[OUT] IBPS Clerk Admit Card 2026: आईबीपीएस क्लर्क एडमिट कार्ड जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड

IBPS Clerk Admit Card 2026: आईबीपीएस ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर दिनांक 01 अक्टूबर 2026 को क्लर्क की प्रांरभिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है। इस एग्जाम में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्यस का उपयोग करके एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।

Oct 1, 2026, 22:04 IST
IBPS Clerk Admit Card 2026
IBPS Clerk Admit Card 2026

IBPS Clerk Admit Card 2026 Release Date: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर दिनांक 01 अक्टूबर 2026 को कस्टमर सर्विस एसोसिएट्स (CSA) XVI क्लर्क की प्रारंभिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है, जिसकी परीक्षा 10 अक्टूबर और 11 अक्टूबर 2026 को देश के अलग-अलग निर्धारित एग्जाम सेंटर पर आयोजित की जानी है। आईबीपीएस क्लर्क की प्रारंभिक  परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स यानी रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके एडमिट कार्ड की PDF डाउनलोड कर सकते हैं।   

IBPS Clerk Admit Card 2026 Download Link 

आईबीपीएस क्लर्क की प्रारंभिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। आप नीचे दिए गए लिंक से भी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि इसमें दी गई डिटेल्स को ध्यान से चेक करें। त्रुटि या गलती पाए जाने पर परीक्षा प्राधिकारी से संपर्क किया जा सकता है।  

आईबीपीएस क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड लिंक 

IBPS Clerk Admit Card 2026 in English

IBPS Clerk Admit Card 2026 Prelims - हाइलाइट्स 

आईबीपीएस क्लर्क की भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 11,663 रिक्त पदों को भरना चाहता है। इन पदों के चयन में प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा, लोकल भाषा टेस्ट और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन शामिल है। एग्जाम की बाकी हाइलाइट्स नीचे टेबल में दिया गया है।   

भर्ती प्राधिकरण का नाम 
बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS)
पद का नाम 
क्लर्क  
रिक्त पदों की संख्या 
11,663  
परीक्षा का नाम 
कस्टमर सर्विस एसोसिएट्स (CSA) XVI क्लर्क परीक्षा 2026 
परीक्षा की तिथि 
10 अक्टूबर और 11 अक्टूबर 2026
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि 
01 अक्टूबर 2026 
एडमिट कार्ड डाउनलोड लॉग इन क्रेडेंशियल्स 
रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड 
ऑफिशियल वेबसाइट 
ibps.in

IBPS Clerk Admit Card 2026 Official Website से डाउनलोड कैसे करें? 

आईबीपीएस क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते है। 

  • सबसे पहले आईबीपीएस की ऑफिशियल वेबसाइट  ibps.in पर जाएं। 

  • होमपेज पर दिए गए "CRP Clerical" टैब या संबंधित "IBPS Clerk Admit Card 2026" लिंक पर क्लिक करें।  

  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।

  • आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर एडमिट कार्ड नजर आ जाएगा। 

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें।  

IBPS Clerk Admit Card 2026 Date डाउनलोड करने के बाद क्या करें? 

आईबीपीएस क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को एग्जाम से जुड़ी गाइडलाइंस को फॉलो करना अनिवार्य है। अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद इसकी कॉपी के साथ वैध आई कार्ड साथ ले जाना जरूरी है। इसके बिना एग्जाम सेंटर में प्रवेश करने नहीं दिया जाएगा। वैध आईडी कार्ड में आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट और पहचान पत्र शामिल है। एग्जाम के लिए एक घंटे पहले  परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। एग्जाम हॉल में इलेक्ट्रॉनिक आइटम और स्मार्ट वॉच ले जाना मना है। 

IBPS Clerk Admit Card 2026 Sarkari Result में क्या-क्या डिटेल्स होती हैं? 

आईबीपीएस क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा 2026 के एडमिट कार्ड में अभ्यर्थी इन डिटेल्स को ध्यान से चेक कर सकते हैं।

  • उम्मीदवार का पूरा नाम 

  • माता-पिता या अभिभावक का नाम

  • उम्मीदवार की जन्म तिथि 

  • श्रेणी 

  • लिंग 

  • रोल नंबर 

  • उम्मीदवार आईडी / रजिस्ट्रेशन आईडी 

  • परीक्षा का नाम 

  • परीक्षा की तिथि 

  • परीक्षा की पाली और समय

  • परीक्षा केंद्र का नाम

  • परीक्षा केंद्र का पूरा पता

  • रिपोर्टिंग टाइम 

  • गेट बंद होने का समय 

  • उम्मीदवार की पासपोर्ट साइज फोटो 

  • उम्मीदवार के हस्ताक्षर

  • परीक्षा से जुड़ी गाइडलाइंस 

 

Farhan Khan

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Just Now

Result Updates