RUHS Pharmacy 3rd Round Counselling 2026: राजस्थान फॉर्मेसी तीसरे राउंड की काउंसलिंग शुरू, Non-CUET छात्र भी ruhsraj.org करें फॉर्म फिल
RUHS Pharmacy Counselling 2026 Round 3: राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय द्वारा बी.फर्मा और डी.फर्मा राउंड 3 काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। नोटिस के अनुसार, Non-CUET छात्र भी 30 सितंबर तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
RUHS Pharmacy Counselling 2026 Round 3: राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (RUHS), जयपुर ने बी.फार्मा और डी.फार्मा सिलेब्स के लिए राउंड 3 (Round 3) की ऑनलाइन काउंसलिंग का नोटिफिकेशन आज 24 सितंबर 2026 को ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया है। सभी छात्र जो राजस्थान से फार्मेसी का कोर्स करना चाहते हैं, वे विश्वविद्यालय के ऑफिशियल पोर्टल ruhsraj.org पर जाकर इस काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए अपने-अपने फॉर्म को फिल कर सकते हैं। साथ ही, राजस्थान फार्मेसी काउंसलिंग 2026 Round 3 के लिए आज 24 सितंबर से शुरू होकर 30 सितंबर 2026 तक चलेगी।
साथ ही, इस साल 2026 में राउंड 3 के लिए Non-CUET 2026 छात्र भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। यह काउंसलिंग का फाइनल लास्ट ऑनलाइन राउंड (Last Round of Online Counselling) होगा।
RUHS Pharmacy Counselling 2026 Round 3 से जुड़ी महत्वपूर्ण डेट्स
राजस्थान फॉर्मेसी तीसरे राउंड में भाग लेने से पहले छात्र सभी डिटेल्स के बारे में जानने के लिए नीचे दी गई टेबल को देखें।
| काउंसलिंग की डिटेल्स | निर्धारित डेट्स |
| नई रजिस्ट्रेशन की डेट | 24/09/2026 से 30/09/2026 |
| सीटों का इस्तीफा (College Resignation Window) | 25/09/2026 से 28/09/2026 |
| सीट मैट्रिक्स और गाइडलाइंस जारी होने की डेट | 01/10/2026 |
| मेरिट लिस्ट जारी होने की डेट | 01/10/2026 |
| कॉलेज चॉइस फिलिंग की डेट | 01/10/2026 से 05/10/2026 |
| सीट अलॉटमेंट रिजल्ट | 08/10/2026 |
| अलॉटेड कॉलेज में जॉइनिंग/रिपोर्टिंग की डेट | 08/10/2026 से 14/10/2026 (दोपहर 3 बजे तक) |
| कॉलेजों द्वारा डेटा अपलोड करने की डेट | 14/10/2026 (शाम 6 बजे तक) |
| सेशन शुरू होने की डेट | 15/10/2026 |
RUHS Pharmacy Counselling Fees: रजिस्ट्रेशन और काउंसलिंग फीस
छात्र राउंड 3 की काउंसलिंग में भाग लेने के लिए सभी कैटेगरी के आधार पर आयोग द्वारा निर्धारित की गई फीस के बारे में जानने के लिए यहां देखें। यहां फीस डिटेल्स नॉन सीयूईटी छात्रों के लिए है।
| कैटेगरी | रजिस्ट्रेशन फीस | काउंसलिंग फीस |
| SC/ST छात्र | 1000 | 550 |
| अन्य कैटेगरी जैसे General/OBC/EWS | 2000 | 550 |
राजस्थान फार्मेसी काउंसलिंग 2026 Round 3 Start: जिन छात्रों ने पहले रजिस्ट्रेशन नहीं किया है, वह छात्र चॉइस फिलिंग में हिस्सा लेने के लिए रजिस्ट्रेशन फीस और काउंसलिंग फीस दोनों ही जमा करवानी होंगी।
Non-CUET छात्रों के लिए बड़ा मौका: जानें नियम क्या हैं?
