NTA UGC NET June Certificate 2026: यूजीसी नेट जून सर्टिफिकेट जारी, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

Last Updated: Sep 24, 2026, 18:22 IST

NTA UGC NET June Certificate 2026: एनटीए ने यूजीसी नेट जून परीक्षा 2026 का सर्टिफिकेट जारी किया है। उम्मीदवार लेख में दिए डायरेक्ट लिंक से सर्टिफिकेट पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। 

NTA UGC NET June Certificate 2026: यूजीसी नेट जून सर्टिफिकेट जारी, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
NTA UGC NET June Certificate 2026: यूजीसी नेट जून सर्टिफिकेट जारी, डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

NTA UGC NET June Certificate 2026:नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने यूजीसी नेट जून सर्टिफिकेट 2026 जारी कर दिया है। यूजीसी नेट जून 2026 का रिजल्ट और सब्जेक्ट वाइज कट ऑफ एनटीए ने 28 अगस्त को 84 विषयों के लिए जारी किया था। यह सर्टिफिकेट तय करता है कि उम्मीदवार असिस्टेंट प्रोफेसर, जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) या पीएचडी के लिए योग्य हैं या नहीं। एग्जाम क्वालिफाई करने वाले सभी उम्मीदवारों को ई-सर्टिफिकेट दिया जाता है।

  

NTA UGC NET June Certificate 2026: सर्टिफिकेट जारी 

यूजीसी नेट सर्टिफिकेट एक ऑफिशियल डॉक्यूमेंट है, जो केवल एग्जाम क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवारों को जारी किया जाता है। ई-सर्टिफिकेट सभी सब्जेक्ट के रिजल्ट जारी होने के बाद जारी किए जाते हैं। उम्मीदवार यूजीसी नेट जून सर्टिफिकेट वेबसाइट के माध्यम से अपने क्रेडेंशियल के साथ लॉगिन कर डाउनलोड कर सकते हैं। आप जिस पद के लिए अर्हता प्राप्त करते हैं, उसके आधार पर यूजीसी नेट प्रमाणपत्र की वैधता अलग होती है। उदाहरण के लिए, यदि आप सहायक प्रोफेसर पद के लिए अर्हता प्राप्त करते हैं, तो प्रमाणपत्र जीवन भर के लिए वैध होता है।

यहां क्लिक करें: यूजीसी नेट सर्टिफिकेट 2026

UGC NET June Certificate 2026: वैधता 

यदि उम्मीदवार असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए योग्य है, तो यूजीसी नेट सर्टिफिके जीवन भर के लिए वैध होता है। हालांकि, लागू नियमों के अधीन, जेआरएफ अवार्ड लेटर जारी होने की तारीख से जेआरएफ की वैधता अवधि तीन वर्ष होती है।

UGC NET June Certificate 2026: सर्टिफिकेट में उल्लेखित विवरण

यूजीसी नेट ई-सर्टिफिकेट में व्यक्तिगत जानकारी और संबंधित पद के लिए उम्मीदवार की योग्यता स्थिति जैसी जानकारी शामिल होती है। इसका विवरण नीचे दिया गया है।

  • उम्मीदवार का नाम
  • रोल नंबर
  • आवेदन/परीक्षा विवरण
  • विषय
  • योग्यता की श्रेणी
  • परीक्षा सत्र
  • जारी करने की तिथि
  • सहायक प्रोफेसर/जेआरएफ के लिए योग्यता, जैसा लागू हो
  • अन्य प्रमाणन या पहचान संबंधी विवरण

UGC NET June Certificate 2026: ऑनलाइन सर्टिफिकेशन डाउनलोड कैसे करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप के जरिए यूजीसी नेट सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं:

स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं। 

स्टेप 2 होम पेज पर, UGC NET June Certificate 2026 पर क्लिक करें। 

स्टेप 3 अब यूजीसी नेट जून 2026 मांगी गई डिटेल्स दर्ज करें। 

स्टेप 4 परीक्षा का विवरण दर्ज करें। 

स्टेप 5 सर्टिफिकेट डाउनलोड करें। 


Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: Sep 24, 2026, 18:22 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News