Government of Rajasthan के Office of the Chairman, NEET UG Medical & Dental Admission/Counselling Board 2026 ने राज्य की 85% स्टेट कोटा MBBS और BDS सीटों पर एडमिशन के लिए NEET UG Counselling 2026 (Round 3) की काउंसलिंग प्रक्रिया 23 सितंबर से शुरू कर दी है।
Medical Counselling Committee (MCC) द्वारा जारी ऑल इंडिया शेड्यूल के अंदर राजस्थान राज्य की राउंड 3 काउंसलिंग के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन का ऑफिशियल पोर्टल ug.neetrajasthan.com पर लिंक एक्टिव कर दिया है। राज्य के सरकारी और प्राइवेट मेडिकल व डेंटल कॉलेजों में एडमिशन लेने वाले छात्र अपना रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग को पूरा कर सकते हैं।
इसके लिए छात्रों को वेबसाइट ug.neetrajasthan.com पर 3 अक्टूबर 2026 की शाम 4 बजे से पहले प्रक्रिया को पूरा करना होगा। साथ ही, छात्र रजिस्ट्रेशन फीस को भी रात 8 बजे तक जमा कर सकते है।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, बोर्ड आज फाइनल सीट मैट्रिक्स जारी करेगा। छात्रों को बोर्ड को अलॉटेड लिस्ट तैयार करने में सहायता करने के लिए ऑनलाइन अपने ऑप्शन को फिल करना होगा, जिसकी सहायता से बोर्ड फाइनल मेरिट लिस्ट को 4 अक्टूबर 2026 को जारी कर देगी।
Rajasthan NEET UG Round 3 Counselling 2026: डायरेक्ट लिंक
|
Rajasthan NEET UG Round 3 Counselling 2026 Direct Link
|
|
|
Rajasthan NEET UG MBBS/BDS Round 3 Schedule
|
Rajasthan NEET UG Round 3 Counselling Schedule 2026
छात्र राजस्थान नीट यूजी राउंड 3 काउंसलिंग की प्रक्रिया में शामिल होने से पहले इंपॉर्टेंट डेट्स को नीचे दी गई टेबल से देखें।
|
इवेंट
|
महत्वपूर्ण डेट्स
|
|
रजिस्ट्रेशन की शुरुआत
|
23 सितंबर 2026
|
|
रजिस्ट्रेशन फीस जमा करने की लास्ट डेट
|
03 अक्टूबर 2026 (शाम 04:00 बजे तक)
|
|
ऑनलाइन रजिस्ट्रेश फॉर्म (Part 1 & 2) सबमिट करने की लास्ट डेट
|
03 अक्टूबर 2026 (रात 08:00 बजे तक)
|
|
प्रोविजनल सीट मैट्रिक्स प्रकाशन
|
23 सितंबर 2026
|
|
प्रोविजनल मेरिट लिस्ट जारी होने की डेट
|
04 अक्टूबर 2026
|
|
Defence/Para Military/NRI डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
|
05 अक्टूबर 2026 (सुबह 10:00 से दोपहर 03:00 बजे तक)
|
|
प्रोविजनल कंबाइंड मेरिट लिस्ट का प्रकाशन
|
06 अक्टूबर 2026
|
|
ऑनलाइन सिक्योरिटी डिपॉजिट जमा करने की डेट
|
24 सितंबर 2026 से 07 अक्टूबर 2026 (शाम 05:00 बजे तक)
|
|
ऑनलाइन चॉइस फिलिंग
|
24 सितंबर 2026 से 07 अक्टूबर 2026
|
|
राउंड 3 अलॉटमेंट रिजल्ट
|
10 अक्टूबर 2026
|
|
ऑनलाइन अलॉटमेंट लेटर डाउनलोडिंग
|
11 अक्टूबर 2026 से 15 अक्टूबर 2026 (दोपहर 12:30 बजे तक)
|
|
1 साल की ट्यूशन फीस जमा करने की डेट
|
