1 AC को रोजाना 8 घंटे चलाने के लिए कितने Solar Panel चाहिए? ऐसे उठाये Surya Ghar Yojana का लाभ

Last Updated: Sep 16, 2026, 18:47 IST

एक सामान्य AC के लिए आमतौर पर 4-5 kW का सोलर सिस्टम और 550 W के करीब 8-10 पैनल एक अच्छा विकल्प माना जा सकता है। साथ ही पैनल की संख्या तय करने से पहले घर के बाकी उपकरणों की बिजली खपत भी जोड़ें।

1 AC के लिए कितने kW का सोलर लगेगा?
1 AC के लिए कितने kW का सोलर लगेगा?

गर्मी के मौसम में AC कुछ घंटों के लिए चलाना तो आसान है, लेकिन जब रोज 8-10 घंटे AC चले तो बिजली का बिल देखकर पसीना गर्मी से ज्यादा आता है। यही वजह है कि अब कई लोग AC की बढ़ती बिजली खपत को कम करने के लिए घर की छत पर सोलर पैनल (Solar Panel) लगवाने का विकल्प तलाश रहे हैं। लेकिन सवाल है कि 1.5 टन AC को रोज 8 घंटे चलाने के लिए आखिर कितने सोलर पैनल चाहिए? आइए आसान भाषा में पूरा हिसाब समझते हैं। 

1.5 टन AC 8 घंटे में कितनी बिजली खाता है?

AC की बिजली खपत हर मॉडल में एक जैसी नहीं होती। इसका सीधा असर AC की स्टार रेटिंग, इन्वर्टर तकनीक, कमरे के तापमान और उपयोग के तरीके पर पड़ता है।

आम तौर पर 1.5 टन AC की 8 घंटे की खपत लगभग इतनी हो सकती है, जिसकी डिटेल्स यहां नीचे दी गई है-

  • 5 स्टार इन्वर्टर AC: 8.8 से 10.5 यूनिट 

  • 4 स्टार AC: 10.4 से 12 यूनिट

  • 3 स्टार AC: 12 से 13.6 यूनिट 

यानी AC जितना ज्यादा efficient होगा, उतना ही कम बिजली खर्च करेगा। खासकर इन्वर्टर AC जरूरत के हिसाब से कंप्रेसर की स्पीड कम ज्यादा करता है, इसलिए इसकी वास्तविक खपत कई परिस्थितियों में कम रह सकती है।

1 AC के लिए कितने kW का सोलर?

यदि आप सिर्फ 4-5 घंटे AC चलाते हैं, तो करीब 3.3 kW का Solar System काम आ सकता है। लेकिन अगर AC रोजाना 8-10 घंटे चलाना है, तो 4 से 5 kW का सिस्टम ज्यादा व्यावहारिक विकल्प रहेगा।

इसका कारण सिर्फ AC की खपत नहीं है। घर में AC के अलावा पंखे, फ्रिज, टीवी, लाइट और दूसरे उपकरण भी चलते हैं। इसलिए सिस्टम लगाते समय पूरे घर की दैनिक बिजली खपत को जोड़ना जरूरी है।

550 W के कितने Solar Panel चाहिए?  

मान लीजिए आप 550 W के सोलर पैनल इस्तेमाल कर रहे हैं। तब हिसाब काफी आसान है।

-6 पैनल * 550W = 3.3 kW

-8 पैनल * 550W = 4.4 kW

-10 पैनल * 550W = 5.5 kW 

इस हिसाब से 8-10 घंटे AC चलाने और घर के दूसरे सामान्य लोड को देखते हुए करीब 8 से 10 पैनल वाला सिस्टम बेहतर मार्जिन दे सकता है। हालांकि वास्तविक जरूरत आपके AC और घर की कुल बिजली खपत के आधार पर तय होगी।

क्या रात में भी Solar से AC चलेगा?

यह बात भी समझना जरूरी है। Solar Panels दिन में सूरज की रोशनी से बिजली बनाते हैं। इसलिए यदि आपको रात में भी AC चलाना है, तो बैटरी बैकअप या ग्रिड से कनेक्शन की जरूरत होगी।

तो आखिर कितने पैनल लगवाएं?

यदि आप 1.5 टन AC को रोज करीब 8 घंटे चलाना है, तो केवल AC की खपत देखकर फैसला न लें। घर के बाकी उपकरणों की बिजली खपत भी जोड़ें। सामान्य तौर पर 4-5 kW का Solar System और 550 W के करीब 8-10 पैनल एक अच्छा शुरुआती अनुमान हो सकते हैं। 

PM Surya Ghar Yojana से मिल सकती है सब्सिडी 

घरेलू उपभोक्ताओं के लिए प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत पात्र परिवारों को रूफटॉप सोलर लगाने पर सरकारी वित्तीय सहायता मिल सकती है। कितनी सहायता मिलेगी, यह सिस्टम की क्षमता और योजना की पात्रता पर निर्भर करता है।

1 सोलर पैनल कितने का आता है? 3kW के लिए कितने पैनल चाहिए, Surya Ghar Yojana का उठाये लाभ

 

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Sep 16, 2026, 18:47 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News