BPSC TRE 4.0: कल से शुरू होंगी बिहार में 32,388 अध्यापकों के पदों पर आवेदन प्रक्रिया

Last Updated: Sep 24, 2026, 16:46 IST

BPSC TRE 4.0: बिहार में अध्यापकों के 32,388 रिक्त पदों पर आवेदन प्रक्रिया 25 सितंबर, 2026 से शुरू होने जा रही है। इच्छुक उम्मीदवार पात्रता सहित विवरण आगे लेख में देख सकते हैं। 

BPSC TRE 4.0: कल से शुरू होंगी बिहार में 32,388 अध्यापकों के पदों पर आवेदन प्रक्रिया
BPSC TRE 4.0: कल से शुरू होंगी बिहार में 32,388 अध्यापकों के पदों पर आवेदन प्रक्रिया

BPSC TRE 4.0: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की ओर से विद्यालय अध्यापक भर्ती परीक्षा के तहत आवेदन 25 सितंबर से शुरू होने जा रहे हैं। इस भर्ती अभियान का उद्देश्य चतुर्थ चरण के विद्यालय अध्यापक पदों पर नियुक्ति करना है। विज्ञापन संख्या 15/2026 के तहत अध्यापक भर्ती परीक्षा 2026 के कुल 32,388 रिक्त पदों को भरना है। जिसमें कक्षा (1 से 5) 3,847 पद, कक्षा (6 से 8) 8,563 पद, कक्षा (9 -10) 3,877 पद और कक्षा (11-12) के 16,101 रिक्त पदों को भरा जाएगा। 

BPSC TRE 4.0 Notification: नोटिफिकेशन 

बीपीएससी की ओर से लेटेस्ट अपडेट आज 24 सितंबर, 2026 को साझा की गई है। इससे पहले आयोग की ओर से पहले ऑनलाइन आवेदन 1 से सितंबर, 2026 से शुरू होनी थी। जिसे बाद में स्थगित कर दिया गया था। अधिसूचना के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन 25 सितंबर, 2026 से शुरू किए जाएंगे।

BPSC TRE 4.0 Application Form 2026: हाइलाइट्स 

इच्छुक उम्मीदवार भर्ती से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण विवरण नीचे दिए गए टेबल में देख सकते हैं।

भर्ती प्राधिकरण 

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC)

पद का नाम 

विद्यालय अध्यापक भर्ती परीक्षा 2026

चरण 

चौथा

विज्ञापन संख्या 

15/2026 

कुल पदों की संख्या 

32,388 

चयन प्रक्रिया 

लिखित परीक्षा 

आवेदन प्रक्रिया 

25 सितंबर से 26 अक्टूबर, 2026  

ऑफिशियल वेबसाइट 

https://bpsc.bihar.gov.in/

BPSC TRE 4.0 Recruitment 2026: रिक्त पदों की संख्या 

बीपीएससी बिहार शिक्षा विभाग में विद्यालय भर्ती परीक्षा 2026 के कुल 32,388 रिक्त पदों को भरा जाएगा। उम्मीदवार नीचे दिए गए टेबल में रिक्त पदों की संख्या देख सकते हैं।

शिक्षक स्तर

रिक्तियां

कक्षा 1 से 5

3,847

कक्षा 6 से 8

8,563

कक्षा 9 से 10

3,877

कक्षा 11 से 12

16,101

कुल

32,388

BPSC TRE 4.0 Recruitment 2026: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप फॉलो कर सकते हैं:

स्टेप 1 बीपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जाएं। 

स्टेप 2 होम पेज पर, BPSC TRE 4.0 Recruitment 2026 पर क्लिक करें। 

स्टेप 3 लॉगिन करने के बाद जरूरी डिटेल्स दर्ज करें। 

स्टेप 4 रजिस्ट्रेशन पूरा करने के बाद लॉगिन फॉर्म भरें। 

स्टेप 5 जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड कर फीस जमा करें। 

स्टेप 6 भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट लेना ना भूलें। 

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: Sep 24, 2026, 16:46 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News