Railway RRB Technician Exam Date 2026: आरआरबी टेक्नीशियन परीक्षा तिथि जारी, यहां देखें ऑफिशियल नोटिस

RRB Technician Exam Date 2026: आरआरबी द्वारा दिनांक 10 सितंबर 2026 को ऑफिशियल वेबसाइट पर टेक्नीशियन की परीक्षा की तिथि के लिए ऑफिशियल नोटिस जारी किया गया, जिसका एग्जाम 06 अक्टूबर से 09 अक्टूबर 2026 के बीच आयोजित होगा। आरआरबी टेक्नीशियन की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार नीचे लेख से एग्जाम डेट का नोटिस डाउनलोड कर सकते हैं।

Sep 11, 2026, 11:57 IST
Railway RRB Technician Exam Date 2026
Railway RRB Technician Exam Date 2026

Railway RRB Technician Exam Date 2026: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने द्वारा ऑफिशियल वेबसाइट rrb.indianrailways.gov.in पर टेक्नीशियन की परीक्षा की तिथि के लिए ऑफिशियल नोटिस जारी किया गया, जिसका एग्जाम 06 अक्टूबर से 09 अक्टूबर 2026 के बीच आयोजित होगा। इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से रेलवे टेक्नीशियन के कुल 6557 रिक्त पदों को भरना चाहता है। इन पदों के सलेक्शन में सीबीटी एग्जाम, डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल शामिल है। 

RRB Technician Exam Date 2026 Notice डाउनलोड लिंक 

आरआरबी टेक्नीशियन की परीक्षा की तिथि का ऑफिशियल नोटिस ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी नीचे टेबल में दिए गए लिंक से नोटिस डाउनलोड कर सकते हैं। 

आरआरबी टेक्नीशियन परीक्षा तिथि नोटिस 2026 डाउनलोड लिंक 

RRB Technician Grade 1 Exam Date 2026 - हाइलाइट्स 

नोटिस में विज्ञापन संख्या, पद का नाम, परीक्षा की तिथि, एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड की जानकारी दी गई है। उम्मीदवारों को नोटिस ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी जाती है। बाकी हाइलाइट्स नीचे टेबल में दी गई है।

विवरण 
जानकारी 
भर्ती प्राधिकरण का नाम 
रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB)
पद का नाम 
टेक्नीशियव ग्रेड-1 व टेक्नीशियन ग्रेड-3 
रिक्त पदों की संख्या 
6557 
चयन के चरण
सीबीटी एग्जाम, डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल
परीक्षा की तिथि 
06 अक्टूबर से 09 अक्टूबर 2026
एग्जाम सिटी स्लिप 
जल्द 
ऑफिशियल वेबसाइट 
rrb.indianrailways.gov.in 

RRB Technician Admit Card 2026 कब जारी होगा? 

आरआरबी टेक्नीशियन की परीक्षा के पहले एग्जाम सिटी स्लिप जारी की जाएगी। ऑफिशियल नोटिस के अनुसार, सिटी स्लिप परीक्षा से 10 दिन पहले जारी की जाएगी। इसमें एग्जाम के सिटी की जानकारी निहित होती है। एडमिट कार्ड एग्जाम से 4 दिन पहले जारी किया जाएगी। इसे डाउनलोड करने के लिए लॉग इन क्रेडेंशियल्स की आवश्यकता होगी। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद इसमें दी गई डिटेल्स को ध्यान से चेक करें। गलती या त्रुटि पाए जाने पर परीक्षा प्राधिकारी से संपर्क किया जा सकता है। 

RRB Technician Exam Date 2026 Admit Card डाउनलोड कैसे करें? 

आप नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो करके आरआरबी टेक्नीशियन परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आरआरबी की ऑफिशियल वेबसाइट rrb.indianrailways.gov.in पर जाएं। 

  • होम पेज पर जाएं और रिजल्ट सेक्शन देखें। 

  • अब  RRB Technician Admit Card 2026 पर क्लिक करें। 

  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें। 

  • एडमिट कार्ड कंप्यूटर स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा। 

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें। 

ये भी पढ़ें: कभी 1 करोड़ जीते, आज देश की सेवा में तैनात: जानिए KBC फेम IPS मोहिता शर्मा की अनसुनी कहानी

Farhan Khan

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Just Now

Result Updates