Rajasthan CET Exam Dates 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने बदला सीईटी एग्जाम का शेड्यूल, यहां चेक करें Revised Dates

Last Updated: Sep 24, 2026, 12:50 IST

Rajasthan CET Exam Date 2026: इस साल 2026 चुनावों के कारण RSMSSB सीईटी एग्जाम को पोस्टपोन कर दिया गया है। अब 12वीं लेवल के एग्जाम दिसंबर 2026 में और ग्रेजुएट लेवल एग्जाम जनवरी 2027 में आयोजित किए जाएंगे।   

rajasthan cet exam dates 2026 changed rssb revised schedule check official notification
rajasthan cet exam dates 2026 changed rssb revised schedule check official notification

Rajasthan CET Exam Date 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB / RSSB) द्वारा आयोजित किए जाने वाले Common Eligibility Test - CET 2026 की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बोर्ड अध्यक्ष आलोक राज ने आज बड़ा अपडेट जारी किया है। जी हां, बोर्ड अध्यक्ष आलोक राज द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, राज्य में चुनावों के कारण संसाधनों की उपलब्धता को ध्यान में रखते हुए सीनियर सेकेंडरी यानी 12वीं लेवल और ग्रेजुएशन दोनों एग्जाम के शेड्यूल में बदलाव किया गया है।

इस बदलाव से राजस्थान सीईटी में शामिल होने जा रहे करीब 40 लाख से अधिक छात्र प्रभावित हुए हैं। बोर्ड अध्यक्ष द्वारा डेट्स में बदलाव की जानकारी एक ऑफिशियल ट्वीट के माध्यम से सभी छात्रों को दी गई है। एग्जाम की नई रिवाइज्ड डेट्स, बदलाव का कारण और छात्रों के लिए महत्वपूर्ण चीजों के बारे में विस्तार से जानने के लिए यहां पढ़ें। 

Rajasthan CET Exam 2026: नया रिवाइज्ड शेड्यूल जानिए क्या है?

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा जारी नोटिस और बोर्ड अध्यक्ष के ऑफिशियल बयान के अनुसार, एग्जाम डेट्स को आगे बढ़ा दिया गया है:

  • CET Senior Secondary Level (12th Level): पहले यह एग्जाम 23 से 25 अक्टूबर 2026 के बीच आयोजित किए जा रहे थे। परंतु, अब इसे दिसंबर 2026 के पहले सप्ताह यानी 1 से 3 दिसंबर 2026 में आयोजित करने की योजना है।
  • CET Graduation Level: पहले यह एग्जाम 1 से 3 दिसंबर 2026 को होने वाले थे। परंतु, अब इसे आगे बढ़ाकर जनवरी 2027 के दूसरे सप्ताह या तीसरे सप्ताह में आयोजित कराया जा सकता है। 

Rajasthan CET 2026 Revised Schedule Details:

छात्र Rajasthan CET 2026 Revised Schedule के बारे में जानने के लिए नीचे दी गई टेबल को देखें। 

एग्जाम के इवेंट 

कुल रजिस्टर्ड छात्र (लगभग)

पुरानी एग्जाम डेट 

नई रिवाइज्ड एग्जाम डेट्स 

सीनियर सेकेंडरी स्तर (CET 12th Level)

24.50 लाख

23 से 25 अक्टूबर 2026

दिसंबर 2026 का पहला सप्ताह (1–3 दिसंबर)

स्नातक स्तर (CET Graduate Level)

17.00 लाख

01 से 03 दिसंबर 2026

जनवरी 2027 का दूसरा सप्ताह

एडमिट कार्ड 

40 से अधिक लाख छात्र

--

एग्जाम डेट से 7–10 दिन पहले 

RSMSSB CET 2026: क्यों बदली गई एग्जाम डेट्स?

बोर्ड अध्यक्ष आलोक राज ने एक्स (ट्विटर) पर छात्रों के सवालों का जवाब देते हुए बताया कि राज्य में होने वाले चुनावों के लिए प्रशासनिक संसाधनों की उपलब्धता (Availability of Resources for Elections) के कारण एग्जाम डेट्स को आगे बढ़ाया गया है। 

चुनाव प्रक्रिया में बड़ी संख्या में सरकारी कर्मचारियों, टीचर्स और प्रशासनिक तंत्र की ड्यूटी लगाई जाती है, जिससे एग्जाम सेंटर के प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की बाधा न आए, इसलिए बोर्ड ने एग्जाम को आगे बढ़ाने का फैसला लिया है।

बोर्ड अध्यक्ष आलोक राज का ऑफिशियल ट्वीट 

सीईटी एग्जाम से जुड़े प्रमुख नए नियम व बदलाव

छात्र जो Rajasthan CET 2026 एग्जाम में शामिल होने वाले हैं, वह बोर्ड द्वारा लागू किए गए इन नए ट्रेंडिंग नियमों को यहां से डिटेल में जानें। 

  1. नेगेटिव मार्किंग: इस बार सीईटी एग्जाम में नेगेटिव मार्किंग लागू की गई है। गलत आंसर देने पर 1/3 मार्क्स काटे जाएंगे, इसलिए तुक्के लगाने से बचें।
  2. स्कोर कार्ड की वैलिडिटी: राजस्थान सीईटी स्कोर की वैलिडिटी अब केवल 3 साल के लिए ही मान्य रहेगी।
  3. 5वां ऑप्शन: OMR Sheet में प्रश्नों का आंसर न देने पर 5वां गोला यानी ऑप्शन Option E को भरना छात्रों के लिए जरूरी होगा। यदि अनुत्तरित प्रश्नों के लिए 5वां गोला नहीं भरा गया, तो मार्क्स काटे जा सकते हैं।
  4. अतिरिक्त तैयारी का समय: एग्जाम की डेट्स आगे खिसकने से छात्रों को 30 से 40 दिनों का एक्स्ट्रा टाइम मिल गया है। इस समय का उपयोग मॉक टेस्ट और राजस्थान जीके/करंट अफेयर्स के रिवीजन में करें।

Rajasthan CET Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें?

जब कर्मचारी चयन बोर्ड अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर डिटेल्ड टाइमटेबल और एडमिट कार्ड की सभी जानकारी वेबसाइट पर जारी करेगा, तब छात्र नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स का उपयोग करके इसे डाउनलोड कर सकते हैं। 

  1. राजस्थान की ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर विजिट करें। 
  2. होमपेज पर ‘Admit Card’ लिंक पर क्लिक करें।
  3. ‘Rajasthan CET 12th / Graduate Level Exam 2026 Admit Card’ को चुनें। 
  4. फिर, अपना एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि (DOB) को फिल करें।
  5. स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड कर लें। 
  6. उस के बाद एक कलर्ड प्रिंट आउट निकाल लें।

यहां से पढ़े: CBSE Board Model Paper 2027: सीबीएसई ने 10वीं, 12वीं बोर्ड एग्जाम के सैंपल पेपर किए जारी, cbseacademic.nic.in से डाउनलोड करें PDF

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Government Jobs, Current Affairs, General Knowledge, News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership of Jagran Josh.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Sep 24, 2026, 12:50 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News