Banks Open on 27 September: बैंक हड़ताल के बीच बड़ा फैसला, रविवार 27 सितंबर को खुले रहेंगे देश के सभी सरकारी बैंक, PIB द्वारा नोटिस जारी
Bank Holiday & Strike News 2026: वित्त मंत्रालय ने एक नोटिस के द्वारा सभी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक 27 सितंबर को सामान्य रूप से एक्टिव रहने का आदेश दिया है। यह निर्णय बैंक यूनियनों के संयुक्त मंच द्वारा प्रस्तावित तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल के बाद लिया गया है।
Bank Strike & Open Status Update: यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) द्वारा 28 से 30 सितंबर 2026 तक तीन three-day nationwide bank strike की मांग की गई है। इससे पहले 26 और 27 सितंबर को Weekend Holidays पड़ रही थीं, जिससे लगातार 5 दिनों तक बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हो रही थी, जिससे लोगो को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता। इसी को देखते हुए, आम जनता, व्यापारियों और बैंकिंग ग्राहकों को परेशानी से बचाने के लिए वित्त मंत्रालय और केंद्र सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है।
सरकार और भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के निर्देशों के अनुसार, रविवार 27 सितंबर 2026 को देश के सभी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक यानी Public Sector Banks और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक यानी Regional Rural Banks (RRBs) सामान्य रूप से काम करेंगे। आइए जानते हैं इस फैसले का पूरा ब्योरा, आरबीआई के निर्देश और आम नागरिकों के लिए जरूरी बैंकिंग टिप्स क्या है।
Banks Open on Sunday: 27 सितंबर को क्यों खुले रहेंगे बैंक?
यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने अपनी मांगों को लेकर 28 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक नेशनल बैंक हड़ताल की घोषणा की है। हड़ताल और शनिवार/रविवार की छुट्टियों को मिलाकर लगातार 5 दिनों तक बैंक बंद रहने वाले थे, जिस पर लोगो ने काफी सवाल खड़े किए।
नागरिकों की आवश्यक फाइनेंशियल आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए, वित्त मंत्रालय के अंदर डिपार्टमेंट ऑफ फाइनेंशियल सर्विसेज ने यह सुनिश्चित किया कि रविवार को बैंक की सभी ब्रांच सामान्य यानी रोज की तरह काम करेंगी। सरकार का यह भी मानना है कि बैंक ग्राहकों का हित और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है।
RBI Approval & Operational Details: किन-किन सेवाओं पर लागू होगा फैसला?
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 27 सितंबर 2026 को बैंकिंग को पूरी तरह एक्टिव रखने के लिए कहा गया है। इस दौरान इन निम्नलिखित सेवाएं को पूरी तरह चालू रखा जाएगा।
- समस्त बैंक ब्रांच: सभी सरकारी और ग्रामीण बैंकों की ब्रांच रोज की तरह एक ही समय पर खुली रहेगी। साथ ही, लेनदेन का काम भी करेंगी।
- बैंक कार्यालय: प्रशासनिक और क्षेत्रीय कार्यालय भी चालू रहेंगे।
- एटीएम-लिंक Branches: एटीएम नकदी प्रबंधन और संबंधित शाखा सेवाएं सुचारू रहेंगी।
- करेंसी चेस्ट: करेंसी चेस्ट भी रविवार को संचालित रहेंगे ताकि नकदी प्रवाह प्रभावित न हो।
26 से 30 सितंबर 2026 का बैंकिंग कैलेंडर
| डेट | दिन | बैंक स्टेटस | डिटेल्स |
| 26 सितंबर 2026 | चौथा शनिवार | बंद | नियमित साप्ताहिक छुट्टी |
| 27 सितंबर 2026 | रविवार | खुला रहेगा | विशेष फैसला: ग्राहकों की सुविधा के लिए सभी PSBs व RRBs खुले रहेंगे |
| 28 सितंबर 2026 | सोमवार | हड़ताल | UFBU का राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल दिवस |
| 29 सितंबर 2026 | मंगलवार | हड़ताल | UFBU का राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल दिवस |
| 30 सितंबर 2026 | बुधवार | हड़ताल | UFBU का राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल दिवस |
बैंक कर्मचारी किन कारणों से हड़ताल पर जा रहे हैं?
