चुनौतियों को मात देकर मेवात के लाल ने लहराया परचम, सिविल सेवा पास कर बना IPS

Sep 15, 2026, 19:25 IST
Maqsood Ahmed
Maqsood Ahmed

‘मकसूद अहमद’ यह केवल एक नाम नहीं, बल्कि मेहनत और लगन की जीती जागती एक मिसाल है, जिसकी राह में मुश्किलें काफी थी, जो कई बार हारा भी, लेकिन मन में कुछ कर गुजरने की एक लौ जल रही थी और आज जिसका रिजल्ट हम सभी के सामने हैं। मकसूद हरियाणा के मेवात से ताल्लुक रखते है, जिसके बारे में कहा जाता है कि वहां से सिर्फ क्रिमिनल ही निकल सकते हैं या मेवात का लड़का सिर्फ ऑटो चला सकता है।” उन्होंने इस सोच को ही धराशायी कर दिया है और यह साबित कर दिखाया कि मेवात के लड़के IPS बनना भी जानते हैं। बस मन में बनने की आग होनी चाहिए। आइए हरियाणा के रहने वाले मकसूद अहमद की सफलता की कहानी के बारे में जानें।

आखिर कौन है मकसूद अहमद? 

मकसूद अहमद बेहद साधारण परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनका जन्म हरियाणा के मेवात जिले में हुआ। मकसूद की शादी हो चुकी है। उनकी एक बेटी भी है। मकसूद ने अपनी शुरुआती स्कूल की शिक्षा केंद्रीय विद्यालय से पूरी की। इसके बाद उन्होंने इलेक्ट्राॅनिक्स एंड कम्युनिकेशन में इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की। इसके बाद उन्होंने CAT परीक्षा में 97 स्कोर किया और फिर HR में MBA की पढ़ाई पूरी की।  एमबीए के बाद उनकी नौकरी लग गई थी। पर मन में देश सेवा का जुनून पल रहा था इसलिए साल 2013 में मकसूद ने नौकरी छोड़ दी और UPSC सिविल सेवा की तैयारी में जुट गए। 

मकसूद अहमद जब बनें IPS 

मकसूद अहमद के लिए IPS बनना इतना आसान नहीं था। उन्हें दो बार असफलता का सामना करना पड़ा। सेल्फ स्टडी करते और अपनी गलतियों से सीखकर आगे बढ़ते रहें। एक दिन वह भी आया IPS में सलेक्शन भी हुआ। मकसूद 2016 बैच के हरियाणा कैडर के IPS ऑफिसर है। वह अपनी इस सफलता के बारे में कहते हैं कि सफलता से ही समाज का नजरिया बदला जा सकता है। किसी भी परीक्षा के लिए ऑप्शनल सब्जेक्ट का चयन अपनी रुचि के आधार पर करें।    

Farhan Khan

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Just Now

Result Updates