BOB LBO Exam Date 2026 Out: बैंक ऑफ बड़ौदा लोकल बैंक ऑफिसर भर्ती की एग्जाम डेट जारी, देखें नया ऑफिशियल नोटिस

Last Updated: Sep 24, 2026, 17:03 IST

BOB LBO Exam Date 2026 Out: बैंक ऑफ बड़ौदा ने लोकल बैंक ऑफिसर (LBO) भर्ती के लिए ऑनलाइन एग्जाम की डेट 3 अक्टूबर 2026 की जारी की गई है। छात्र एडमिट कार्ड अपडेट और प्री-एग्जाम ट्रेनिंग (PET) डिटेल्स के लिए अपनी रजिस्टर्ड ईमेल-आईडी और ऑफिशियल पोर्टल को चेक करें।

BOB LBO Exam Date 2026 Out
BOB LBO Exam Date 2026 Out

BOB LBO Recruitment 2026 Schedule: बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने लोकल बैंक ऑफिसर (LBO) की पोस्ट के लिए रजिस्ट्रेशन करने वाले छात्रों के लिए एक नई अपडेट जारी की है। बैंक ने LBO में नियमित आधार पर भर्ती के लिए ऑनलाइन एग्जाम (BOB LBO Exam Date 2026) की डेट जारी कर दी गई है।

बैंक द्वारा जारी ऑफिशियल नोटिस के अनुसार, इस भर्ती प्रक्रिया में रजिस्ट्रेशन करने वाले छात्रों के ऑनलाइन एग्जाम 3 अक्टूबर 2026 यानी शनिवार को आयोजित किया जा रहा है। बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देख रहे छात्रों के लिए यह एक बड़ा मौका है।

BOB LBO Recruitment 2026 की महत्वपूर्ण डेट्स और डिटेल्स

बैंक ऑफ बड़ौदा ने पहले जारी किए गए विज्ञापन संख्या BOB/HRM/REC/ADVT/2026/16 (दिनांक 18.08.2026) और 07.09.2026 को जारी शुद्धिपत्र के संदर्भ में यह महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया गया है। छात्र इस भर्ती एग्जाम से जुड़ी सभी इंपॉर्टेंट डेट्स और डिटेल्स को जानने के लिए नीचे दी गई टेबल को देखें। 

इवेंट 

इंपॉर्टेंट डिटेल्स 

संस्था का नाम

बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda)

पोस्ट का नाम

लोकल बैंक ऑफिसर (Local Bank Officer - LBO)

विज्ञापन संख्या

BOB/HRM/REC/ADVT/2026/16

ऑनलाइन एग्जाम डेट 

03 अक्टूबर 2026 (शनिवार)

सेलेक्शन प्रोसेस 

ऑनलाइन टेस्ट, साइकोमेट्रिक टेस्ट / इंटरव्यू

प्री-एग्जाम ट्रेनिंग (PET) मोड

ऑनलाइन / वर्चुअल मोड (Virtual Mode)

कॉल लेटर डाउनलोड का मोड 

रजिस्टर्ड ईमेल आईडी 

ऑफिशियल वेबसाइट

bankofbaroda.in

Bank of Baroda LBO Online Exam Date 2026 Notice - यहां क्लिक करें

एडमिट कार्ड कैसे प्राप्त करें?

जिन छात्रों ने रजिस्ट्रेशन फॉर्म को जमा किया है, उन्हें बैंक द्वारा कुछ सूचना दी जाएगी:

  • ईमेल के माध्यम से सूचना: ऑनलाइन एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड और अन्य आवश्यक डॉक्यूमेंट्स डाउनलोड करने से संबंधित जानकारी छात्रों को रजिस्टर्ड ईमेल आईडी दी जाएगी। 
  • वेबसाइट विजिट: LOB एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के लिए छात्रों को समय-समय पर बैंक ऑफ बड़ौदा की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करते रहना चाहिए। 

Pre Examination Training - PET

बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा आरक्षित कैटेगरी के छात्रो के लिए Pre Examination Training (PET) का आयोजन भी किया जाएगा:

  • एलिजिबल कैटेगरी: अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), भूतपूर्व सैनिक (Ex-Servicemen), अल्पसंख्यक समुदाय (Minority Community), और दिव्यांगजन (PwD) कैटेगरी के छात्र PET के लिए एलिजिबल होंगे।
  • ट्रेनिंग का माध्यम: इस साल प्री-एग्जामिनेशन ट्रेनिंग ऑनलाइन औऱ वर्चुअल मोड के माध्यम से आयोजित की जाएगी।
  • शेड्यूल की जानकारी: PET का डिटेल्ड शेड्यूल और इससे संबंधित जरूरी निर्देश छात्रों के रजिस्टर्ड ईमेल पर भेजे जाएंगे।

BOB LBO Exam Pattern 2026

एग्जाम से पहले फाइनल दिनों की तैयारी को मजबूत करने के लिए एग्जाम पैटर्न को समझना काफी जरूरी है। BOB LBO ऑनलाइन एग्जाम के पैटर्न को यहां से जानें। 

  • कुल क्वश्न: 120 ऑब्जेक्टिव क्वश्न(MCQs)
  • कुल मार्क्स: 120 मार्क्स
  • कुल समय: 120 मिनट (2 घंटे) हर सेक्शन के लिए 30 मिनट का समय तय है।
  • नेगेटिव मार्किंग: हर गलत आंसर पर 0.25 मार्क्स (1/4th) काटे जाएंगे।
Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Sep 24, 2026, 17:03 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News