RBI Assistant Mains Result 2026 जारी, एक क्लिक में यहां से डाउनलोड करें PDF

RBI Assistant Mains Result 2026 Declared: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने RBI Assistant Mains Result 2026 का ऑफिशियल रिजल्ट जारी कर दिया है। यह वेबसाइट पर PDF फॉर्मेट में मौजूद है। छात्र नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक का इस्तेमाल करके इसे डाउनलोड कर लें। मुख्य एग्जाम में शॉर्टलिस्ट हुए छात्रों को अब फाइनल राउंड के लिए LPT और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया को भी पूरा करना होगा। 

Sep 25, 2026, 12:10 IST
RBI Assistant Mains Result 2026 Out
RBI Assistant Mains Result 2026 Out

RBI Assistant Phase 2 Result PDF Download: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) में करियर बनाने वाले छात्रों के लिए बड़ी अपडेट आई है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने RBI Assistant Mains Examination 2026 का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया है। जो छात्र 7 जून 2026 को आयोजित हुए इस मुख्य एग्जाम में शामिल हुए थे, वे अब अपना रोल नंबर ऑफिशियल मेरिट लिस्ट PDF में चेक कर सकते हैं।

बैंकिंग क्षेत्र की सबसे प्रतिष्ठित भर्तियों में से एक, आरबीआई असिस्टेंट पोस्ट के कुल 650 पोस्ट के लिए यह एग्जाम आयोजित की गई थी। साथ ही, इस मुख्य एग्जाम में पास हुए छात्रों को अब अगले राउंड यानी Language Proficiency Test (LPT) के लिए एग्जाम देना होगा। 

RBI Assistant Mains Exam Overview 2026

छात्र RBI Assistant Mains Exam 2026 से जुड़ी सभी इंपॉर्टेंट डिटेल्स के बारे में जानने के लिए नीचे दी गई टेबल को देखें। 

इवेंट 
डिटेल्स
भर्ती संस्था
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI)
पोस्ट का नाम
आरबीआई असिस्टेंट (Assistant)
कुल वैकेंसी 
650 पोस्ट 
मुख्य एग्जाम डेट 
07 जून 2026
रिजल्ट की घोषणा डेट 
24 सितंबर 2026
रिजल्ट फॉर्मेट
रोल नंबर मेरिट लिस्ट (PDF Format)
अगला राउंड 
भाषा प्रवीणता परीक्षा (LPT) और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 
ऑफिशियल वेबसाइट

RBI Assistant Mains Result 2026 Out: यहां क्लिक करें

RBI Assistant Mains Result PDF कैसे डाउनलोड करें?

RBI Assistant Mains Exam 2026 में शामिल हुए छात्र अपने रिजल्ट को देखने और डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं। 

  1. छात्र सबसे पहले RBI के ऑफिशियल करियर पोर्टल opportunities.rbi.org.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर ‘Current Vacancies’ टैब के अंदर ‘Results’ के लिंक पर क्लिक करें।
  3. ‘Recruitment for the Post of Assistant - 2026: Result of Online Mains Examination’ वाले लिंक पर क्लिक करें।
  4. फिर, स्क्रीन पर Roll Numbers of Candidates Shortlisted for LPT नाम से एक PDF फाइल खुल जाएगी।
  5. उस PDF के खुलने के बाद छात्र अपना Roll Number सर्च करें। 
  6. फिर, लिस्ट में रोल नंबर मिलते ही Result PDF को डाउनलोड कर लें। 
  7. फिर, आराम से अपने क्वालीफाई स्टेट्स को चेक करें। 

यहां भी पढ़े: राजस्थान नीट यूजी राउंड 3 रजिस्ट्रेशन लिंक एक्टिव, देखें पूरा शेड्यूल और डायरेक्ट लिंक

Akshara Verma

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Just Now

Result Updates