Railway RRB Group D Answer Key 2026: आज है ऑब्जेक्शन की Last Date, यहां से दर्ज करें Objection
रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने CEN 09/2025 के तहत जारी RRB Group D Answer Key 2026 पर ऑब्जेक्शन दर्ज करने की आज, 15 सितंबर 2026, अंतिम तिथि है। जिन उम्मीदवारों को आंसर की में किसी प्रश्न या उत्तर को लेकर आपत्ति है, वे बिना समय गंवाए अपनी आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। ऑब्जेक्शन विंडो आज शाम 5 बजे बंद हो जाएगी।
Railway RRB Group D Answer Key 2026: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने CEN 09/2025 के तहत आयोजित ग्रुप D CBT परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की और रिस्पॉन्स शीट जारी कर दी हैं। जिन उम्मीदवारों ने यह परीक्षा दी थी, वे अपने संबंधित Regional RRB की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर उत्तर कुंजी चेक कर सकते हैं। वहीं, अगर किसी उम्मीदवार को आंसर-की में दिए गए किसी उत्तर पर आपत्ति है, तो वह निर्धारित समय-सीमा के भीतर ऑब्जेक्शन दर्ज कर सकते हैं।
आज है RRB Group D Answer Key पर Objection की Last Date
आरआरबी ग्रुप D आंसर-की 2026 पर ऑब्जेक्शन दर्ज करने की आज यानी 15 सितंबर 2026 को अंतिम तिथि है। अभ्यर्थी आज शाम 5 बजे तक अपनी आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। इसके बाद ऑब्जेक्शन विंडो बंद हो जाएगी। ऐसे में जिन कैंडिडेट्स को किसी प्रश्न के उत्तर में गलती लग रही है, उन्हें बिना देरी किए आंसर-की को ध्यान से चेक करके ऑब्जेक्शन सबमिट कर देना चाहिए। उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज करते समय संबंधित क्वेश्चन और आंसर को अच्छी तरह से चेक करना चाहिए।

22,195 पदों के लिए हुई थी आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा
रेलवे ने CEN 09/2025 के तहत Group D/Level 1 के 22,195 पदों पर भर्ती के लिए CBT परीक्षा आयोजित की थी। यह परीक्षा 3 से 25 अगस्त 2026 तक हुई थी। अब परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट पीडीएफ की मदद से अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं। इससे उन्हें परीक्षा में मिलने वाले संभावित मार्क्स का भी अंदाजा हो सकता है।
इस लिंक से दर्ज करें RRB Group D Answer Key Objection
उम्मीदवार अपने संबंधित Regional RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर CEN 09/2025 Group D Answer Key से जुड़ा Objection link खोल सकते हैं। इसके बाद रजिस्ट्रेशन डिटेल्स की मदद से लॉग इन करके जिस प्रश्न के उत्तर पर आपत्ति है, उसे सिलेक्ट करना होगा। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए RRB Group D Answer Key 2026 Objection का Direct Link नीचे उपलब्ध कराया गया है।
| यहां क्लिक करें |
RRB Group D Answer Key पर Objection कैसे दर्ज करें?
आंसर की पर ऑब्जेक्शन दर्ज करने के लिए उम्मीदवारों को कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करने होंगे:
-
अपने Regional RRB की official website पर जाएं।
-
फिर होम पेज पर CEN 09/2025 Group D Answer Key link पर click करें।
-
अपना Registration Number और Password/Date of Birth से login करें।
-
अब Raise Objection/Challenge Answer Key option पर click करें।
-
जिस प्रश्न के आंसर पर आपत्ति है, उसे सिलेक्ट करें।
-
जरूरत होने पर supporting proof/document upload करें।
-
निर्धारित objection fee का payment करें।
-
Objection form submit करें।
-
Confirmation receipt को डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें।
ऑब्जेक्शन के बाद जारी होगी Final Answer Key
उम्मीदवारों से प्राप्त आपत्तियों की समीक्षा रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड द्वारा की जाएगी। सभी आपत्तियों पर विचार करने के बाद RRB Group D Final Answer Key जारी करेगा। इसी के आधार पर आगे की सिलेक्शन प्रोसेस के लिए कैंडिडेट्स को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.
He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.