UP NEET UG Counselling 2026: राउंड 2 रजिस्ट्रेशन शुरू, upneet.gov.in पर MBBS और BDS सीटों के लिए ऐसे करें अप्लाई

UP NEET UG 2026 राउंड 2 काउंसलिंग की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया ऑफिशियल पोर्टल upneet.gov.in पर शुरू कर दी गई है। जो छात्र Round 1 में सीट हासिल करने से चूक गए थे वे नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करें। 

Sep 14, 2026, 19:57 IST

UP NEET UG 2026 Round 2 Counselling Registration: चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण महानिदेशालय (DGME), उत्तर प्रदेश ने UP NEET UG 2026 राउंड 2 काउंसलिंग की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया ऑफिशियल पोर्टल upneet.gov.in पर शुरू कर दी गई है। जो छात्र Round 1 में सीट हासिल करने से चूक गए थे या अपनी अलॉटेड सीट को अपग्रेड करना चाहते हैं, वे राउंड 2 के अंदर उत्तर प्रदेश के सरकारी और प्राइवेट मेडिकल और डेंटल कॉलेजों की 85% स्टेट कोटा सीटों पर MBBS और BDS एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

छात्रों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन विंडो 17 सितंबर, 2026 को सुबह 11:00 बजे तक खुली रहेगी। साथ ही, सभी छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे फॉर्म को सबमिट करने से पहले अपनी सभी डिटेल्स को अच्छे से चेक कर लें। 

UP NEET UG 2026 राउंड 2 काउंसलिंग: मुख्य डेट्स 

छात्रों की सुविधा के लिए राउंड 2 काउंसलिंग से जुड़ी सभी इंपॉर्टेंट डेट्स और इंफॉर्मेशन के बारे में जानने के लिए छात्र नीचे दी गई टेबल को जरूर चेक करें। 

काउंसलिंग स्टेप्स
महत्वपूर्ण डेट्स 
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और फीस भुगतान की शुरुआत
14 सितंबर 2026 (शाम 5:00 बजे से)
रजिस्ट्रेशन और फीस जमा करने की लास्ट डेट 
17 सितंबर 2026 (सुबह 11:00 बजे तक)
स्टेट मेरिट लिस्ट जारी होने की डेट
17 सितंबर 2026
चॉइस फिलिंग और लॉकिंग
17 सितंबर से 19 सितंबर 2026
सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 
21 सितंबर 2026
अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड व कॉलेज रिपोर्टिंग
22 सितंबर से 25 सितंबर 2026

यूपी एनईटी यूजी कउंसलिंग 2026 लिंक - यहां क्लिक करें 

रजिस्ट्रे और सिक्योरिटी मनी डिटेल्स (Fees & Security Deposit)

काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने के लिए छात्रों को गैर-रिफंडेबल (Non-Refundable) रजिस्ट्रेशन फीस और रिफंडेबल सिक्योरिटी डिपॉजिट को जमा करना जरूरी है:

  • रजिस्ट्रेशन फीस: 2,000 (सभी कैटेगरी के लिए गैर-वापसी योग्य)
  • सरकारी मेडिकल/डेंटल कॉलेज हेतु सिक्योरिटी मनी: 30,000
  • निजी मेडिकल कॉलेज (Private MBBS) हेतु सिक्योरिटी मनी: 2,00,000
  • निजी डेंटल कॉलेज (Private BDS) हेतु सिक्योरिटी मनी: 1,00,000

जिन छात्रों ने राउंड 1 में सिक्योरिटी डिपॉजिट जमा किया था और उन्होंने 'फ्री एग्जिट' लिया था या जिन्हें सीट आवंटित नहीं हुई थी, उन्हें दोबारा सिक्योरिटी मनी जमा करने की आवश्यकता नहीं है।

Round 2 में शामिल होने वाले महत्वपूर्ण नियम 

उत्तर प्रदेश नीट यूजी राउंड 2 काउंसलिंग में भाग ले रहे मेडिकल छात्रों के लिए DGME के कुछ बेहद कड़े नियम जानना जरूरी है। छात्र इन नियमों को ध्यान से देखें। 

1. अलॉटेड सीट एक्सेप्टेंस जरूरी  

राउंड 2 में यदि किसी छात्र को सरकारी या प्राइवेट कॉलेज की सीट अलॉट होती है, तो उसमें एडमिशन लेना जरूरी होगा। यदि छात्र अलॉटेड सीट पर एडमिशन नहीं लेता है, तो उसकी पूरी सिक्योरिटी मनी जब्त कर ली जाएगी। इसके बाद छात्र अगले राउंड में केवल दोबारा सिक्योरिटी डिपॉजिट जमा करके ही भाग ले पाएगा।

2. चॉइस फिलिंग में सावधानी रखें

चॉइस फिलिंग की अवधि सीमित है। छात्र केवल उन्हीं कॉलेजों और कोर्सों को चुन सकते हैं, जिनमें वे एडमिशन लेना चाहते हैं। साथ ही, छात्र अपनी पसंद (Order of Preference) को अच्छी तरह चेक करने के बाद ही लॉक करें।

3. जरूरी डॉक्यूमेंट तैयार रखें

काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन के दौरान NEET UG Admit Card, Scorecard, कक्षा 10वीं व 12वीं की मार्कशीट, यूपी डोमिसाइल प्रमाण पत्र, कैटेगरी प्रमाण पत्र और आधार कार्ड की ओरिजनल डिजिटल कॉपियों को ही अपलोड करें। 

UP NEET UG 2026 राउंड 2 के लिए रजिस्ट्रेश कैसे करें? 

छात्र UP NEET UG 2026 के राउंड 2 के लिए रजिस्ट्रेशन करना चाहते है, तो नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें। 

  1. आधिकारिक काउंसलिंग पोर्टल upneet.gov.in पर विजिट करें। 
  2. होमपेज पर उपलब्ध ‘UP NEET UG 2026 Round 2 Counselling Registration’ लिंक पर क्लिक करें।
  3. अपना रोल नंबर और नीट एप्लीकेशन नंबर को फिल करके रजिस्ट्रेशन को पूरा करें।
  4. फिर, अपनी आवश्यक जानकारी को फिल करें। 
  5. फोटो, हस्ताक्षर व जरूरी डॉक्यूमेंट्स निर्धारित फॉर्मेट में अपलोड करें।
  6. रजिस्ट्रेशन फीस और सिक्योरिटी मनी का भुगतान ऑनलाइन मोड से जमा करें।
  7. लास्ट में रजिस्ट्रेशन फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल लें। 

यहां भी पढ़े: NEET PG 2026 Answer Key: natboard.edu.in पर जल्द जारी होगी प्रोविजनल आंसर-की और स्कोर कार्ड, जानें कैसे करें Check

Akshara Verma

Executive - Editorial

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Just Now

Result Updates