छठ पूजा 2026: नहाय-खाय से परना तक, जानें महापर्व की पूरी तिथियां

Last Updated: Nov 10, 2026, 12:53 IST

छठ महापर्व 2026 की तिथियां घोषित हो गई हैं, जो 13 नवंबर को नहाय-खाय से शुरू होकर 16 नवंबर को परना के साथ समाप्त होगा। यह आस्था का पर्व सूर्य देव और छठी मैया की पूजा के साथ कड़े नियमों का पालन करते हुए मनाया जाता है।

छठ पूजा 2026
छठ पूजा 2026

दिवाली के बाद आने वाला छठ का पर्व आस्था का महापर्व कहलाता है। यह पर्व सिर्फ उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड तक सीमित नहीं है, बल्कि दिल्ली-एनसीआर में भी इसका उतना ही महत्त्व है। यही वजह है कि दिवाली बीतते ही इस पर्व को लेकर तैयारियां जोर पकड़ लेती हैं। नहाय-खाय से शुरू होने वाला यह पर्व सूरज और छठी माता की पूजा का महापर्व है, जो कि कड़े व्रती नियमों के साथ पूरा होता है। इस कड़ी में यह जानना जारूरी है कि करोड़ों भक्तों की आस्था का यह पर्व कब से शुरू हो रहा है और कब समाप्त होगा। 

कब है छठ का महापर्व

हिंदू पंचांग के मुताबिक, कार्तिक शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि 14 नवंबर की रात 11 बजकर 23 मिनट से शुरू हो रही है, जो कि 16 नवंबर की रात करीब 2 बजे तक रहेगी। उदया तिथि के मुताबिक, पर्व का मुख्य दिन 15 नवंबर, 2026 यानि रविवार को रहेगा। यह वह दिन है, जब व्रती सूर्यास्त के समय सूरज को अर्घ्य देंगे। वहीं, छठ का समापन 16 नवंबर को उगते सूरज को अर्घ्य देने के बाद होगा।

कब है नहाय-खाय

छठ महापर्व में नहाय-खाय की शुरुआत 13 नवंबर,2026 से होगी। इस दिन व्रती सुबह नहाने के बाद घर की रसोई को साफ करते हैं और खाना बनाने में शुद्धता और पवित्रता का ध्यान रखा जाता है। परंपरा के मुताबिक, इस दिन कद्दू की सब्जी, चने की दाल और चावल बनाए जाते हैं। इसके साथ कठिन नियमों का पालन करते हुए व्रत शुरू हो जाता है।

कब है खरना

छठ पूजा का दूसरा दिन 14 नवंबर को होगा। इसे खरना कहा जाता है। इस दिन व्रती निर्जला उपवास रखते हैं और शाम को पूजा के बाद प्रसाद खाते हैं। खरना में गुड़ की खीर, रोटी और फल होते हैं। इसके बाद फिर अगले 36 घंटे तक निर्जला व्रत की शुरुआत होती है। इस दौरान पानी और खाना नहीं खाया जाता है।

कब है संध्या अर्घ्य

छठ महापर्व में 15 नवंबर को पूजा का सबसे प्रमुख दिन है। इस दिन व्रती परिवार के साथ नदी या तालाब में बांस के सूप में ठेकुआ, फल और अन्य प्रसाद के साथ सूर्यास्त के समय सूरज को अर्घ्य देते हैं।

16 नवंबर को होका परना

16 नवंबर, 2026 की सुबह सूर्योदय से पहले व्रती नदी या तालाब में खड़े होकर उगते सूरज को अर्घ्य देंगे और इसके साथ ही 36 घंटे का निर्जला उपवास खत्म होगा। इस दिन को परना कहा जाता है। ऐसे में खरना से शुरू होकर यह पर्व परना पर खत्म होगा।

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Nov 10, 2026, 12:53 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News