उत्तर प्रदेश का इकलौता जिला, जिसे कहा जाता है ‘यूपी का प्रायद्वीप’

Last Updated: Nov 10, 2026, 14:13 IST

उत्तर प्रदेश में कुल 75 जिले हैं, जो कि अपनी अलग-अलग विशेषताओं के लिए जाने जाते हैं। इस कड़ी में यहां एक जिला ऐसा भी है, जिसे पूरे प्रदेश का ‘प्रायद्वीप’ कहा जाता है। क्या आप इस जिले के बारे में जानते हैं, यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

यूपी
यूपी

उत्तर प्रदेश उत्तर भारत के प्रमुख राज्यों में शामिल है। भारत का यह राज्य देश का चौथा सबसे बड़ा राज्य है। हालांकि, जनसंख्या के हिसाब से यह पहले पायदान पर है। साथ ही, जिलों की गिनती में भी यह राज्य सबसे टॉप पर आता है। यहां कुल 75 जिले हैं, जो कि अपनी अलग-अलग विशेषताओं के लिए जाने जाते हैं। इस कड़ी में यहां एक जिला ऐसा भी है, जिसे पूरे राज्य का ‘प्रायद्वीप’ भी कहा जाता है। कौन-सा है यह जिला और क्या है इसे ‘प्रायद्वीप’ कहने की वजह, जानने के लिए पूरा लेख पढ़ें। 

यूपी में कुल कितने जिले और तहसील

उत्तर प्रदेश में कुल 75 जिले हैं, जो कि 18 मंडलों में आते हैं। इन सभी मंडलों में कुल 351 तहसील हैं, जो कि चार संभागों में बंटी हुई हैं। इनमें पूर्वांचल, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड और अवध क्षेत्र है। प्रदेश का सबसे बड़ा जिला लखीमपुर खीरी है, तो सबसे छोटा जिला हापुड़ है। सबसे पढ़ा लिखा जिला गौतमबुद्ध नगर है, तो सबसे अमीर जिला भी यही है। 

किस जिले को कहते हैं ‘प्रायद्वीप’

जब भी आप उत्तर प्रदेश के नक्शे को ध्यान से देखते हैं, तो दक्षिण की ओर नीचे की तरफ लटकता हुआ एक भूभाग एकदम अलग ही नजर आता है। यह हिस्सा उत्तर प्रदेश का ललितपुर जिला है। अपनी इसी अनोखी और विशेष भौगोलिक स्थिति के कारण ललितपुर को अक्सर 'उत्तर प्रदेश का प्रायद्वीप' कहा जाता है।

जिले की है अनोखी संरचना

जिस तरह भारत तीन तरफ से समुद्र से घिरा होने के कारण एक प्रायद्वीप कहलाता है, ठीक उसी तरह बुंदेलखंड क्षेत्र का यह जिला तीन तरफ यानि पूर्व, पश्चिम और दक्षिण से मध्य प्रदेश की सीमाओं यानि टीकमगढ़, सागर, अशोकनगर और गुना जिलों से घिरा हुआ है। यह उत्तर प्रदेश के मुख्य भूभाग से सिर्फ उत्तर दिशा में एक बेहद पतली पट्टी के जरिए अपने इकलौते पड़ोसी यूपी के जिले झांसी से जुड़ा हुआ है। 

यूपी का इकलौता यूरेनियम और तांबा भंडार 

ललितपुर सिर्फ अपनी भौगोलिक बनावट के लिए ही पूरे राज्य में अलग नहीं है, बल्कि अपनी जमीन के नीचे दबे खनिजों के खजाने के लिए भी जाना जाता है। यह पूरे उत्तर प्रदेश का एकमात्र ऐसा जिला है, जहां यूरेनियम के कीमती भंडार पाए जाते हैं। 

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Nov 10, 2026, 14:13 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News