UP NEET 2026 Stray Vacancy Round Seat Matrix जारी, upneet.gov.in पर करें चेक

Last Updated: Nov 10, 2026, 14:04 IST

चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण महानिदेशालय (DGME) ने यूपी नीट यूजी 2026 के स्ट्रे वैकेंसी राउंड के लिए 115 रिक्त सीटों (MBBS व BDS) का सीट मैट्रिक्स और मेरिट लिस्ट जारी कर दी है, जिसके लिए च्वाइस फिलिंग 12 नवंबर 2026 तक होगी।

UP NEET 2026 Stray Vacancy Round Seat Matrix and Meri List Out
UP NEET 2026 Stray Vacancy Round Seat Matrix and Meri List Out

UP NEET UG Stray Vacancy Round Counselling 2026: उत्तर प्रदेश के सरकारी और प्राइवेट मेडिकल/डेंटल कॉलेजों में एडमिशन पाने की उम्मीद लगाए बैठे छात्रों के लिए बड़ी अपडेट है। चिकित्सा शिक्षा और प्रशिक्षण महानिदेशालय (DGME), उत्तर प्रदेश ने UP NEET UG 2026 काउंसलिंग के स्ट्रे वैकेंसी राउंड (Stray Vacancy Round) के लिए ऑफिशियल सीट मैट्रिक्स और मेरिट लिस्ट आज 10 नवंबर 2026 को ऑफिशियल रूप से जारी कर दी है।

इस फाइनल काउंसलिंग चरण में कुल 115 खाली सीटें उपलब्ध कराई गई हैं, जिनमें 93 एमबीबीएस (MBBS) सीटें और 22 बीडीएस (BDS) सीटें शामिल हैं। जिन छात्रों ने रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा कर लिया है। साथ ही, जिनके डॉक्यूमेंट हो चुके हैं, वे ऑफिशियल पोर्टल upneet.gov.in पर अपनी मेरिट स्थिति और च्वाइस फिलिंग प्रक्रिया में हिस्सा ले सकते हैं।

UP NEET UG 2026 Stray Vacancy Round: मुख्य इंपॉर्टेंट शेड्यूल 

स्ट्रे वैकेंसी राउंड की महत्वपूर्ण गतिविधियों और डेट्स की डिटेल्स के बारे में जानने के लिए नीचे दी गई टेबल को देखें। 

काउंसलिंग इवेंट 

निर्धारित डेट्स और टाइम

सीट मैट्रिक्स और मेरिट लिस्ट जारी होने की डेट 

7 नवंबर 2026

ऑनलाइन च्वाइस फिलिंग और लॉकिंग

7 नवंबर (शाम 5:00 बजे) से 12 नवंबर 2026 (सुबह 11:00 बजे) तक

सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी होने की डेट 

12 नवंबर 2026

आवंटित कॉलेज में रिपोर्टिंग और प्रक्रिया

13 नवंबर से 16 नवंबर 2026 तक

ऑफिशियल वेबसाइट्स

upneet.gov.in

UP NEET 2026 Stray Vacancy Round Seat Matrix and Meri List Links - 

UP NEET 2026 Stray Vacancy Round Seat Matrix Direct Link

UP NEET 2026 Stray Vacancy Round Merit List Direct Link

115 सीटों का विभाजन: सरकारी बनाम प्राइवेट कॉलेज 

DGME द्वारा जारी सीट मैट्रिक्स के अनुसार, उपलब्ध 115 सीटों में सरकारी और प्राइवेट कॉलेज का विभाजन इस प्रकार है:

  • सरकारी कॉलेज: कुल 11 सीटें (10 MBBS + 1 BDS) उपलब्ध हैं। एमबीबीएस सीटों में सोनभद्र, बहराइच, हरदोई, जौनपुर, सुल्तानपुर, गोरखपुर (BRD), नोएडा (ESIC), आजमगढ़ और बदायूं के स्वायत्त/सरकारी मेडिकल कॉलेज शामिल हैं। बीडीएस की 1 सरकारी सीट KGMU लखनऊ के डेंटल संकाय में खाली है।
  • प्राइवेट कॉलेज: कुल 104 सीटें जैसे प्राइवेट मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में जैसे अनारक्षित कैटेगरी के अंदर उपलब्ध हैं।

मेरिट लिस्ट कैसे चेक करें और च्वाइस फिलिंग कैसे पूरी करें? 

  1. उत्तर प्रदेश नीट काउंसलिंग की ऑफिशियल वेबसाइट upneet.gov.in पर विजिट करें।
  2. होमपेज पर उपलब्ध 'State Merit List - Stray Vacancy Round' लिंक पर क्लिक करके अपना रोल नंबर व रैंक को चेक करें।
  3. च्वाइस फिलिंग के लिए अपने नीट रोल नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करें।
  4. फिर, अपनी रैंक और खाली सीटों (115 सीटों के मैट्रिक्स) के अनुसार पसंदीदा मेडिकल व डेंटल कॉलेजों की लिस्ट बनाएं।
  5. फिर, फाइनल समय सीमा यानी 12 नवंबर 2026 सुबह 11:00 बजे से पहले अपनी पसंद को लॉक करना सुनिश्चित करें।

यहां भी पढ़े: NEET UG 2026-27 Admission Advisory: एमबीबीएस/पीजी में एडमिशन लेने से पहले nmc.org.in पर ऐसे करें कॉलेज की मान्यता और सीटों की जांच

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Nov 10, 2026, 14:04 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News