एलआईसी स्कॉलरशिप के रजिस्ट्रेशन की आज लास्ट डेट, 10वीं-12वीं पास छात्र जल्द करें अप्लाई

LIC Golden Jubilee Scholarship Scheme 2026: एलआईसी स्कॉलरशिप योजना 2026 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने की आज लास्ट डेट। 10वीं और 12वीं पास हुए छात्र जिन्होनें 60% मार्क्स हासिल किए है। उन्हें इस स्कॉलरशिप के माध्यम से 50,000 तक की LIC Golden Jubilee Scholarship पाने का सुनहेरा मौका है। छात्र licindia.in पर जल्द जाकर रजिस्ट्रेशन फॉर्म को फिल करें।

Oct 15, 2026, 12:36 IST
LIC Golden Jubilee Scholarship Scheme 2026
LIC Golden Jubilee Scholarship Scheme 2026

LIC Scholarship 2026 Online Apply: भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी छात्रों के लिए संचालित एलआईसी गोल्डन जुबली स्कॉलरशिप 2026 (LIC Golden Jubilee Scholarship Scheme 2026) के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेश की प्रक्रिया का आज 15 अक्टूबर 2026 लास्ट डे है। ऐसे में सभी योग्य छात्र जिन्होंने 10वीं या 12वीं पास करके हाइयर एजुकेशन के लिए पहले साल में एडमिशन लिया है, वे बिना देरी किए एलआईसी के ऑफिशियल पोर्टल licindia.in पर जाकर तुरंत अपना रजिस्ट्रेशन कर लें। 

इस स्कॉलरशिप योजना का मुख्य उद्देश्य देश के मेधावी और गरीब छात्रों को मेडिकल, इंजीनियरिंग, ग्रेजुएशन, डिप्लोमा, आईटीआई और वोकेशनल कोर्सेज की पढ़ाई जारी रखने के लिए हर साल 15,000 से लेकर 50,000 तक की फाइनेंशियल सहायता प्रदान करना है।

LIC Golden Jubilee Scholarship 2026: हाइलाइट्स 

LIC Golden Jubilee Scholarship Scheme 2026 से जुड़ी सभी इंपॉर्टेंट डिटेल्स और डेट्स के बारे में जानने के लिए छात्र नीचे दी गई इस टेबल को भी देख सकत हैं। 

Related Stories

इवेंट 
डिटेल्स
आयोजक संस्था
एलआईसी गोल्डन जुबली फाउंडेशन (LIC Golden Jubilee Foundation)
योजना का नाम
एलआईसी गोल्डन जुबली स्कॉलरशिप स्कीम 2026
एलिजिबल कैटेगरी 
जनरल स्कॉलरशिप (12th Pass) और स्पेशल स्कॉलरशिप (10th Pass Girl Child/EWS)
न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता
कक्षा 10वीं या 12वीं में कम से कम 60% मार्क्स या समकक्ष CGPA
पारिवारिक आय सीमा (Income Limit)
पेरेंट्स की साल इंकम 4,50,000 से अधिक न हो
स्कॉलरशिप राशि 
15,000 से 50,000 हर साल (कोर्स के अनुसार)
रजिस्ट्रेशन मोड 
केवल ऑनलाइन (Online Mode)
ऑफिशियल वेबपोर्टल

LIC Golden Jubilee Scholarship 2026 Apply Direct Link: यहां क्लिक करें

Scholarship Amount Breakdown

एलआईसी द्वारा चुने छात्रों को उनके द्वारा ही चुने गए कोर्स के आधार पर इन निम्नलिखित फाइनेंशियल सहायता (2 समान किस्तों में) प्रदान की जाती है:

  • मेडिकल कोर्स (MBBS / BAMS / BHMS / BDS): 50,000 हर साल 
  • इंजीनियरिंग कोर्स (B.E. / B.Tech / B.Arch): 40,000 हर साल
  • सामान्य स्नातक, डिप्लोमा, आईटीआई व वोकेशनल कोर्स: 20,000 हर साल
  • 10वीं पास के बाद स्पेशल स्कॉलरशिप (10+2 / Intermediate): 15,000 हर साल

LIC Golden Jubilee Scholarship 2026: Eligibility Criteria

  1. सामान्य छात्रवृत्ति (12वीं पास के बाद):

    • छात्रों ने शैक्षणिक सेशन में न्यूनतम 60% मार्क्स के साथ कक्षा 12वीं या समकक्ष एग्जाम पास की हो।
    • शैक्षणिक सेशन 2026-27 में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान में ग्रेजुएशन, इंजीनियरिंग, मेडिकल, डिप्लोमा या आईटीआई के प्रथम साल में नियमित प्रवेश लिया हो।
  1. विशेष छात्रवृत्ति (10वीं पास के बाद):

    • अभ्यर्थी ने न्यूनतम 60% अंकों के साथ 10वीं पास की हो और शैक्षणिक सत्र 2026-27 में 10+2 / इंटरमीडिएट या आईटीआई के प्रथम वर्ष में प्रवेश लिया हो।

  1. पारिवारिक आय सीमा: परिवार की सभी स्रोतों से कुल आय 4.5 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।

LIC Scholarship 2026 ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? 

इच्छुक छात्र LIC Scholarship 202 के लिए आज ही ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करने के लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें। 

1. छात्र ऑफिशियल पोर्टल licindia.in पर विजिट करें। 

2. होमपेज पर उपलब्ध 'LIC Golden Jubilee Scholarship Scheme 2026' लिंक पर क्लिक करें।

3. फिर, 'CLICK HERE TO APPLY ONLINE FOR LIC GOLDEN JUBILEE SCHOLARSHIP 2026' पर क्लिक करें। 

4. क्लिक करने के बाद सभी छात्र अपनी डिटेल्स यानी अपना नाम, पिता का नाम, राज्य, जिला, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और पिन कोड को फिल करें। 

5. डिटेल्स फिल करने के बाद छात्र 10वीं/12वीं में प्राप्त मार्क्स, कॉलेज का नाम, वर्तमान पाठ्यक्रम, और बैंक खाता संख्या व IFSC कोड सही-सही फिल करें। 

6. बैंक डिटेल्स भी फिल करने क बाद छात्र सभी जानकारी को चेक करें। 

7. चेक करने के बाद फॉर्म को सबमिट कर दें। 

8. फिर, एक कलर्ड प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सेव कर लें। 

छात्रों के लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट्स और महत्वपूर्ण डिटेल्स

LIC Scholarship 2026 Online Apply करने के लिए छात्रों को इन जरूरी डॉक्यूमेंट्स को पहले से ही तैयार रखना होगा। 

1. मार्कशीट, इंकम सर्टिफिकेट, कॉलेज एडमिशन रसीद, आधार कार्ड और बैंक पासबुक।

2. छात्रों का स्कॉलरशिप अमाउंट सीधे बैंक खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) / NEFT के माध्यम से भेजा जाएगा, इसलिए वे ध्यान रखें कि उनका बैंक खाता एक्टिव हो।

3. एलआईसी द्वारा केवल ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से प्राप्त रजिस्ट्रेशनों पर विचार किया जाएगा, इसलिए किसी भी प्रकार का ऑफलाइन या हार्ड कॉपी फॉर्म मान्य नहीं होगा।

Akshara Verma

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Just Now

Result Updates