चुनौतियों को मात देकर मेवात के लाल ने लहराया परचम, सिविल सेवा पास कर बना IPS
‘मकसूद अहमद’ यह केवल एक नाम नहीं, बल्कि मेहनत और लगन की जीती जागती एक मिसाल है, जिसकी राह में मुश्किलें काफी थी, जो कई बार हारा भी, लेकिन मन में कुछ कर गुजरने की एक लौ जल रही थी और आज जिसका रिजल्ट हम सभी के सामने हैं। मकसूद हरियाणा के मेवात से ताल्लुक रखते है, जिसके बारे में कहा जाता है कि “वहां से सिर्फ क्रिमिनल ही निकल सकते हैं या मेवात का लड़का सिर्फ ऑटो चला सकता है।” उन्होंने इस सोच को ही धराशायी कर दिया है और यह साबित कर दिखाया कि मेवात के लड़के IPS बनना भी जानते हैं। बस मन में बनने की आग होनी चाहिए। आइए हरियाणा के रहने वाले मकसूद अहमद की सफलता की कहानी के बारे में जानें।
आखिर कौन है मकसूद अहमद?
मकसूद अहमद बेहद साधारण परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनका जन्म हरियाणा के मेवात जिले में हुआ। मकसूद की शादी हो चुकी है। उनकी एक बेटी भी है। मकसूद ने अपनी शुरुआती स्कूल की शिक्षा केंद्रीय विद्यालय से पूरी की। इसके बाद उन्होंने इलेक्ट्राॅनिक्स एंड कम्युनिकेशन में इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की। इसके बाद उन्होंने CAT परीक्षा में 97 स्कोर किया और फिर HR में MBA की पढ़ाई पूरी की। एमबीए के बाद उनकी नौकरी लग गई थी। पर मन में देश सेवा का जुनून पल रहा था इसलिए साल 2013 में मकसूद ने नौकरी छोड़ दी और UPSC सिविल सेवा की तैयारी में जुट गए।
मकसूद अहमद जब बनें IPS
मकसूद अहमद के लिए IPS बनना इतना आसान नहीं था। उन्हें दो बार असफलता का सामना करना पड़ा। सेल्फ स्टडी करते और अपनी गलतियों से सीखकर आगे बढ़ते रहें। एक दिन वह भी आया IPS में सलेक्शन भी हुआ। मकसूद 2016 बैच के हरियाणा कैडर के IPS ऑफिसर है। वह अपनी इस सफलता के बारे में कहते हैं कि सफलता से ही समाज का नजरिया बदला जा सकता है। किसी भी परीक्षा के लिए ऑप्शनल सब्जेक्ट का चयन अपनी रुचि के आधार पर करें।
Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.