India vs Pakistan Asian Games 2026: कब और कहां खेला जाएगा गोल्ड मेडल मैच, क्या कहते है Head to Head आकड़े

Last Updated: Oct 1, 2026, 16:44 IST

Asian Games India vs Pakistan: एशियन गेम 2026 में मेंस क्रिकेट का गोल्ड मेडल मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच 3 अक्टूबर यानी शनिवार को खेला जाएगा। यदि बारिश ने मैच मे खलल नहीं डाला तो क्रिकेट फैंस को एक हाई वोल्टेज मैच देखने को मिलने वाला है। 

भारत बनाम पाकिस्तान गोल्ड मेडल जंग!!
भारत बनाम पाकिस्तान गोल्ड मेडल जंग!!

Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 में क्रिकेट फैंस को जिस मुकाबले का इंतजार था, वह अब तय हो चुका है. मेंस क्रिकेट के गोल्ड मेडल के लिए भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होंगे। भारत ने सेमीफाइनल में श्रीलंका को 124 रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई, जबकि पाकिस्तान ने बांग्लादेश को मात देकर खिताबी मुकाबले का टिकट पक्का किया। अब 3 अक्टूबर को दोनों टीमों की नजरें सिर्फ गोल्ड मेडल पर होंगी।

श्रीलंका के खिलाफ भारत का शानदार प्रदर्शन

दूसरे सेमीफाइनल में भारत का सामना श्रीलंका से हुआ। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में 169/7 रन बनाए। इस स्कोर को मजबूत बनाने में ईशान किशन की पारी का अहम योगदान रहा। उन्होंने सिर्फ 46 गेंदों पर नाबाद 80 रन बनाए। वहीं श्रीलंकाई टीम महज 45 रन पर सिमट गई। 

कब होगा भारत-पाकिस्तान का गोल्ड मेडल मैच?

भारत और पाकिस्तान के बीच एशियन गेम्स 2026 का पुरुष क्रिकेट फाइनल शनिवार, 3 अक्टूबर 2026 को खेला जाएगा। मुकाबला जापान के निशिन स्थित कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में होगा।

IND vs PAK गोल्ड मेडल मैच हाई लाइट्स 

मुकाबला: भारत vs पाकिस्तान

मैच: पुरुष क्रिकेट गोल्ड मेडल मैच 

तारीख: 3 अक्टूबर 2026, शनिवार

समय: दोपहर 1:30 बजे स्थानीय समय

भारतीय समय: सुबह 10:00 बजे IST

वेन्यू: कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क, निशिन, जापान

भारत में कहां देख सकेंगे लाइव?

भारत में एशियन गेम्स 2026 का टेली कास्ट Sony Sports Network पर किया जा रहा है। ऐसे में भारत-पाकिस्तान के गोल्ड मेडल मुकाबले को Sony Sports Network के चैनलों पर लाइव देखा जा सकेगा। वहीं, ऑनलाइन देखने वाले दर्शक SonyLIV पर मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं। 

अब नजरें 3 अक्टूबर पर

भारत ने श्रीलंका को बड़े अंतर से हराकर फाइनल में एंट्री की है, जबकि पाकिस्तान बारिश से प्रभावित सेमीफाइनल में बांग्लादेश को हराकर यहां तक पहुंचा है। अब दोनों टीमों के बीच गोल्ड मेडल के लिए मुकाबला होगा।

भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत हमेशा क्रिकेट फैंस के लिए खास होती है। इस बार मुकाबला एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल के लिए है, इसलिए 3 अक्टूबर को होने वाली इस भिड़ंत पर सबकी नजरें रहेंगी।

भारत की संभावित प्लेइंग XI

फाइनल के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI में ये खिलाड़ी नजर आ सकते हैं-

वैभव सूर्यवंशी

अभिषेक शर्मा

संजू सैमसन (विकेटकीपर)

श्रेयस अय्यर (कप्तान)

ईशान किशन

तिलक वर्मा

शिवम दुबे

अक्षर पटेल

वॉशिंगटन सुंदर

रवि बिश्नोई

जसप्रीत बुमराह

IND vs PAK क्या कहते है हेड टू हेड आकड़े 

T20I की बात करें तो भारत और पाकिस्तान के मुकाबलों में हमेशा भारत का दबदबा ही रहा है, दोनों देशों के बीच 17 मुकाबले खेले गए है, जहां भारत ने 14 मैचों में जीत दर्ज की है वहीं पाकिस्तान को सिर्फ 3 मुकाबलों में जीत मिली है। ऐसे अकड़ों में भारत का पलड़ा भारी दिखाई दे रहा है।

 IND vs WI 2nd ODI: शुभमन गिल का तूफानी दोहरा शतक, रोहित शर्मा भी चमके, टूटे कई बड़े रिकॉर्ड

 

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Oct 1, 2026, 16:44 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News