RUHS ने बताया है कि ऐसे छात्र जिन्होंने RUHS CUET-2026 एग्जाम में भाग नहीं लिया था, लेकिन वे PCI (Pharmacy Council of India) द्वारा निर्धारित 12th Passed with PCB/PCM रखते हैं, तो वे भी इस राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
RUHS UG Pharmacy Counselling 2026 Notice & Direct Link
| RUHS Pharmacy Counselling 2026 Round 3 Notice | |
| RUHS Pharmacy Counselling 2026 Round 3 Direct Link |
छात्रों के लिए नियम:
- प्रथम वरीयता: अलॉटमेंट में सबसे पहली प्राथमिकता उन छात्रों को दी जाएगी जो RUHS CUET-2026 एग्जाम में शामिल हुए थे।
- द्वितीय वरीयता: यदि CUET-2026 के छात्रों के अलॉटमेंट के बाद भी सीटें खाली रहती हैं, तो वे सीटें Non-CUET रजिस्टर्ड छात्रों को उनकी क्वालिफाइंग एग्जाम (12वीं) के मार्क्स के आधार पर अलॉट की जाएंगी।
RUHS फार्मेसी राउंड 2 सीट मैट्रिक्स कब जारी किया जाएगा?
छात्रों को बता दें कि RUHS फार्मेसी राउंड 2 सीट मैट्रिक्स आज यानी 24 सितंबर 2026 को कभी भी ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया जाएगा। छात्र लेटेस्ट अपडेट के लिए वेबसाइट को बार-बार चेक करते रहें।
RUHS Round 3 काउंसलिंग में भाग लेने वाले छात्रों के लिए आवश्यक नियम
- कॉलेज से इस्तीफा: जिन छात्रों को पहले या दूसरे राउंड में कॉलेज अलॉट हुआ है, और वे अपनी सीट को छोड़ना चाहते हैं, तो वे 25 से 28 सितंबर 2026 तक अलॉटेड कॉलेज के माध्यम से अपना एडमिशन को रिजाइन कर सकते हैं।
- सीट न मिलने वाले छात्र: ऐसे सभी छात्र, जिन्हें अब तक किसी भी राउंड में कोई कॉलेज अलॉट नहीं हुआ है, वे सीधे राउंड 3 काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं।
- फाइनल मौका: यह ऑनलाइन काउंसलिंग प्रक्रिया का फाइनल राउंड है, इसके बाद नया सेशन करीब 15 अक्टूबर 2026 से शुरू कर दिया जाएगा।
RUHS Pharmacy Round 3 Counselling 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
RUHS राउंड 3 में भाग लेने के लिए छात्र नीचे दिए गए इन स्टेप्स को फॉलो करके अपने रजिस्ट्रेशन को प्रोसेस कर सकते हैं।
- छात्र ऑफिशियल वेबसाइट ruhsraj.org पर विजिट करें।
- होमपेज पर मौजूद ‘Pharmacy Admissions 2026-27’ के लिंक पर क्लिक करें।
- ‘Round 3 Online Registration’ के ऑप्शन को चुनें।
- फिर, अपनी व्यक्तिगत व शैक्षणिक जानकारी को फिल करें।
- फिल करने के बाद सभी इंपॉर्टेंट डॉक्यूमेंट्स को अपलोड करें।
- छात्र डॉक्यूमेंट्स को अपलोड करने के बाद अपनी कैटेगरी के अनुसार रजिस्ट्रेशन फीस और काउंसलिंग फीस को जमा कर दें।
- फीस जमा होते ही फॉर्म सबमिट करके एक कलर्ड प्रिंटआउट निकाल लें।
यहां भी पढ़े: Rajasthan CET Exam Dates 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने बदला सीईटी एग्जाम का शेड्यूल, यहां चेक करें Revised Dates
Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.
A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.