Rajasthan BSTC Result 2026: वर्धमान महावीर ओपन यूनिवर्सिटी (VMOU) आज 10 जून को बीएसटीसी रिजल्ट 2026 जारी कर दिया है। परिणामों की घोषणा शिक्षा मंत्री मदन दिलावर द्वारा कोटा से की है। Rajasthan Pre DElED एग्जाम 2026 का आयोजन 20 मई को को राज्यभर के विभिन्न केंद्रों में किया गया था। OMR आधारित इस परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को 3 घंटे का समय दिया गया था। राजस्थान बीएसटीसी सेट वाइज आंसर की 24 मई को जारी की गई थी। जिसके बाद उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया गया था।
इस साल की प्री डीएलएड परीक्षा में लगभग 4 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल रहे। यूनिवर्सिटी की ओर से काउंसलिंग प्रक्रिया का पूरा शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है।
यहां क्लिक करें - Rajasthan BSTC Result 2026 Direct Link
Rajasthan BSTC Qualifying Marks 2026: क्वालिफाइंग मार्क्स
राजस्थान बीएसटीसी भर्ती परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को इस बात का ध्यान देना चाहिए कि इस परीक्षा में किसी भी तरह की नेगेटिव मार्किंग नहीं की जाती। सही उत्तर देने वाले उम्मीदवारों को +3 अंक दिए जाते हैं। वहीं, गलत उत्तर देने और कोई भी प्रश्न अटेंड ना करने पर 0 अंक मिलता है। परीक्षा को पास करने के लिए जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों को कम से कम 50 प्रतिशत और SC/ST/OBC/PWD को 45 प्रतिशत अंक प्राप्त करने अनिवार्य हैं।
Rajasthan BSTC Pre DElED Result 2026 Download Link
राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड रिजल्ट 2026 ऑफिशियल वेबसाइट predeledraj2026.com पर जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज कर रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। आपकी सुविधा के लिए डायरेक्ट लिंक यहां उपलब्ध करा दिया गया है।
|
राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड रिजल्ट 2026 |
|
|
बीएसटीसी प्री डीएलएड काउंसलिंग शेड्यूल 2026 |
Rajasthan BSTC Pre DElED Result 2026 Download kaise karein
राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड रिजल्ट 2026 के साथ - साथ कट ऑफ लिस्ट भी जारी कर दी गई है। नीचे दिए स्टेप को फॉलो कर डाउनलोड कर सकते हैं।
स्टेप 1 सबसे पहले राजस्थान बीएसटीसी प्री डीएलएड की ऑफिशियल वेबसाइट predeledraj2026.com पर जाएं।
स्टेप 2 होम पेज पर, Rajasthan BSTC Pre DElED Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3 लॉगिन करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करें।
स्टेप 4 रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।
स्टेप 5 पीडीएफ डाउनलोड करना ना भूलें।
