HP TET Notification 2026: हिमाचल प्रदेश टीइटी नवंबर परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, इस लिंक से करें Apply

HP TET Notification 2026: हिमाचल प्रदेश एजुकेशन बोर्ड ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर दिनांक 11 सितंबर 2026 को विज्ञापन संख्या HPBOSE/TET/2026 के तहत राज्य की शिक्षक पात्रता परीक्षा (HP TET) के लिए आवेदन हेतु नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। इस परीक्षा के लिए इच्छुक उम्मीदवार 11 सितंबर 2026 से 03 अक्टूबर 2026 को रात 12.00 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Sep 12, 2026, 13:09 IST
HP TET Notification 2026
HP TET Notification 2026

HP TET Notification 2026 Official Website: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट www.hpbose.org पर दिनांक 11 सितंबर 2026 को विज्ञापन संख्या HPBOSE/TET/2026 के तहत राज्य की शिक्षक पात्रता परीक्षा (HP TET) के लिए आवेदन हेतु नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। नोटिफिकेशन टीजीटी (आर्ट्स, मेडिकल, नॉन-मेडिकल), टीजीटी (हिंदी), टीजीटी (संस्कृति), जेबीटी, पंजाबी, उर्दू और स्पेशल एजुकेटर टीईटी परीक्षा के लिए आउट किया गया है। 

हिमाचल प्रदेश टीइटी परीक्षा के लिए इच्छुक उम्मीदवार 11 सितंबर 2026 से 03 अक्टूबर 2026 को रात 12.00 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अंतिम तिथि के बाद ऑनलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। 

HP TET Apply Online 2026 

हिमाचल प्रदेश टीइटी परीक्षा एक स्टेट लेवल की परीक्षा है, जो हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूल में पढ़ाने की पात्रता को निर्धारित करती है। इस परीक्षा को पास करने के बाद एक सर्टिफिकेट मिलता है, जो लाइफटाइम के लिए वैलिड रहता है। हिमाचल प्रदेश टीइटी परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। आप नीचे दिए गए लिंक से भी आवेदन कर सकते हैं। 

हिमाचल प्रदेश टीइटी परीक्षा नवंबर 2026 आवेदन लिंक 

HP TET November 2026 - हाइलाइट्स 

हिमाचल प्रदेश टीइटी परीक्षा के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि ऑनलाइन आवेदन करने से पहले भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन 2026 को ध्यान से पढ़ें। अपात्र होने की स्थिति आवेदन फॉर्म रद्द किए जा सकते हैं। बाकी हाइलाइट्स के लिए आप नीचे टेबल में देख सकते हैं। 

भर्ती प्राधिकरण का नाम 
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE)
विभाग का नाम 
स्कूल शिक्षा विभाग, हिमाचल प्रदेश 
परीक्षा का नाम 
शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET)
विज्ञापन संख्या 
एचपी टीईटी नवंबर-2026
नोटिफिकेशन 
नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि 
11 सितंबर 2026
ऑफिशियल वेबसाइट 
hpbose.org

HP TET November 2026 Notification Eligibility Criteria

हिमाचल प्रदेश टीइटी परीक्षा के लिए इच्छुक उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्विद्यालय से ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होना अनिवार्य है। इसके लिए कोई आयु सीमा नहीं है। आवेदन फीस कैटेगरी वाइज 600 रुपये से 1200 रुपये के बीच रखी गई है। 

नोट - शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा और आवेदन फीस से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए ऊपर टेबल में दिए नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें।      

HP TET Application Form 2026 कैसे भरें? 

हिमाचल प्रदेश टीइटी परीक्षा के लिए इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाएं। 

  • होमपेज पर दिए गए 'TET (Nov/June 2026)' या संबंधित नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें। 

  • निर्देशों को ध्यान से पढ़ने के बाद नीचे दिए गए चेकबॉक्स पर क्लिक करें। 

  • 'New Registration' विकल्प पर क्लिक करें।
    ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें। 

  • एजुकेशनल डॉक्यूमेंट्स सहित फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें। 

  • आवेदन फीस भरें।

  • आवेदन फॉर्म में भरी गई डिटेल्स को ध्यान से चेक करें। 

  • अब सबमिट पर क्लिक करें। 

  •  आवेदन फॉर्म का एक प्रिंट भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें।

ये भी पढ़ें: Rajasthan Safai Karamchari Vacancy 2026: राजस्थान सफाई कर्मचारी के 24,752 पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, यहां से फटाफट करें Apply

Farhan Khan

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Just Now

Result Updates