कौन हैं Bisleri की मालकिन, कितने हजार करोड़ का है मालिकाना हक, जानें यहां
भारत में यदि सबसे बड़ी पैकेज्ड वॉटर कंपनियों की बात करें, तो इसमें बिसलेरी का नाम टॉप कंपनियों में आता है। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि पानी का इतना बड़ा अंपायर किसके पास है, यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
बिसलेरी भारत का सबसे बड़ा पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर ब्रांड है। यह एक बड़ा अंतरराष्ट्रीय ब्रांड है, जिसकी कमान एक भारतीय कंपनी के पास है। कंपनी का मालिकाना हक एक भारतीय महिला के पास हैं। उनका नाम भारत की बड़ी उद्योगपतियों में आता है। क्या आप जानते हैं कि कौन हैं बिसलेरी की मालकिन, यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
कौन हैं Bisleri की मालकिन
भारत के सबसे बड़े पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर ब्रांड 'बिसलेरी इंटरनेशनल' (Bisleri International) की कमान जयंती चौहान के हाथों में है, जो कंपनी की वाइस चेयरपर्सन हैं। वह कंपनी के चेयरमैन और दिग्गज उद्योगपति रमेश चौहान की इकलौती संतान और उत्तराधिकारी हैं।
कौन हैं जयंती चौहान और उन्होंने कैसे संभाली कमान
जयंती चौहान का जन्म दिल्ली में हुआ था। उन्होंने लॉस एंजिल्स के फैशन इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन एंड मर्चेंडाइजिंग से प्रोडक्ट डेवलपमेंट, लंदन कॉलेज ऑफ फैशन से फैशन स्टाइलिंग व फोटोग्राफी और लंदन विश्वविद्यालय से अरबी में डिग्री हासिल की है।
शुरुआत में फैशन और फोटोग्राफी में थी रूचि
शुरुआत में जयंती की रुचि फैशन और फोटोग्राफी में थी। इसी वजह से साल 2022-23 में उनके पिता रमेश चौहान ने बिसलेरी को टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स को लगभग 7,000 करोड़ में बेचने की बातचीत शुरू की थी। हालांकि, अंतिम समय पर जयंती ने इस पारिवारिक विरासत को बेचने से इनकार कर दिया और खुद कंपनी का नेतृत्व करने का फैसला किया।
24 की उम्र में कंपनी से जुड़ीं जयंती
24 साल की उम्र से कंपनी से जुड़ीं जयंती ने बिसलेरी के मार्केटिंग, डिजिटल कैंपेन और नए उत्पादों जैसे वेदिका हिमालयन स्प्रिंग वॉटर, लिम्नोटा, पॉप, रेव, और स्पाइसी जीरा के विस्तार में अहम भूमिका निभाई है।
कितनी संपत्ति की मालकिन हैं जयंती चौहान?
बिसलेरी इंटरनेशनल एक Unlisted निजी कंपनी है, इसलिए जयंती चौहान की व्यक्तिगत नेटवर्थ का आधिकारिक आंकड़ा नहीं है, लेकिन कंपनी के valuation के आधार पर उनकी संपत्ति का आकलन किया जा सकता है:
-मूल्यांकन और ताजा वित्तीय आंकड़ों के आधार पर बिसलेरी एंपायर का कुल मूल्य लगभग 7,000 करोड़ आंका जाता है, जिसकी इकलौती उत्तराधिकारी जयंती चौहान हैं।
-कॉर्पोरेट कार्य मंत्रालय (MCA) के उपलब्ध वित्तीय दस्तावेजों के अनुसार, बिसलेरी इंटरनेशनल में 100% हिस्सेदारी चौहान परिवार के पास है,जिसमें पिता रमेश चौहान के पास 53.33%, जयंती चौहान के पास सीधे 33.33% और माता जैनब चौहान के पास 13.33% शेयर हैं। 7,000 करोड़ के मूल्यांकन पर जयंती की सीधी हिस्सेदारी का मूल्य ही लगभग 2,333 करोड़ बैठता है।
-ताजा कॉर्पोरेट फाइलिंग के अनुसार, बिसलेरी पूरी तरह कर्ज-मुक्त कंपनी है। कंपनी का सालाना राजस्व 3,218 करोड़ (FY25) के पार पहुंच चुका है और शुद्ध मुनाफा 253 करोड़ रहा है।
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.