SET Admit Card 2026 Link: राजस्थान SET एडमिट कार्ड recruitment.rajasthan.gov.in से डाउनलोड करें
SET Admit Card 2026 Rajasthan: राजस्थान SET का एडमिट कार्ड लिंक आधिकारिक पोर्टल recruitment.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध करा दिया गया है। उम्मीदवार जो 13 सितंबर 2026 को होने वाली Rajasthan State Eligibility Test (SET) 2026 में शामिल होंगे, वे अब अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थियों को एप्लीकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करने होंगे।
Rajasthan SET Admit Card 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) की ओर से सीईटी परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थी अपना एडमिट कार्ड अब recruitment.rajasthan.gov.in और SSO Portal के जरिए डाउनलोड कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अपनी SSO ID से लॉगिन करना होगा। राजस्थान सेट 2026 परीक्षा 13 सितंबर 2026 (रविवार) को आयोजित की जाएगी। परीक्षा एक ही शिफ्ट में सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक होगी। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर सुबह 9:30 बजे तक रिपोर्ट करना होगा। परीक्षा केंद्र का गेट 10:30 बजे बंद हो जाएगा, इसके बाद किसी भी उम्मीदवार को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षा की कुल अवधि 3 घंटे (180 मिनट) होगी।
बता दें कि परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को अपने एडमिट कार्ड के साथ एक फोटो ID लेकर जाना अनिवार्य होगा। प्रवेश पत्र में परीक्षा की तारीख, समय, परीक्षा केंद्र और जरूरी दिशा-निर्देश की जानकारी दी जाएगी। परीक्षार्थियों को सलाह है कि वे परीक्षा से पहले प्रवेश डाउनलोड कर उसमें दर्ज सभी जानकारियों को ध्यान से चेक लें।
Rajasthan SET Admit Card 2026 Download Link
राजस्थान SET एडमिट कार्ड 2026 का लिंक वेबसाइट पर उपलब्ध है। अभ्यर्थियों को Application Number और Date of Birth के साथ कैप्चा कोड दर्ज करना होगा। उम्मीदवार नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर आसानी से अपना प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं।
| Rajasthan SET Admit Card 2026 Link |
recruitment.rajasthan.gov.in admit card: कैसे डाउनलोड करें हॉल टिकट?
उम्मीदवार नीचे दिए आसान चरणों की मदद से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
-
सबसे पहले Rajasthan Recruitment Portal पर जाएं।
-
होम पेज पर “Admit Card” के विकल्प पर क्लिक करें।
-
अब SET-2026 Recruitment के सामने दिए गए “Get Admit Card” विकल्प पर क्लिक करें।
-
इसके बाद Exam Type में “Pre” का चयन करें।
-
अब अपना Application Number, Date of Birth (DOB) और CAPTCHA दर्ज करें।
-
सभी जानकारी भरने के बाद “Get Admit Card” बटन पर क्लिक करें।
-
आपका Rajasthan SET Admit Card 2026 स्क्रीन पर दिखाई देगा। इसे डाउनलोड करके इसका प्रिंटआउट निकाल लें।
Rajasthan SET Exam Pattern 2026
Rajasthan SET 2026 परीक्षा में कुल 2 पेपर होंगे। Paper 1 में 50 प्रश्न और Paper 2 में 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। दोनों पेपरों को मिलाकर कुल 150 प्रश्न होंगे, जिनके लिए 300 अंक निर्धारित हैं।
| पेपर | प्रश्न | अंक |
| Paper 1 | 50 | 100 |
| Paper 2 | 100 | 200 |
| कुल | 150 | 300 |
राजस्थान SET 2026 परीक्षा के लिए जरूरी दिशा-निर्देश
-
परीक्षा 13 सितंबर 2026 को राज्य के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी।
-
अभ्यर्थी अपनी SSO ID से लॉगिन करके प्रवेश पत्र डाउनलोड करें।
-
परीक्षा केंद्र पर Admit Card और फोटो ID साथ लेकर जाएं।
-
एडमिट कार्ड पर हाल की रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो लगाना जरूरी है।
-
परीक्षा केंद्र में प्रवेश सुबह 9:00 से 10:00 बजे तक दिया जाएगा। इसके बाद प्रवेश नहीं मिलेगा।
-
परीक्षा में मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, किताब और नोट्स ले जाना मना है।
-
अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र पर किसी भी तरह का आभूषण या धातु की वस्तु पहनकर न जाएं।
-
परीक्षा के दौरान पारदर्शी पानी की बोतल ले जाने की अनुमति है।
-
OMR शीट पर केवल ब्लू या ब्लैक बॉल पेन का इस्तेमाल करें।
-
परीक्षा शुरू होने के बाद प्रश्न-पत्र और OMR शीट पर दिए गए निर्देशों को ध्यान से पढ़ें।
-
Question Paper Booklet (Q.P.B.) का नंबर निर्धारित समय पर सही तरीके से दर्ज करें।
-
OMR शीट पर कोई भी अनावश्यक निशान या गलत जानकारी न भरें।
-
परीक्षा में अनुचित साधनों का इस्तेमाल करने पर अभ्यर्थी के खिलाफ नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
-
परीक्षा से जुड़ी नवीनतम जानकारी के लिए अभ्यर्थी यूनिवर्सिटी ऑफ कोटा की आधिकारिक वेबसाइट देखते रहें।
Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.
He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.