RSSB CET Graduation level Exam Centre List 2026: राजस्थान के 38 जिलों में होगी परीक्षा, जिला-वार केंद्रों की लिस्ट देखें
RSSB CET Graduation Level Exam Centre List 2026: राजस्थान ग्रेजुएशन लेवल एग्जाम 2026 का आयोजन राज्य के कुल 38 जिलों में किया जाएगा। उम्मीदवार जिलेवार पीडीएफ लिस्ट नीचे लेख में देख सकते हैं।
RSSB CET Graduation Level Exam Centre List 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) की ओर से कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) ग्रेजुएशन लेवल परीक्षा 2026 जनवरी में आयोजित की जाएगी। राजस्थान सीईटी ग्रेजुएशन लेवल परीक्षा का आयोजन राज्य के 38 जिलों में किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने वाले लाखों उम्मीदवारों को उनके परीक्षा केंद्र की जानकारी एडमिट कार्ड के माध्यम से दी जाएगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से जुड़ी सभी लेटेस्ट अपडेट के लिए राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
Also Check: [Out] RSSB CET 12th Level Admit Card 2026 Live
RSSB CET Graduation Level Exam Centre List 2026: 38 जिलों में बनाए जाएंगे परीक्षा केंद्र
राजस्थान सीईटी ग्रेजुएशन लेवल परीक्षा का आयोजन राज्य के अलग-अलग परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। इसके लिए प्रदेश के 38 जिलों को परीक्षा केंद्र के रूप में निर्धारित किया गया है। परीक्षा केंद्रों का निर्धारण अभ्यर्थियों की संख्या और प्रशासनिक व्यवस्था को ध्यान में रखकर किया जाएगा।
उम्मीदवारों को ध्यान रखना चाहिए कि परीक्षा केंद्र की जानकारी केवल जिला स्तर पर नहीं, बल्कि उनके निर्धारित परीक्षा केंद्र के नाम और पते के साथ एडमिट कार्ड पर उपलब्ध होगी। इसलिए परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड डाउनलोड करना जरूरी है।
उम्मीदवार नीचे दी गई टेबल में सभी 38 परीक्षा जिलों के नाम देख सकते हैं।
| क्र. सं. | परीक्षा जिले का नाम |
| 1 | अजमेर |
| 2 | अलवर |
| 3 | बांसवाड़ा |
| 4 | बारां |
| 5 | बाड़मेर |
| 6 | ब्यावर |
| 7 | भरतपुर |
| 8 | भीलवाड़ा |
| 9 | बीकानेर |
| 10 | बूंदी |
| 11 | चूरू |
| 12 | चित्तौड़गढ़ |
| 13 | दौसा |
| 14 | डीग |
| 15 | धौलपुर |
| 16 | डीडवाना-कुचामन |
| 17 | डूंगरपुर |
| 18 | हनुमानगढ़ |
| 19 | जयपुर |
| 20 | जैसलमेर |
| 21 | जालोर |
| 22 | झालावाड़ |
| 23 | झुंझुनू |
| 24 | जोधपुर |
| 25 | करौली |
| 26 | खैरथल-तिजारा |
| 27 | कोटा |
| 28 | कोटपूतली-बहरोड़ |
| 29 | नागौर |
| 30 | पाली |
| 31 | प्रतापगढ़ |
| 32 | राजसमंद |
| 33 | सवाई माधोपुर |
| 34 | सीकर |
| 35 | सिरोही |
| 36 | श्रीगंगानगर |
| 37 | टोंक |
| 38 | उदयपुर |
RSSB CET Graduation Level Exam 2026: हाइलाइट्स
राजस्थान सीईटी ग्रेजुएशन लेवल परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां पता होनी चाहिए।
परीक्षा का नाम: राजस्थान CET ग्रेजुएशन लेवल परीक्षा 2026
बोर्ड का नाम: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड
परीक्षा स्तर: ग्रेजुएशन लेवल एग्जाम
एग्जाम डेट: 16, 17 और 18 जनवरी, 2026
परीक्षा केंद्र:राजस्थान के 38 जिले
परीक्षा केंद्र की जानकारी:एडमिट कार्ड के माध्यम से
वेबसाइट: rssb.rajasthan.gov.in
RSSB CET Exam Centre List 2026 कैसे चेक करें?
राजस्थान सीईटी ग्रेजुएशन लेवल परीक्षा का सेंटर चेक करने के लिए अभ्यर्थी नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।
1. सबसे पहले राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।
2. वेबसाइट के होमपेज पर CET Graduation Level Exam 2026 से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
3. परीक्षा केंद्र या एडमिट कार्ड से संबंधित नोटिफिकेशन को खोलें।
4. उपलब्ध जानकारी को ध्यान से पढ़ें।
5. एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उसमें दिए गए परीक्षा केंद्र का नाम और पूरा पता चेक करें।
6. भविष्य के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट निकालकर प्रिंट आउट लेना ना भूलें।
Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.
Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.
Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.