राजनीति में क्या होती है 'किचन कैबिनेट', अमेरिका की इस घटना से जुड़ा है इतिहास
क्या आपने राजनीति की दुनिया में 'किचन कैबिनेट' जैसा शब्द सुना है, यदि हां, तो क्या आप इसके बारे में सब कुछ जानते हैं, यदि नहीं, तो कोई बात नहीं, इस लेख में हम 'किचन कैबिनेट' के बारे में प्रमुख रूप और विस्तार से जानेंगे।
राजनीति की दुनिया में कुछ भी स्थायी नहीं होता और कुछ पता नहीं होता कि कौन-सा दाव किस पर भारी पड़ जाए। यही वजह है कि इसमें कई बार समीकरण भी फेल हो जाते हैं। इस दुनिया में कई ऐसे शब्द हैं, जो कि राजनीति को लेकर समझ और गहरी करते हैं। इस कड़ी में इससे जुड़ा एक शब्द है 'किचन कैबिनेट'। क्या आप इसके बारे में जानते हैं, यदि हां, तो क्या आप इसके बारे में सब कुछ जानते हैं, यदि नहीं, तो कोई बात नहीं, इस लेख में हम इस बारे में विस्तार से जानेंगे।
राजनीति में क्या होती है 'किचन कैबिनेट'
राजनीति और लोक प्रशासन में 'किचन कैबिनेट' (Kitchen Cabinet) एक बेहद महत्त्वपूर्ण और दिलचस्प शब्द है। इसे अक्सर 'इनर कैबिनेट' भी कहा जाता है। आम बोलचाल में किचन कैबिनेट का मतलब रसोई घर की अलमारियों से होता है, लेकिन राजनीतिक व्यवस्था में इसका मतलब सत्ता के सबसे शक्तिशाली केंद्र से है।
किचन कैबिनेट क्या है?
'किचन कैबिनेट' किसी देश के शासनाध्यक्ष जैसे प्रधानमंत्री या राष्ट्रपति के सबसे करीबी, विश्वस्त और अनौपचारिक सलाहकारों का एक बहुत छोटा समूह होता है। यह एक असंवैधानिक संस्था है, जिसका संविधान या कानून में कोई जिक्र नहीं होता। जब कोई प्रधानमंत्री अपने आधिकारिक और मंत्रिमंडल के बजाय केवल 2 से 4 बेहद करीबी लोगों के साथ मिलकर सरकार के सबसे महत्त्वपूर्ण, गोपनीय और रणनीतिक फैसले लेता है, तो उस छोटे और अनौपचारिक समूह को 'किचन कैबिनेट' कहा जाता है।
कहां से आया 'किचन कैबिनेट' शब्द
इस शब्द की उत्पत्ति 19वीं सदी (1829-1837) में अमेरिकी राष्ट्रपति एंड्रयू जैक्सन के कार्यकाल के दौरान हुई थी। जैक्सन अपने आधिकारिक मंत्रियों से ज्यादा अपने कुछ करीबी दोस्तों और पत्रकारों की सलाह पर भरोसा करते थे, जो व्हाइट हाउस की रसोई के रास्ते से चुपचाप उनसे मिलने आते थे। विरोधियों ने तंज कसते हुए इस समूह को 'किचन कैबिनेट' नाम दिया था, जो बाद में राजनीति विज्ञान का एक स्थायी शब्द बन गया।
किचन कैबिनेट में कौन शामिल होता है?
इस समूह में शामिल होने के लिए किसी व्यक्ति का मंत्री, सांसद या राजनेता होना जरूरी नहीं है। इसमें ये लोग शामिल हो सकते हैं:
-प्रधानमंत्री या राष्ट्रपति के एक या दो सबसे भरोसेमंद कैबिनेट मंत्री।
-उनके परिवार के सदस्य या करीबी रिश्तेदार।
-विश्वस्त टॉप नौकरशाह जैसे प्रधान सचिव या राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार।
-नेता के निजी दोस्त, कानूनी सलाहकार या राजनीतिक रणनीतिकार।
किचन कैबिनेट के प्रमुख फायदे
-बड़े मंत्रिमंडल में किसी मुद्दे पर लंबी बहस होती है, जबकि 3-4 लोगों की किचन कैबिनेट में बहुत तेजी से फैसले लिए जाते हैं।
-राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे संवेदनशील मामलों में इस छोटे समूह के कारण फैसले लीक होने का खतरा नहीं रहता।
-इसमें केवल वही गिने-चुने लोग होते हैं, जिन पर प्रधानमंत्री को आंख मूंदकर भरोसा होता है।
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.