Delhi-Noida के स्कूलों में नवंबर और दिसंबर में आउटडोर स्पोर्ट्स पर रोक, CAQM ने जारी की एडवाइजरी

Last Updated: Sep 15, 2026, 19:43 IST

Delhi Pollution Update:वायु प्रदूषण से बचाव के लिए दिल्ली-एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद, गुरुग्राम) के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में नवंबर और दिसंबर के दौरान आउटडोर स्पोर्ट्स पर रोक लगा दी गई है। CAQM द्वारा जारी एडवाइजरी में स्कूलों को सुबह की असेंबली मैदान के बजाय अंदर करने और छात्रों को चेस, कैरम जैसी इंडोर गतिविधियों में शिफ्ट करने की सलाह दी गई है। अन्य डिटेल्स के लिए यहां से पढ़ें। 

Outdoor Sports Activities Banned in Delhi NCR Schools for the next two months Advisory by CAQM
Outdoor Sports Activities Banned in Delhi NCR Schools for the next two months Advisory by CAQM

Delhi-NCR School Advisory: दिल्ली-एनसीआर में सर्दियों के मौसम में बढ़ने वाले जहरीले वायु प्रदूषण (Air Pollution) के प्रभाव से स्कूली बच्चों को बचाने के लिए Commission for Air Quality Management - CAQM) ने एक बेहद महत्वपूर्ण कदम उठाया है। सर्दियों में धीर-धीरे वायू प्रदूषण का लेवल भी धीरे-धीरे बढ़ने लगता है, जो छोटे बच्चों के साथ बड़े बच्चों के लिए भी काफी नुकसान दायक साबित होता है, जिससे कई बार हेल्थ पर काफी खतरनाक प्रभाव भी पड़ता है। 

CAQM द्वारा जारी एडवाइजरी नंबर 18 जो 10 सितंबर 2026 को जारी कि गई थी। इस एडवाइजरी में दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश आदि सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को शामिल किया गया है। साथ ही, सरकार के मुख्य सचिवों को निर्देश दिए गए हैं कि नवंबर और दिसंबर यानी दोनों महीनों में स्कूलों द्वारा आयोजित होने वाले सभी आउटडोर खेल और प्रतियोगिताओं को पोस्टपोन या रीशेड्यूल किया जाएगा।

किसके द्वारा यह एडवाइजरी जारी की गई? 

यह एडवाइजरी माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा M.C. Mehta Vs. Union of India & Ors., WP(C) No. 13029 of 1985 मामले की सुनवाई के दौरान बताई गई चिंताओं के आधार पर जारी की गई है। सर्वोच्च न्यायालय ने खराब वायु की गुणवत्ता के दौरान बच्चों की सेहत पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों को देखते हुए यह कदम उठाने का निर्णय लिया गया है। 

दो महीने तक आउटडोर स्पोर्ट्स एक्टिविटीज पर रहेगी रोक

Commission for Air Quality Management की ओर से सभी स्कूलों को एडवाइजरी जारी कि गई है। साथ ही, स्कूलों को नवंबर और दिसंबर के महीने में स्टूडेंट्स से आउटडोर स्पोर्ट्स एक्टिविटीज करवाने के लिए मना किया गया है। 

रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली एनसीआर में सर्दियों में धुंध और फॉग में घातक कण बच्चों की सेहत पर काफी असर डालते हैं, जिसके कारण सीधे फेफड़ों पर असर पड़ता है। ऐसे में जब बच्चे बाहर खेलेंगे तो तेज सांस लेने की प्रक्रिया में घातक कण उनके फेफड़ों में जायेंगे जिससे गंभीर बीमारी होने का खतरा बना रहता है। 

CAQM द्वारा जारी एडवाइजरी की Highlights

इवेंट 

डिटेल्स 

जारी करने वाली संस्था

वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM)

एडवाइजरी नंबर और डेट 

10 सितंबर 2026 को Advisory No. 18 जारी की गई। 

प्रभावित क्षेत्र

दिल्ली-एनसीआर (दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के एनसीआर क्षेत्र)

प्रतिबंधित अवधि

नवंबर और दिसंबर 2026

मुख्य निर्देश

आउटडोर खेल प्रतियोगिताओं और फिजिकल एक्टिविटीज का आयोजन न करना है। 

सदस्य सचिव

तरुण कुमार पिथोड़े (Tarun Kumar Pithode)

Outdoor Sports Activities Banned in Delhi NCR Schools for the next two months Advisory by CAQM - यहां पढ़े

Where will the rules of this CAQM Advisory apply?

एयर क्वालिटी मैनेजमेंट कमीशन का यह फैसला दिल्ली समेत नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों पर एक समान लागू किया जाएगा। यह नया नियम खास तौर पर नवंबर और दिसंबर के महीनों से सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूलों पर जारी होगा। 

इंडोर एक्टिविटीज अपनाने की मिली सलाह 

इस एडवाइजरी के तहत सभी स्कूलों को बाहरी एक्टिविटीज के बजाय इंडोर एक्टिविटीज पर ध्यान देने की सलाह दी गई है। साथ ही, स्कूल सुबह की असेंबली और परेड खुले मैदान की जगह अंदर ही आयोजित करवाने का भी आदेश जारी किया गय है। छात्रों को चेस, कैरम, क्विज और आर्ट्स जैसी मनपसंद इंडोर एक्टिविटीज में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करें। 

CAQM एडवाइजरी की मुख्य बातें और रीशेड्यूलिंग गाइडलाइंस

CAQM ने अपनी ऑफिशियल एडवाइजरी में नीचे दिए गए इन निम्नलिखित प्रमुख चीजों को शामिल किया है। 

  • 2026 साल के लिए पुनरावृत्ति: आयोग ने स्पष्ट किया कि 19 नवंबर 2025 को जारी किए गए नियमों को आज यानी साल 2026 में भी नवंबर और दिसंबर के महीने में लागू रहेगा। 
  • प्रतियोगिता को पोस्टपोन: स्कूलों द्वारा यदि कोई प्रतियोगिता को पहले से तय किया गयावा है, तो उसे आगे के लिए पोस्टपोन कर दिया जाएगा। साथ ही, आयोग ने निर्देश दिए हैं कि डेट्स के बदलाव के कारण किसी भी छात्र का अकादमिक या खेल से जुड़ा नुकसान नहीं होना चाहिए।
Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Sep 15, 2026, 19:43 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News