JSSC Para Teacher Vacancy 2026: झारखंड पैरा टीचर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन प्रक्रिया जानें

JSSC Para Teacher Vacancy 2026: झारखंड पैरा टीचर भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती अभियान के तहत सरकारी स्कूल में कुल 7299 रिक्त पद भरे जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवार लिखित परीक्षा सहित अन्य विवरण आगे लेख में देख सकते हैं।

Sep 30, 2026, 19:04 IST
JSSC Para Teacher Vacancy 2026: झारखंड पैरा टीचर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन प्रक्रिया जानें
JSSC Para Teacher Vacancy 2026: झारखंड पैरा टीचर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, आवेदन प्रक्रिया जानें

JSSC Para Teacher Vacancy 2026: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने असिस्टेंट टीचर भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी किया है। अधिसूचना के अनुसार ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 29 सितंबर, 2026 से शुरू कर दिए गए हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 18 अक्टूबर निर्धारित की गई है। इस भर्ती अभियान का उद्देश्य राज्य भर के सरकारी स्कूलों में कुल 7299 शिक्षकों के पदों को भरना है। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करने वाले उम्मीदवार 23 से 24 अक्टूबर तक फॉर्म में करेक्शन कर सकते हैं। 

JSSC Para Teacher Vacancy 2026: आवेदन लिंक 

जेएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर पैरा टीचर पद के लिए ऑनलाइन आवेदन लिंक एक्टिव कर दिया गया है। इच्छुक उम्मीदवार 29 सितंबर से 18 अक्टूबर, 2026 तक रजिस्ट्रेशन और आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए ऑनलाइन आवेदन का डायरेक्ट लिंक यहां उपलब्ध करा दिया है।

झारखंड पैरा टीचर भर्ती 2026 लिंक 

JSSC Para Teacher Vacancy 2026: हाइलाइट्स 

जेएसएससी पैरा टीचर वैकेंसी 2026 के माध्यम से कुल 7299 शिक्षकों के पदों को भरा जाएगा। उम्मीदवार भर्ती प्रक्रिया से जुड़े अन्य विवरणों के लिए नीचे दिए गए टेबल को देख सकते हैं:

भर्ती प्राधिकरण
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC)
परीक्षा का नाम
झारखंड प्रशिक्षित सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (जेटीएएसीसीई)-2026
विज्ञापन संख्या
04/2026
पोस्ट नाम
सहायक आचार्य (पैरा टीचर)
रिक्ति का प्रकार
नियमित और लंबित
कुल रिक्तियां
7299
नियमित रिक्तियां (Regular Posts)
6101
लंबित रिक्तियां (Backlog Posts)
1198
एप्लिकेशन मोड
ऑनलाइन
चयन प्रक्रिया
लिखित परीक्षा
मेरिट लिस्ट
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
वेबसाइट
jssc.jharkhand.gov.in

Jharkhand Para Teacher Vacancy 2026: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

झारखंड पैरा टीचर वैकेंसी 2026 के लिए इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप को फॉलो कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं: 

स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर जाएं। 

स्टेप 2 होम पेज पर, Jharkhand Para Teacher Vacancy 2026 लिंक पर क्लिक करें। 

स्टेप 3 रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें।  

स्टेप 4 लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज कर ऑनलाइन फॉर्म भरें। 

स्टेप 5 फॉर्म में मांगी गई जरूरी डिटेल्स दर्ज करें। 

स्टेप 6 अब अपने पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर और अन्य जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। 

स्टेप 7 आवेदन शुल्क का भुगतान कर प्रिंट आउट लेना ना भूलें।

Priyanka Pal

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Just Now

Result Updates