Govardhan Puja 2026: गोवर्धन पूजा कैसे मनाई जाती है, जानें शुभ मोहर्त

Last Updated: Nov 10, 2026, 16:28 IST

Govardhan Puja 2026 Date & Shubh Muhurat: कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा पर मनाया जाने वाला गोवर्धन पूजा का पावन पर्व 10 नवंबर 2026 को है, जिसमें प्रकृति, गौ माता और भगवान श्री कृष्ण की पूजा कर अन्नकूट का भोग लगाया जाता है।

Govardhan Puja 2026
Govardhan Puja 2026

Govardhan Puja 2026: सनातन धर्म में पांच दिवसीय दीपोत्सव का चौथा दिन गोवर्धन पूजा (Govardhan Puja) के रूप में हर साल मनाया जाता है, जिसे कई स्थानों पर अन्नकूट (Annakut) भी कहा जाता है। यह त्योहार मुख्य रूप से भगवान श्री कृष्ण, गोवर्धन पर्वत और गौ माता (गायों) के प्रति आभार व्यक्त करने का त्योहार है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन भगवान श्री कृष्ण ने देवराज इंद्र के अहंकार को चूर कर ब्रजवासियों और पशु-पक्षियों की अतिवृष्टि से रक्षा करने के लिए गोवर्धन पर्वत को अपनी छोटी उंगली पर उठा लिया था। आइए जानते हैं गोवर्धन पूजा 2026 की सही डेट, पूजन का शुभ मुहूर्त, घर पर पूजा करने की आसान विधि और इसका धार्मिक व व्यावहारिक महत्व।

Govardhan Puja 2026: डेट, शुभ मुहूर्त और पंचांग डिटेल्स 

गोवर्धन पूजा 2026 से जुड़ी सभी मुख्य डेट्स और शुभ मुहूर्त के बारे में जानने के लिए छात्र यहां नीचे दी गई टेबल को देख सकते हैं। साथ ही, कार्तिक डेट और मुहूर्त के बारे में यहां से जानें। 

इवेंट

डेट और टाइम

गोवर्धन पूजा की डेट 

10 नवंबर 2026 (मंगलवार)

कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा डेट प्रारंभ

9 नवंबर 2026, दोपहर 12:31 बजे से

कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा डेट समाप्त

10 नवंबर 2026, दोपहर 02:00 बजे तक

प्रातःकाल पूजा शुभ मुहूर्त 

सुबह 06:40 बजे से 08:50 बजे तक (अवधि: 2 घंटे 10 मिनट)

सायंकाल (प्रदोष काल) पूजा मुहूर्त

दोपहर 03:25 बजे से शाम 05:35 बजे तक

मुख्य देवता

भगवान श्री कृष्ण (गिरिधारी), गोवर्धन पर्वत और गौ माता

गोवर्धन पूजा कैसे मनाई जाती है? 

गोवर्धन पूजा के दिन घर के आंगन या मुख्य द्वार के पास शुद्ध वातावरण में पूजा करने का विधान है। आप नीचे दी गई आसान स्टेप्स से घर पर पूजा कर सकते हैं:

1. गोबर से गोवर्धन पर्वत का निर्माण

  • सुबह स्नान के बाद स्वच्छ वस्त्र धारण करें।
  • घर के खुले आंगन या मुख्य द्वार के पास गाय के ताजा गोबर से लेटे हुए मानव रूप में गोवर्धन पर्वत की आकृति बनाएं।
  • इस आकृति की नाभि के स्थान पर एक छोटी कटोरी या मिट्टी का दीपक रखने की जगह बनाएं।

2. श्रृंगार और पूजन सामग्री अर्पित करना

  • गोवर्धन पर्वत की आकृति को फूलों, खील, बताशे, रोली, अक्षत (चावल) और दूर्वा से सजाएं।
  • नाभि स्थान पर रखे दीपक में दूध, दही, गंगाजल और शहद अर्पित करें।

3. अन्नकूट और 56 भोग अर्पित करना

  • भगवान श्री कृष्ण को विभिन्न प्रकार की मौसमी सब्जियों, कढ़ी-चावल, बाजरे की रोटी, मिठाइयों और फलों से तैयार 'अन्नकूट' का भोग लगाएं।
  • भोग में तुलसी दल (तुलसी के पत्ते) जरूर शामिल करें।

4. परिक्रमा और आरती

  • पूजा स्थल पर धूप-दीप जलाकर भगवान श्री कृष्ण और गोवर्धन महाराज की आरती करें।
  • इसके बाद परिवार के सदस्यों के साथ हाथ में जल का लोटा या खील-बताशे लेकर गोवर्धन आकृति की 7 बार परिक्रमा (घड़ी की दिशा में) करें।

गोवर्धन पूजा का पौराणिक इतिहास और कथा 

पौराणिक कथा के अनुसार, द्वापर युग में ब्रजवासी हर साल देवराज इंद्र की पूजा की तैयारी करते थे। बालक श्री कृष्ण ने ब्रजवासियों से कहा कि इंद्रदेव की जगह हमें गोवर्धन पर्वत की पूजा करनी चाहिए, क्योंकि यही पर्वत हमारी गायों को चारा देता है और हमें फल, औषधियां और जल प्रदान करता है।

ब्रजवासियों ने कृष्ण की बात मानकर गोवर्धन पर्वत की पूजा की। इससे क्रोधित होकर इंद्रदेव ने ब्रज में मूसलाधार बारिश और भयंकर तूफान शुरू कर दिया। तब भगवान कृष्ण ने पूरे ब्रज की रक्षा के लिए गोवर्धन पर्वत को अपनी उंगली पर 7 दिनों तक उठाए रखा। जब इंद्रदेव को कृष्ण के अवतार होने का अहसास हुआ तो उन्होंने क्षमा मांगी और बारिश रोकी। तभी से प्रकृति और पर्यावरण के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए गोवर्धन पूजा की परंपरा चली आ रही है।

यहां भी पढ़े: Delhi Yamuna River Cruise: छठ से पहले दिल्लीवासियों को बड़ा तोहफा, CM रेखा गुप्ता ने यमुना क्रूज का किया उद्घाटन और दिया यह बड़ा वादा

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Nov 10, 2026, 16:28 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News