपने रजिस्ट्रेशन को पूरा कर लें।
यहां भी पढ़े: UPSC Recruitment 2026: 212 पोस्ट पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, जानें एलिजिबिलिटी और आवेदन की प्रक्रिया
Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.
A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.