11 अक्टूबर 2026 से 15 अक्टूबर 2026 (दोपहर 12:30 बजे तक)
|
|
कॉलेज रिपोर्टिंग और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
|
11 अक्टूबर 2026 से 15 अक्टूबर 2026 (दोपहर 02:00 बजे तक)
|
सिक्योरिटी डिपॉजिट स्ट्रक्चर
चॉइस फिलिंग प्रक्रिया में भाग लेने के लिए छात्रों को चुनी गई सीटों के प्रकार के आधार पर निर्धारित सिक्योरिटी डिपॉजिट राशि जमा करना आवश्यक है:
- सरकारी मेडिकल कॉलेज (Govt. MBBS Seats): UR/EWS, SC/ST/OBC/MBC अभ्यर्थियों के लिए 50,000/- सिक्योरिटी राशि।
- गवर्नमेंट सोसाइटी / RUHS CMS मैनेजमेंट सीट: 2,00,000 सिक्योरिटी डिपॉजिट।
- सरकारी व सोसाइटी कॉलेजों में NRI सीट: 5,00,000 सिक्योरिटी डिपॉजिट।
- प्राइवेट मेडिकल कॉलेज (Private MBBS Seats): 5,00,000 सिक्योरिटी डिपॉजिट।
- डेंटल कॉलेज (Govt. & Private BDS Seats): केवल BDS सीटों का सेलेक्शन करने वाले छात्रो के लिए मात्र 10,000 सिक्योरिटी राशि देय है।
राउंड 3 काउंसलिंग के लिए एलिजिबिलिटी और महत्वपूर्ण निर्देश
- नया रजिस्ट्रेशन : जो अभ्यर्थी राउंड 1 या 2 में शामिल नहीं हो सके थे, वे 2,500 (राजस्थान के SC/ST छात्रों के लिए 1,500) का गैर-वापसी योग्य फीस देकर नया रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
- फ्रेश चॉइस फिलिंग अनिवार्य: राउंड 1 या राउंड 2 में भरी गई चॉइस अब अमान्य (Scraped) कर दी गई हैं। राउंड 3 अलॉटमेंट का हिस्सा बनने के लिए सभी छात्रों को 07 अक्टूबर 2026 तक नई चॉइस भरनी जरूरी है।
- री- रजिस्ट्रेशन नियम: यदि किसी छात्र को राउंड 2 में सीट अलॉट की गई थी, लेकिन उसने ज्वाइन नहीं किया था। तो उसे राउंड 3 में फिर से फ्रेश रजिस्ट्रेशन करना होगा और नई सिक्योरिटी फीस जमा करनी होगी।
- रिजाइन पर रोक: राउंड 3 में सीट अलॉट होने और एडमिशन लेने के बाद छात्रों को कोर्स से इस्तीफा देने की अनुमति नहीं होगी तथा बॉन्ड की शर्तें लागू होंगी।
How to Apply: राजस्थान नीट यूजी राउंड 3 रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
राजस्थान NEET UG राउंड 3 काउंसलिंग 2026 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए छात्रों को नीचे दिए गए इन स्टेप्स का पालन करना होगा:
- ऑफिशियल वेबसाइट ug.neetrajasthan.com पर जाएं।
- रजिस्ट्रेशन के लिए लिंक पर क्लिक करें।
- सबमिट करने के लिए अपनी जानकारी फिल करें।
- डैशबोर्ड में, काउंसलिंग के राउंड 3 के लिए रजिस्ट्रेशन करें।
- अपनी जानकारी प्रदान करें और इपॉर्टेंट डॉक्यूमेंट को अपलोड करें।
- अपनी जानकारी की जांच करें और जमा करने से पहले ध्यान से फॉर्म को चेक करें।
- फिर, इसका कलर्ड प्रिंटआउट निकाल लें।
यहां भी पढ़े: BOB LBO Exam Date 2026 Out: बैंक ऑफ बड़ौदा लोकल बैंक ऑफिसर भर्ती की एग्जाम डेट जारी, देखें नया ऑफिशियल नोटिस
