ODI World Cup 2027: भारत का पहला मैच कब और किसके खिलाफ, देखें पूरा शेड्यूल और फॉर्मेट

Last Updated: Oct 1, 2026, 22:04 IST

ICC Cricket World Cup 2027 Full Schedule: आईसीसी ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। अगले साल होने वाला यह टूर्नामेंट 2 अक्टूबर से शुरू होगा और 21 नवंबर 2027 को फाइनल मुकाबले के साथ समाप्त होगा। भारत अपना पहला मैच ग्रुप स्टेज में 7 अक्टूबर को गत विजेता ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगा।     

ODI World Cup 2027: भारत का पहला मैच कब और किसके खिलाफ, देखें पूरा शेड्यूल और फॉर्मेट
ODI World Cup 2027: भारत का पहला मैच कब और किसके खिलाफ, देखें पूरा शेड्यूल और फॉर्मेट

ODI World Cup 2027 Schedule: क्रिकेट फैंस के लिए खास दिन! 2027 वनडे वर्ल्ड कप का पूरा शेड्यूल केप टाउन में जारी कर दिया गया है। खास बात यह है कि इस दिन टूर्नामेंट के शुरू होने में ठीक एक साल का समय बाकी रहेगा। इसी के साथ वर्ल्ड कप के मुकाबलों के टिकटों की बिक्री भी शुरू होने की उम्मीद है। अगले साल होने वाला यह टूर्नामेंट 2 अक्टूबर से शुरू होगा और 21 नवंबर 2027 को फाइनल मुकाबले के साथ समाप्त होगा। भारत अपना पहला मैच ग्रुप स्टेज में 7 अक्टूबर को गत विजेता ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगा। 

वनडे वर्ल्ड कप 2027 के ग्रुप स्टेज मुकाबलों का आगाज 7 अक्टूबर को केप टाउन में होगा। पूरे टूर्नामेंट के मुकाबले कुल 12 अलग-अलग वेन्यू पर आयोजित किए जाएंगे।    

14 टीमों के बीच होगा मुकाबला

2027 वनडे वर्ल्ड कप में कुल 14 टीमें हिस्सा लेंगी। 30 सितंबर की क्वालिफिकेशन कट-ऑफ तक इनमें से 10 टीमों ने अपनी जगह पक्की कर ली है। मेजबान दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे को मेजबान होने के कारण डायरेक्ट एंट्री मिली है, जबकि आठ अन्य टीमों ने ICC वनडे रैंकिंग के बेसिस पर क्वालिफाई किया है।

कब है भारत का पहला मैच

भारत अपना पहला मैच ग्रुप स्टेज में 7 अक्टूबर 2027 को गत विजेता ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगा। वहीं 10 अक्टूबर 2027 को 9वीं बार पाकिस्तान से जोहान्सबर्ग में मुकाबला होगा।

वर्ल्ड कप 2027: किस ग्रुप में कौन-सी टीम  

ग्रुप A

भारत

ऑस्ट्रेलिया

पाकिस्तान

अफगानिस्तान

जिम्बाब्वे

क्वालीफायर A

ग्रुप B में कौन-सी टीमें 

न्यूजीलैंड

दक्षिण अफ्रीका

श्रीलंका

इंग्लैंड

बांग्लादेश

क्वालीफायर B 

तीन फेज में होगा टूर्नामेंट

2027 वर्ल्ड कप का फॉर्मेट पिछले संस्करणों से अलग और काफी दिलचस्प होगा। सेमीफाइनल और फाइनल से पहले टूर्नामेंट में तीन फेज होंगे।

पहला फेज सुपर सीरीज होगा। इसमें क्वालिफाई करने वाली 14 टीमों में से सबसे निचली रैंक वाली तीन टीमें आपस में राउंड-रॉबिन मुकाबले खेलेंगी। इन तीन टीमों में से टॉप पर रहने वाली टीम अगले फेज में पहुंचेगी।

इसके बाद दूसरा फेज शुरू होगा, जिसमें 12 टीमों को छह-छह के दो ग्रुप में बांटा जाएगा। इस फेज में कुल 30 मैच होंगे। हर टीम अपने ग्रुप की बाकी पांच टीमों से एक-एक मुकाबला खेलेगी।

दोनों ग्रुप से टॉप तीन-तीन टीमें अगले फेज में पहुंचेंगी। इसके अलावा दोनों ग्रुपों में अगली सबसे बेहतर टीम को भी जगह मिलेगी। इस तरह कुल सात टीमें सुपर 7  फेज में पहुंचेंगी।

सुपर 7 में होंगे 21 मुकाबले

सुपर 7 फेज में सातों टीमें एक-दूसरे के खिलाफ खेलेंगी। इस फेज में कुल 21 राउंड-रॉबिन मैच होंगे। पॉइंट टेबल में टॉप चार स्थानों पर रहने वाली टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी।

सेमीफाइनल में सुपर 7 की नंबर-1 टीम का सामना चौथे स्थान वाली टीम से होगा, जबकि दूसरे स्थान की टीम तीसरे स्थान वाली टीम से भिड़ेगी।

इसके बाद दोनों सेमीफाइनल के विजेता 21 नवंबर 2027 को होने वाले फाइनल में आमने-सामने होंगे और यहीं से दुनिया को वनडे क्रिकेट का नया विश्व चैंपियन मिलेगा।

India vs Pakistan Asian Games 2026: कब और कहां खेला जाएगा गोल्ड मेडल मैच, क्या कहते है Head to Head आकड़े

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Oct 1, 2026, 21:42 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News