PM Surya Ghar Yojana: कितनी है बचत, कितनी मिलती है सब्सिडी और कौन से डाक्यूमेंट्स है जरुरी जानें सब कुछ

Last Updated: Apr 9, 2026, 11:49 IST

PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana के तहत उपभोक्ताओं को सालाना करीब 15-18 हजार रुपये की बिजली बचत होती है। 1 से 3 kW तक अधिकतम 78,000 रुपये सब्सिडी मिलती है। आवेदन के लिए आधार कार्ड, बिजली बिल, बैंक पासबुक, फोटो, मोबाइल नंबर और निवास प्रमाण जैसे दस्तावेज जरूरी हैं।

PM Surya Ghar Yojana: कितनी है बचत, कितनी मिलती है सब्सिडी और कौन से डाक्यूमेंट्स है जरुरी जानें सब कुछ
PM Surya Ghar Yojana: कितनी है बचत, कितनी मिलती है सब्सिडी और कौन से डाक्यूमेंट्स है जरुरी जानें सब कुछ

PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana: पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना भारत सरकार द्वारा शुरू की गयी एक बिजली बचत योजना है जिसके तहत रूफटॉप सोलर सिस्टम इंस्टाल किया जाता है. इस योजना का उद्देश्य देश के 1 करोड़ घरों में रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाकर हर महीने 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली उपलब्ध कराना है। इसकी शुरुआत साल 2024 में की गयी थी. इस योजना से सोलर मैन्युफैक्चरिंग व इंस्टॉलेशन में रोजगार के अवसर भी मिल रहे है.

क्यों शुरू की गई यह योजना?

यह योजना आवासीय घरों को लक्षित कर शुरू की गयी, ताकि रूफटॉप सोलर क्षमता बढ़ाई जा सके और लोग खुद बिजली उत्पन्न कर सकें। नेट मीटरिंग के माध्यम से अतिरिक्त बिजली DISCOM को बेचकर आय भी अर्जित की जा सकती है। 

योजना के कौन है पात्र

आवेदक भारतीय नागरिक होना चाहिए, जिसके पास अपना घर, उपयुक्त छत और वैध बिजली कनेक्शन हो। आवेदक की उम्र 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए। इस योजना में मध्यम और निम्न आय वर्ग को प्राथमिकता दी जाती है। जिन लोगों ने पहले सोलर सब्सिडी का लाभ लिया है, वे पात्र नहीं होंगे। सभी वर्गों के लोग आवेदन कर सकते हैं, लेकिन आधार से लिंक बैंक खाता अनिवार्य है। 

15,000 से 18,000 रुपये तक बिजली बिल बचत 

इस योजना के तहत उपभोक्ता हर साल लगभग 15,000 से 18,000 रुपये तक बिजली बिल में बचत कर सकते हैं और अतिरिक्त बिजली बेचकर आय भी कमा सकते हैं। यह योजना इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग को बढ़ावा देती है, नए उद्यमियों और कुशल श्रमिकों के लिए अवसर पैदा करती है और कार्बन उत्सर्जन को कम करने में मदद करती है। साथ ही, एक मोबाइल ऐप के जरिए सब्सिडी ट्रैकिंग और विक्रेता चयन भी आसान हो जाता है।

कौन से डाक्यूमेंट्स है जरुरी?

आवेदन के लिए आधार कार्ड, बिजली बिल, बैंक पासबुक, पासपोर्ट साइज फोटो, राशन कार्ड, मोबाइल नंबर, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र और शपथ पत्र आवश्यक हैं। ये दस्तावेज पहचान, संपत्ति स्वामित्व और वित्तीय स्थिति की पुष्टि के लिए उपयोग किए जाते हैं।

कैसे कर सकते है आवेदन

आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
PM Surya Ghar: Muft Bijli Yojana की वेबसाइट पर जाकर “Apply for Rooftop Solar” विकल्प चुनें।

रजिस्ट्रेशन करें
अपने राज्य, DISCOM, उपभोक्ता संख्या, मोबाइल नंबर और ईमेल दर्ज करके पंजीकरण करें।

लॉगिन करके फॉर्म भरें
रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करें और आवश्यक जानकारी के साथ आवेदन फॉर्म भरें।

DISCOM से अनुमति लें
आपके आवेदन की तकनीकी जांच होगी और DISCOM से feasibility approval मिलेगा।

सोलर सिस्टम इंस्टॉल कराएं
स्वीकृति मिलने के बाद किसी पंजीकृत विक्रेता (vendor) से रूफटॉप सोलर सिस्टम लगवाएं।

नेट मीटरिंग के लिए आवेदन करें
सिस्टम लगने के बाद नेट मीटरिंग के लिए आवेदन करें ताकि अतिरिक्त बिजली बेच सकें।

निरीक्षण और कमीशनिंग
DISCOM द्वारा निरीक्षण के बाद आपको commissioning certificate जारी किया जाएगा।

बैंक डिटेल्स जमा करें
निरीक्षण पूरा होने के बाद अपने बैंक खाते की जानकारी पोर्टल पर अपलोड करें।

सब्सिडी प्राप्त करें
सभी प्रक्रिया पूरी होने के बाद लगभग 30 दिनों के भीतर सब्सिडी सीधे बैंक खाते में आ जाती है।

कितनी मिलती है सब्सिडी  

इस योजना के तहत 2 kW तक की क्षमता पर 60% तक सब्सिडी और अतिरिक्त 3 kW तक 40% सब्सिडी दी जाती है। 1 kW पर 30,000 रुपये, 2 kW पर 60,000 रुपये और 3 kW या उससे अधिक पर अधिकतम 78,000 रुपये तक की सहायता मिलती है। यह राशि सत्यापन के बाद सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है।

क्षमता (Capacity)

सब्सिडी राशि (Subsidy Amount)

1 kW

₹30,000

2 kW

₹60,000

3 kW+

₹78,000 (अधिकतम)

कैसे मिलेगा पैसा और क्या है इंटरेस्ट रेट

इस योजना के तहत 2 लाख रुपये तक का लोन 6-7% ब्याज दर पर सार्वजनिक बैंकों जैसे Central Bank of India से उपलब्ध है। 6 लाख रुपये तक के बड़े लोन होम लोन दरों पर दिए जाते हैं। इसमें 10-20% मार्जिन और अधिकतम 120 महीने की अवधि होती है। छोटे लोन के लिए न्यूनतम आय की शर्त नहीं है।

UP बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, प्रीपेड मीटर अनिवार्यता खत्म, अब सबको मिलेगा यह विकल्प

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Apr 9, 2026, 11:45 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News