NDA 2 Answer key 2026: यूपीएससी एनडीए उत्तर कुंजी जारी, यहां से करें डाउनलोड

NDA 2 Answer key 2026: यूपीएससी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर एनडीए और नेवल अकेडमी परीक्षा (II) 2026 की उत्तर कुंजी 2026 जारी कर दी है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।   

Sep 16, 2026, 18:38 IST
NDA 2 Answer key 2026
NDA 2 Answer key 2026

UPSC NDA 2 Answer key 2026: संघ लोक सेवा आयोग ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर नेशनल डिफेंस अकेडमी (NDA) और नेवल अकेडमी परीक्षा (II) 2026 की उत्तर कुंजी 2026 जारी कर दी है। इसकी परीक्षा 13 सितंबर 2026 को देश के अलग-अलग निर्धारित एग्जाम सेंटर पर आयोजित की गई थी। यूपीएससी एनडीए की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं और अपने संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं। आंसर-की गणित और जनरल एबिलिटी की जारी की गई है, जिसमें सेट-A, सेट-B, सेट-C और सेट-D शामिल है। 

NDA 2 Answer key 2026 PDF Download 

यूपीएससी एनडीए उत्तर कुंजी डाउनलोड करने का लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। अभ्यर्थी नीचे दिए गए लिंक से भी आंसर-की 2026 डाउनलोड कर सकते हैं। यह परीक्षा ऑफलाइन मोड में पेन और पेपर पर आयोजित की गई थी, जो कुल 900 अंकों (गणित - 300 अंक और जनरल एबिलिटी - 600 अंक) के लिए आयोजित की गई थी।

विषय 
उत्तर कुंजी 2026 
गणित 
जनरल एबिलिटी 

UPSC CDS 2 Answer Key 2026 

NDA 2 Answer key 2026 PDF - हाइलाइट्स 

अगर किसी उम्मीदवार को यूपीएससी एनडीए परीक्षा की उत्तर कुंजी 2026 से संबंधित कोई आपत्ति होगी, तो वह अपनी आपत्ति निर्धारित समय-सीमा के भीत प्रति प्रश्न आवेदन शुल्क भी लिया जाएगा। इसके लिए प्रासंगिक दस्तावेज भी अटैच करने होंगे। बाकी हाइलाइट्स के लिए आप नीचे टेबल देख सकते हैं। 

भर्ती प्राधिकरण का नाम 
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC)
परीक्षा का नाम  
नेशनल डिफेंस अकेडमी (NDA) और नेवल अकेडमी परीक्षा (II) 2026
परीक्षा की तिथि
13 सितंबर 2026, रविववार 
आंसर-की जारी होनी की तिथि
16 सितंबर 2026 
विषय 
गणित और जनरल एबिलिटी 
पेपर मोड 
ऑफलाइन मोड में पेन और पेपर पर आयोजित
ऑफिशियल वेबसाइट 
upsc.gov.in

NDA 2 Answer key 2026 Paper 2 डाउनलोड कैसे करें? 

यूपीएससी एनडीए परीक्षा की आंसर-की डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।

  • होमपेज पर दिए गए Whats New टैब पर क्लिक करें। 

  • Answer Keys विकल्प को चुनें। 

  • Provisional Answer Key: National Defence Academy and Naval Academy Examination (II), 2026 पर क्लिक करें। 

  • उत्तर कुंजी की PDF कंप्यूूटर स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी। 

  • उत्तर कुंजी की PDF डाउनलोड कर लें। 

Farhan Khan

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Just Now

Result Updates