IAF Agniveer Vayu Exam City Slip 2026 Link [OUT]: अग्निवीर वायु इंटेक 02/2027 और एयरमैन मेडिकल असिस्टेंट एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी, यहां करें चेक

IAF Agniveer Vayu Exam City Slip 2026 OUT: अग्निवीर वायु इंटेक 02/2027 और एयरमैन मेडिकल असिस्टेंट भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी गई है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करके अपनी सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। 

Sep 11, 2026, 14:46 IST
IAF Agniveer Vayu Exam City Slip 2026 डाउनलोड करें।
IAF Agniveer Vayu Exam City Slip 2026 डाउनलोड करें।

IAF Agniveer Vayu Exam City Intimation Slip 2026 OUT: इंडियन एयर फोर्स (IAF) ने अग्निवीर वायु Intake 02/2027 और एयरमैन मेडिकल असिस्टेंट परीक्षा की सिटी इंटिमेशन स्लिप आज 11 सितंबर 2026 को जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक पोर्टल पर जाकर सिटी स्लिप चेक कर सकते हैं। ऑनलाइन परीक्षा 22 और 23 सितंबर 2026 को होगी। परीक्षा का एडमिट कार्ड परीक्षा से 48 से 72 घंटे पहले जारी किया जाएगा। 

IAF Agniveer Vayu Exam City Slip 2026 Link

इंडियन एयरफोर्स अग्निवीर वायु Intake 02/2027 और एयरमैन मेडिकल असिस्टेंट एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक आधिकारिक वेबसाइट- iafrecruitment.edcil.co.in/agniveervayu/ पर एक्टिव कर दिया गया है। उम्मीदवार User ID और पासवर्ड दर्ज करके अपनी एग्जाम सिटी चेक कर सकते हैं। 

IAF Agniveer Vayu Exam City Slip 2026 Link (Intake 02/2027)
Agniveer Vayu Exam City Intimation Slip Link (Airmen Medical Assistant (10+2/ Pharma) 02/2027)

IAF Agniveer Vayu Exam City Intimation Slip 2026 कैसे चेक करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स की मदद से अपनी सिटी स्लिप चेक कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले IAF Agniveer Vayu की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

  • होम पेज पर Airman Or Agniveervayu को सिलेक्ट करें।

  • फिर News सेक्शन में Exam City Slip Link पर क्लिक करें।

  • मांगी गई Login Details दर्ज करें।

  • अब स्क्रीन पर Exam City की जानकारी दिखाई देगी।

  • इसे चेक करें और सेव करके रख लें।

  • अग्निवीर वायु सिटी स्लिप में दी गई जानकारी

    सिटी स्लिप डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार इसमें दी गई जानकारी अवश्य चेक करें। इसमें उम्मीदवार का नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर, पिता का नाम, परीक्षा तिथि, परीक्षा शहर और राज्य की जानकारी होगी। किसी गलती की स्थिति में हेल्पडेस्क से संपर्क करें।

    कब जारी होगा Air Force Agniveer Vayu का Admit Card?

    IAF के अनुसार Agniveervayu Intake 02/2027 का एडमिट कार्ड परीक्षा से 48 से 72 घंटे पहले डाउनलोड किया जा सकेगा। उम्मीदवारों को परीक्षा से पहले अपना प्रवेश पत्र जरूर डाउनलोड कर लेना चाहिए।

    कब होगा Agniveer Vayu Exam 2026?

    Agniveervayu Intake 02/2027 के लिए ऑनलाइन परीक्षा 22 और 23 सितंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार Exam City Slip में दी गई जानकारी के अनुसार परीक्षा की तैयारी कर सकते हैं।

    Vijay Pratap Singh

    Senior Executive - Editorial

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Just Now

    Result Updates