Gandhi Jayanti Bank Holiday Status 2026: 2 अक्टूबर को बैंक खुलेंगे या रहेंगे बंद? जानें RBI की पूरी छुट्टियां

Last Updated: Oct 1, 2026, 20:25 IST

Bank Holiday On 2 October, Gandhi Jayanti: गांधी जयंती (2 अक्टूबर 2026) के मौके पर देश भर के सभी सरकारी और प्राइवेट बैंकों में राष्ट्रीय छुट्टी रहती है, जबकि नेट बैंकिंग, UPI और ATM सेवाएं निर्बाध रूप से चालू रहेंगी।

Bank Holiday On 2 October, Gandhi Jayanti
Bank Holiday On 2 October, Gandhi Jayanti

2 October Bank Holiday 2026: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती (Gandhi Jayanti) के अवसर पर 2 अक्टूबर 2026 (शुक्रवार) को देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में National Holiday घोषित है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के ऑफिशियल हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार, गांधी जयंती देश के प्रमुख तीन राष्ट्रीय त्योहारों (26 जनवरी, 15 अगस्त और 2 अक्टूबर) में से एक है।

यदि आप गांधी जयंती के अवसर पर बैंक की ब्रांच में जाकर वित्तीय लेनदेन, चेक डिपॉजिट, या नया खाता खुलवाने का विचार कर रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए पढ़ना बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं कि क्या 2 अक्टूबर 2026 को बैंक खुलेंगे या बंद रहेंगें। 

2 अक्टूबर को बैंक बंद या खुले? (Bank Closure Status on October 2, 2026)

2 अक्टूबर 2026 यानी कल पूरे भारत में सभी Public Sector, Private Sector, RRBs और Cooperative Banks की सभी ब्रांच पूरी तरह से बंद रहेंगी।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) छुट्टियों को तीन कैटेगरी में विभाजित करता है:

  1. नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के अंदर छुट्टी 
  2. नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट और रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट हॉलिडे
  3. बैंकों द्वारा खातों का वार्षिक समापन 

गांधी जयंती 'नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट' के अंदर पूरे देश में राजपत्रित छुट्टी यानी Gazetted National Holiday की कैटेगरी में आता है।

क्या 3 अक्टूबर 2026 को भी बैंक बंद रहेंगे?

अक्सर Long Weekend के दौरान लोगो को काफी कंफियूजन रहती है कि क्या त्योहार के अगले दिन भी बैंक बंद रहेंगे।

  • 3 अक्टूबर 2026 (शनिवार): 3 अक्टूबर को महीने का पहला शनिवार (First Saturday) है।
  • नियम: आरबीआई के नियमों के अनुसार, देश के सभी बैंक केवल दूसरे शनिवार (Second Saturday) और चौथे शनिवार (Fourth Saturday) तथा सभी रविवारों को बंद रहते हैं।
  • बैंक खुले रहेंगे: इसलिए 3 अक्टूबर 2026 (शनिवार) को देश भर की सभी बैंक शाखाएं अपने सामान्य कामकाजी घंटों के अनुसार खुली रहेंगी।

Gandhi Jayanti & October 2026 Bank Holidays Overview Table

Gandhi Jayanti & October 2026 Bank Holidays की पूरी लिस्ट के बारे में जानने के लिए आप यहां से देखें।  

डेट 

डे

छुट्टी का कारण 

ब्रांच की स्थिति

02 अक्टूबर 2026

शुक्रवार

महात्मा गांधी जयंती 

पूरी तरह से बंद 

03 अक्टूबर 2026

शनिवार

पहला शनिवार 

खुले रहेंगे 

04 अक्टूबर 2026

रविवार

साप्ताहिक अवकाश 

बंद रहेंगे (Closed)

10 अक्टूबर 2026

शनिवार

दूसरा शनिवार / महालया

बंद रहेंगे (Closed)

11 अक्टूबर 2026

रविवार

साप्ताहिक अवकाश (Weekly Off)

बंद रहेंगे (Closed)

ऑनलाइन और डिजिटल बैंकिंग सेवाओं पर क्या असर पड़ेगा?

भले ही भौतिक रूप से बैंक की शाखाएं बंद रहेंगी, लेकिन डिजिटल बैंकिंग सेवाओं पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा। आप निम्नलिखित डिजिटल माध्यमों का उपयोग सामान्य रूप से कर सकते हैं:

  1. UPI ट्रांजैक्शन: Google Pay, PhonePe, Paytm, और BHIM जैसे यूपीआई प्लेटफॉर्म 24x7 चालू रहेंगे।
  2. इंटरनेट एवं मोबाइल बैंकिंग: NEFT, IMPS और RTGS के माध्यम से ऑनलाइन फंड ट्रांसफर सुविधाएं सुचारू रूप से कार्य करेंगी।
  3. ATM सेवाएं: नकदी निकासी और बैलेंस इंक्वायरी के लिए एटीएम (ATM) सेवाएं क्रियाशील रहेंगी।
  4. कार्ड पेमेंट्स: क्रेडिट और डेबिट कार्ड स्वाइप तथा ऑनलाइन शॉपिंग पेमेंट्स चालू रहेंगे।
Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Oct 1, 2026, 20:25 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News