MP Board 12th Second Examination Result 2026: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मण्डल (MPBSE) 12वीं के छात्रों के लिए आज का दिन बेहद खास है। बोर्ड द्वारा आयोजित किए गए हायर सेकेण्डरी यानी 12वीं के दूसरे एग्जाम साल 2026 का रिजल्ट आज, 12 जून 2026 जारी हो गया है।
MPBSE MP Board 10th Second Exam Result 2026 LIVE
12वीं का रिजल्ट आज ऑफिशियल वेबसाइट और ऑफिशियल रिजल्ट पोर्टल पर जारी किया जा चुका है। छात्र अपने-अपने रिजल्ट को देखने के लिए रिजल्ट पोर्टल जैसे mpbse.mponline.gov.in, mpbse.nic.in और result.mponline.gov.in पर अपने रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर, एग्जाम प्रकार फिल करके रिजल्ट को देख सकते हैं। साथ ही, छात्र अपनी मार्कशीट्स को ऑनलाइन देख पाएंगे। परंतु, सभी छात्रों को मार्कशीट स्कूल से ही प्राप्त होगी।
MP Board 12th Second Exam 2026: Highlights
छात्रों की सुविधा के लिए एग्जाम और रिजल्ट से जुड़ी सभी डिटेल्स नीचे दी गई टेबल में दी गई है। छात्र यहां से अपने रिजल्ट जारी होने के समय का भी अंदाजा लगा सकते हैं।
|
इवेंट |
जानकारी |
|
बोर्ड का नाम |
माध्यमिक शिक्षा मण्डल, मध्य प्रदेश (MPBSE) |
|
एग्जाम का नाम |
हायर सेकेण्डरी (कक्षा 12वीं) दूसरे एग्जाम 2026 |
|
एग्जाम डेट |
7 मई से 25 मई 2026 |
|
रिजल्ट की डेट |
12 जून 2026 (जारी) |
|
रिजल्ट का टाइम |
शाम 4:00 बजे |
|
ऑफिशियल वेबसाइट |
mpbse.mponline.gov.in, mpresults.nic.in, mpbse.nic.in |
|
लॉगिन क्रेडेंशियल |
रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर |
MPBSE 12th Supplementary Results का डायरेक्ट लिंक - यहां क्लिक करें
How to Check MP Board Class 12th Result 2026 Online
1. एमपी ऑनलाइन के ऑफिशियल पोर्टल mpbse.mponline.gov.in या mpresults.nic.in पर विजिट करें।
2. होमपेज पर आपको "HSSC (Class 12th) Second Examination Result 2026" का लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
3. अब अपना रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर फिल करें।
4. कैप्चा कोड भरकर 'Submit' बटन पर क्लिक करें।
5. आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा। इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट या स्क्रीनशॉट जरूर रख लें।