हड़ताल पर जाने के लिए बैंक कर्मचारियों ने केवल नीचे दी गई इन मांगों की मांग की है। सभी मांगों के बारें में जानने के लिए आप यहां देखें।
- 5-डे बैंकिंग: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) और SEBI की तर्ज पर सभी बैंकों में हफ्ते में 5 दिन काम करने की व्यवस्था लागू की जाएं।
- पेंशन अपडेशन: पुराने पेंशनरों के लिए पेंशन में बढ़ोतरी और सभी के लिए समान महंगाई भत्ता (Uniform DA) लागू किया जाएं।
- NPS से OPS में जाने का ऑप्शन: नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) के अंदर आने वाले कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना (OPS) का ऑप्शन दिया जाएं।
- वैकेंसी पोस्ट पर भर्ती: ब्रांचो में काम करने वाले लोगो की कमी को दूर करने के लिए पर्याप्त पोस्ट पर नई वैकेंसियां जारी की जाएं।
27 सितंबर 2026 को कौन-कौन से बैंक बंद रहेंगे?
सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक (PSB)
1. भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई)
2. पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी)
3. बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी)
4. केनरा बैंक
5. यूनियन बैंक ऑफ इंडिया
6. बैंक ऑफ इंडिया (बीओआई)
7. भारतीय बैंक
8. भारतीय केंद्रीय बैंक
9. इंडियन ओवरसीज बैंक (आईओबी)
10. यूको बैंक
11. बैंक ऑफ महाराष्ट्र
12. पंजाब और सिंध बैंक
क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (RRB)
- प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक
- बड़ौदा यूपी बैंक
- आर्यावर्त बैंक
- आप दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक
- पश्चिम बंगाल ग्रामीण बैं
हड़ताल के दिनों में बैंकिंग कार्यों के लिए स्मार्ट टिप्स
28 से 30 सितंबर के दौरान बैंक हड़ताल के कारण बैंक की ब्रांच में कामकाज प्रभावित हो सकता है, इसलिए ग्राहकों, छात्रों और व्यापारियों को निम्नलिखित डिजिटल और वैकल्पिक तरीकों का उपयोग करना चाहिए:
- 27 सितंबर (रविवार) को ही पूरे करें जरूरी काम: चेक क्लियरेंस, ड्राफ्ट बनवाना, बड़ी राशि जमा/निकालना या केवाईसी अपडेट जैसे जरूरी बैंक काम रविवार को ही करवा सकते हैं।
- डिजिटल प्लेटफॉर्म्स का प्रयोग करें: हड़ताल के दौरान UPI, Net Banking, Mobile Banking, और RTGS/NEFT जैसी डिजिटल सेवाएं रोज की तरह ही काम करेंगी।
- एटीएम से पहले ही निकालें नकदी: हड़ताल के दौरान एटीएम में कैश खत्म होने की उम्मीद है, इसी लिए सभी लोग पहले से ही नकद निकालने का काम शनिवार या रविवार को ही कर लें।
- हड़ताल टलने की उम्मीद: सरकार और बैंक प्रबंधन ने बैंक यूनियनों से अपील की है कि वे अपनी प्रस्तावित हड़ताल को पोस्टपोन या टाल दें ताकि आवश्यक सेवाएं बाधित न हों।
बैंक यूनियनों की हड़ताल और सरकारी अपील
सरकार ने प्रेस विज्ञप्ति में स्पष्ट किया कि वह लगातार बैंक यूनियनों से संवाद कर रही है और हड़ताल वापस लेने या टालने की अपील की है। जब तक यूनियनों के साथ समझौता नहीं हो जाता, तब तक 27 सितंबर को बैंक खोलकर जनता को राहत देने की दिशा में कदम उठाया गया है।
Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.
A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.